Khanauri Border Farmers Protest - Nirpakh Post
Khanauri Border Farmers Protest
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान कल दिल्ली कूच नहीं करेंगे। सोमवार को किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फिलहाल दिल्ली कूच टाल दिया गया है।इससे पहले सुबह पंधेर ने कहा था कि दिल्ली कूच करेंगे। केंद्र फूट डालने की कोशिश में है। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत का न्योता दिया है।
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज (20 जनवरी) पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था।हालांकि, केंद्र से बातचीत का न्योता मिलने के बाद SKM ने कहा कि सभी किसान घेराव करने की बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को मांगों का ज्ञापन भेजें। 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे।
SKM नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा था कि सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक संदेश भेजने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों से जल्द बातचीत शुरू हो सके।केंद्र सरकार की और से 14 फरवरी को बातचीत का प्रस्ताव आने के बाद भी डल्लेवाल ने साफ कर दिया है कि वह MSP पर गारंटी कानून लागू न होने तक कुछ नहीं खाएंगे। उनका अनशन जारी रहेगा। हालांकि, किसानों के कहने पर शनिवार देर रात से मेडिकल सुविधा ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया हुआ है।
Read Also : लुधियाना की पहली महिला मेयर बनीं इंद्रजीत कौर ,राकेश पाराशर बने सीनियर डिप्टी मेयर
इधर, डल्लेवाल की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. स्वयमान सिंह कहना है कि उनका (डल्लेवाल) 14 फरवरी तक केवल मेडिकल एड पर जिंदा रह पाना मुश्किल है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 56वां दिन है।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि किसान आंदोलन-2 के समर्थन में 23 फरवरी 2024 को हिसार के खेड़ी चौपटा में इकट्‌ठे हुए किसानों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए थे और कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे। उस समय प्रशासन ने किसानों से समझौता कर मुकदमे रद्द करने का वादा किया था, लेकिन हाल ही में किसानों को फिर से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
Khanauri Border Farmers Protest
अनशन पर बैठे डल्लेवाल अचानक बेहोश हुए , पल्स रेट-BP गिरा ,डॉक्टरों ने हाथ-पैर मसले
Jagjit Singh Dallewal Health
हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 42 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की सोमवार (6 जनवरी) रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे करीब एक घंटे तक बेहोश रहे। उनकी पल्स रेट 42 और ब्लड प्रेशर (BP) की अपर रेंज 80 और लोअर रेंज 56 तक आ गई, जबकि 60 से ज्यादा उम्र के पुरुष का सामान्य BP रेट 133/69 होता है।
वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उनके हाथ-पैर मसले। जिसके बाद उन्हें होश आया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पानी पिलाया। डल्लेवाल की तबीयत का पता चलते ही मोर्चे पर मौजूद सभी किसान जाग गए। उन्होंने रात को ही डल्लेवाल की सेहत को लेकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करना शुरू कर दिया।
इससे पहले, 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत हुई थी। यहां 9 मिनट के संबोधन के बाद डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें चक्कर आए और उल्टियां होने लगीं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। जिसके बाद सेहत विभाग ने एक टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उल्टियां होने के बाद डल्लेवाल ने पानी पीना छोड़ दिया था। उनकी सेहत काफी कमजोर हो गई थी।
Read Also :  पंजाब में लगातार दूसरे दिन सरकारी बस बंद , चंडीगढ़ में CM आवास का कर्मचारी करेंगे घेराव
वहीं सोमवार (6 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी चेयरमैन पूर्व जस्टिस नवाब सिंह की अगुआई में खनौरी बॉर्डर पर पहुंची। कमेटी ने डल्लेवाल से मुलाकात की। साथ ही उन्हें कहा कि भले ही वह अनशन जारी रखें, लेकिन मेडिकल सहायता लें। कमेटी ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट शीर्ष अदालत को सौंपेंगे।
कमेटी ने साफ किया कि उनकी तरफ से पहले सुप्रीम कोर्ट में इश्यू बताए गए हैं। इश्यू की संख्या कम या बढ़ सकती है। हम फेजवाइज रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी तरह का फैसला लेने की अथॉरिटी नहीं है।
Jagjit Singh Dallewal Health
किसान नेता डल्लेवाल को बोलने में दिक्कत, इशारों में कर रहे बात, मरणव्रत का 31वां दिन
Khanauri Border Farmers Protest
फसलों की एमएसपी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज (गुरुवार) 31वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। अब वह बात भी नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ इशारों में ही संवाद कर रहे हैं।
उधर, आंदोलन के समर्थन में 30 दिसंबर को होने वाले पंजाब बंद को लेकर आज खनौरी में अहम बैठक होगी। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न यूनियनों के नेता हिस्सा लेंगे। पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी।
डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर बहुत चिंताजनक है। उन्होंने 30 दिनों से कुछ नहीं खाया है और पानी के अलावा कुछ नहीं पिया है। उनके हाथ पीले हो गए हैं। वे अब बोल भी नहीं पा रहे हैं।
Read Also : तरनतारन में 24 घंटे में दूसरी बार मुठभेड़,जवाबी फायरिंग में नशा तस्कर घायल
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और किसी भी संवैधानिक संस्थाओं को कोई गलतफहमी न हो, इसके लिए जगजीत सिंह डल्लेवाल की कीटोन बॉडी समेत सभी टेस्ट सरकारी डॉक्टरों से करवाए जाएं और उनकी रिपोर्ट देश के साथ साझा की जाए।
किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कुछ दिन पहले ही एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि हम 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने का फैसला ले रहे हैं। दोनों मोर्चों के नेता हरियाणा सरकार से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या कोई राज्य सरकार अपने स्तर पर एमएसपी पर फसल खरीदने के लिए वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था कर सकती है?
किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की एजेंसियां ​​ज्यादातर केंद्रीय पूल के लिए खरीद करती हैं। जिसका बजट केंद्र सरकार से आता है, क्या कोई राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग के बिना सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद सकती है? इसका जवाब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को देना चाहिए।
Khanauri Border Farmers Protest