Akalis - Nirpakh Post

पैसे की लालच में अकाली दल ने एस.जी.पी.सी. को 'शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी' बना कर रख दिया-मुख्यमंत्री
अमृतसर, 8 जून

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अकाली नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) को 'शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी' बना कर रख दिया।

आज यहां सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बादलों ने धार्मिक मामलों में दखल देने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग किया और यहां तक कि अपने निजी हितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की नियुक्ति में पारदर्शिता और निष्पक्षता नहीं रखी। उन्होंने दावा किया कि पैसे की लालच में अकालियों ने सिखों की प्रतिष्ठित संस्था शिरोमणि कमेटी की पवित्रता को ठेस पहुंचाई है और संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए शिरोमणि कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब, दोनों का दुरुपयोग किया। भगवंत सिंह मान ने अकालियों द्वारा लोगों को अंधेरे में रखने और अपने एजेंडे पूरे करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अकालियों ने न सिर्फ सरकारी खजाने को बल्कि धार्मिक संस्थाओं से संबंधित फंडों को भी लूटा। उन्होंने अकाली शासन की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि इन्होंने राजनीतिक और धार्मिक तौर पर शोषण किया जिससे पंजाब को बहुत ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेतृत्व के दौरान गरीबों को नज़रअंदाज किया जाता था जबकि प्रभावशाली लोगों ने राज्य को लूटा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों ने समाज के दबे-कुचले और कमज़ोर वर्गों का शोषण किया जिसके कारण अब उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को राज्य के विरुद्ध किए अपराधों के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "गरीबों और ईमानदार लोगों की प्रार्थनाएं हमेशा परमात्मा तक पहुंचती हैं और इसीलिए बादलों को अब अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ रही है।"