imd - Nirpakh Post

दिल्ली में गर्मी का ये है सबसे बड़ा रिकॉर्ड, यहां तक पहुंच गया था पारा
दिल्ली में इस वक्त आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली में बीते दिनों पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में त्राहिमाम वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है. भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और लू चलती रहेगी. रेड अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने, धूप में बाहर बेवजह न जाने और खूब पानी पीने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 13 जून की रात दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली के 45 डिग्री पारा ने लोगों की हालत खराब करके रख दी है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि दिल्ली में कब गर्मी का रिकॉर्ड टूटा था और उस दौरान पारा कितने डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

दिल्ली में किस साल कितना दर्ज हुआ तापमान

साल 2024 मई की बात है जब किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी कि दिल्ली में उस साल ऐसी गर्मी पड़ेगी जैसी की रेगिस्तानी इलाकों में पड़ती है. तब मई महीने के अंत में दिल्ली की स्थिति यह थी कि वो दुबई से भी ज्यादा गर्म हो गया था. वो दिन इतिहास में दिल्ली का सबसे गर्म दिन था. 28 मई 2024 को दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस यानि 53 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था. इसको लेकर आईएमडी ने तो यहां तक कह दिया था कि मुंगेशपुर में दर्ज किया गया 52 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक का तापमान सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक कह दिया था.

क्यों इतना गर्म हो रहा है दिल्ली

भारतीय मौसम विभाग का कहना था कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से सबसे पहले शहर के बाहरी इलाके प्रभावित होते हैं. दिल्ली के कुछ इलाके गर्म हवाओं के आने से सबसे पहले अतिसंवेदनशील हो जाते हैं, जिससे कि मौसम खराब हो जाता है. इसीलिए मौसम का सबसे पहला प्रकोप मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई जैस क्षेत्र झेलते हैं. वहीं इस बार भीषण गर्मी के मौसम के लिए मौसम विभाग का कहना है कि इस बार लोगों को गर्मी का एहसास इसलिए भी ज्यादा हो रहा है, क्योंकि पिछले साल यहां पर हीटवेव की स्थिति नहीं बनी थी और अब हीटवेव चल रही है.

प्रचंड गर्मी का कहर! दिल्ली में 45 और पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री पहुंचा पारा, यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
भीषण गर्मी ने इन दिनों जन जीवन प्रभावित कर रखा है. देश की राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत तपिश से बेहाल है. वहीं, दिल्ली के आयानगर में मंगलवार (10 जून, 2025) को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और अगले 3-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.6 हीटवेव, रिज इलाके में पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा तो वहीं आयानगर में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया.

राजस्थान और पंजाब में हालत गंभीर

पंजाब के भटिंडा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिसे हीटवेव की खतरनाक स्थिति माना गया है. वहीं, राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी का कारण

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गरज-चमक के साथ बारिश में कमी आई है. उत्तर पश्चिम भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव के हालात बने हुए हैं.

इन राज्यों के लिए  हीटवेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भी तीन दिन की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में दिन और रात दोनों ही समय तापमान उच्च बना रहेगा, इस कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है.