Amritsar - Nirpakh Post

अमृतसर में बारिश से छत गिरी:12 साल की बच्ची की मौत
अमृतसर जिले के हल्का बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में सोमवार को भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गांव निवासी राजविंदर सिंह के घर की कच्ची छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गई।

हादसे में अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सब-डिविजनल अस्पताल, बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टौंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। विधायक ने कहा कि बच्ची की मौत का गहरा सदमा कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन प्रशासन और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

Read Also; मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

विधायक टौंग ने इलाके के लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्क रहें और निचले क्षेत्रों में व नदियों के करीब बिल्कुल न जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन सरकार इसकी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ और बारिश से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

पंजाब में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 8 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है।

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा।

फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं।

पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

पंजाब में बाढ़ में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक बाढ़ में फंसे 7,689 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

वहीं, पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से पानी निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के आदेश के बाद यहां सफाई का काम जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आई तबाही के बाद आज भी पंजाब से गुजरने वाली 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 47 ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई हैं। जबकि चार ट्रेनें संबलपुर-जम्मूतवी को अंबाला कैंट, जम्मू-तवी वाराणसी को अंबाला कैंट और जम्मूतवी- टाटा नगर को अमृतसर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह में एक मकान की छत गिर गई। बीते दिन शुक्रवार सुबह बलकार सिंह के घर में पहले एक कमरे की छत गिरी। लेकिन आज दोपहर दूसरे कमरे की छत भी ढह गई। हालांकि इसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। इस घटना का असर पड़ोसी मकानों पर भी पड़ा है। आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं।

फाजिल्का के सरहदी इलाके में लगते सतलुज नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। आज भी सतलुज के पुल पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। लोगों में रोष है कि उन्हें नांव नहीं मिल पाई। जिस वजह से उन्हें पानी में पैदल चलकर सतलुज से बाहर निकलना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन का कहना है कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की जा रही है ।

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में 1 सितंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ ये यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

पंजाब में बारिश को लेकर आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ये अलर्ट जारी है और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी है।

Read Also ; हरियाणा ने पंजाब से नहर का पानी कम करने की मांग की

वहीं, बीते दिन पंजाब के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली थी, जबकि कई जिलों में बादल भी छाए रहे। जिसके चलते तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है।

हरियाणा ने पंजाब से नहर का पानी कम करने की मांग की
पंजाब-हरियाणा में पानी प्रबंधन को लेकर हरियाणा सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) और पंजाब सरकार को एक खत लिखा है। इस खत में हरियाणा ने पंजाब से नहरी पानी घटाने को कहा है। हरियाणा सरकार ने तर्क दिया है कि बारिश के चलते पानी की डिमांड घटी है। जिससे दोनों राज्यों के बीच फिर से विवाद खड़ा हो सकता है।

दरअसल, हरियाणा सरकार ने कहा है कि उसकी नहरों की ओर छोड़े जाने वाले 2,500 क्यूसेक पानी को कम किया जाए। जबकि एक सप्ताह पहले ही हरियाणा सीएम ने पंजाब सरकार को खत लिख बाढ़ की स्थिति में अतिरिक्त मदद की बात कही थी। जबकि उनके इस फैसले से राज्य के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पानी का कम निकास सीधे-सीधे नदियों और बांधों पर दबाव बढ़ाएगा।

खत में कहा गया है कि 29 अगस्त 2025 को हरियाणा कॉन्टैक्ट प्वाइंट (HCP) पर पानी का डिस्चार्ज 8 हजार 894 क्यूसेक पाया गया, जबकि हरियाणा ने 7 हजार 900 क्यूसेक की मांग की थी। इससे पहले 26 अगस्त 2025 को हरियाणा ने इंडेंट घटाकर 7 हजार 900 क्यूसेक किया था, लेकिन पानी का डिस्चार्ज कम नहीं किया गया।

अब लगातार भारी बारिश होने के कारण नहर क्षेत्र और कैचमेंट एरिया में पानी की मांग और घट गई है। इसी वजह से 29 अगस्त 2025 को एक और नया मांग पत्र दिया गया है, जिसमें केवल 6 हजार 250 क्यूसेक पानी की जरूरत बताई गई है।

विडंबना यह है कि हरियाणा ने बीते माह पंजाब से अधिक पानी देने की मांग की थी। कृषि और पेयजल जरूरतों का हवाला देते हुए राज्य सरकार अतिरिक्त सप्लाई चाहती थी। लेकिन अब जब खुद हरियाणा की नदियां उफान पर हैं तो उसने पानी कम करने का प्रस्ताव रखा है।

इस यू-टर्न ने सबका ध्यान खींचा है। खासकर इसलिए कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पंजाब के सीएम को पत्र लिखकर बाढ़ग्रस्त राज्य के साथ एकजुटता और मदद का आश्वासन दिया था।

Read Also : लुधियाना में बनेगी शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी

पंजाब में इस समय कई जिलों के सैकड़ों गांव पानी से घिरे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी हैं। रावी, ब्यास और सतलुज का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान पर है। कई जगहों पर तट बांध टूटने की आशंका बनी हुई है। पंजाब सीएम भगवंत मान बार-बार मांग कर रहे हैं कि अब पड़ोसी राज्यों को अतिरिक्त पानी लेना चाहिए।

वहीं, हरियाणा सरकार की तरफ से भेजे गए खत के जवाब में बीबीएमबी की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

पंजाब में सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद, CM मान का बड़ा फैसला
पंजाब में 30 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर अब पंजाब पर भी दिख रहा है। राज्य के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

स्थिति गंभीर होते देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला और रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है।

वहीं, फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्‌टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है।

अमृतसर में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 27 अगस्त की छुट्‌टी घोषित कर दी है। यह फैसला डीसी साक्षी साहनी की तरफ से लिया गया है। इस संबंधी उनकी तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है।

Read Also : जापान दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए क्यों अहम होगी यह यात्रा

पठानकोट के बमियाल सेक्टर स्थित कजला गांव से ध्रुव हेलिकॉप्टर की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण कजला और ताश पत्तन गांवों के लोग फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरएफ लगातार बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी।

अमृतसर में शहीद मदन लाल ढींगरा को मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी श्रद्धांजलि
अमृतसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शहीद मदन लाल ढींगरा को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। मंत्रियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा है। पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

परिवहन मंत्री भुल्लर ने कहा कि शहीद भगत सिंह, मदन लाल ढींगरा, राजगुरु और सुखदेव का सपना था कि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिले। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि तब रिश्तेदारों और रसूखदार लोगों को ही नौकरियां मिलती थीं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। भुल्लर ने अमृतसर बस स्टैंड के विकास की नई योजना की घोषणा की।

हड़ताल पर गए कर्मचारियों से बोले- समस्या का समाधान बातचीत से संभव

हड़ताली कर्मचारियों को उन्होंने संदेश दिया कि समस्याओं का समाधान बातचीत से होता है, हड़ताल से नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी बस मालिकों से पैसे लेकर सरकारी बस सेवाओं को बाधित करते हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सरदार लालजीत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान की ओर से शहीद मदन लाल ढींगरा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही देश आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद और उनके परिवार राष्ट्र की अनमोल धरोहर और पूंजी हैं। आज की युवा पीढ़ी को शहीदों द्वारा दिखाए मार्ग से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए लाखों देशभक्तों और शूरवीर योद्धाओं ने बलिदान दिया, जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं और इस स्वतंत्रता को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक को 5 लाख रुपए देने का स्वीकृति पत्र ट्रस्ट को पत्र सौंपा।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक डॉ. अजय गुप्ता, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, चेयरमैन करमजीत सिंह, डिप्टी पुलिस कमिश्नर आलम विजय सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, एसडीएम सरदार गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, जसकरन बंदेशा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले शहीद मदन लाल स्मारक की ओर से टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीद की स्मृति में एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक समिति की ओर से दोनों कैबिनेट मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शहीद मदन लाल स्मारक के प्रधान डा. राकेश शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप मल्होत्रा, चेयरमैन हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, चेयरमैन दिलबाग सिंह, चेयरमैन सतपाल सोखी, एसई संदीप सिंह, अरविंदर भट्टी, माला चावला, मंदीप सिंह, हुसनप्रीत सिंह स्यालका, पार्षद विक्की दत्ता और अन्य हस्तियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंजाब में बारिश से बाढ़ का खतरा ,तीन जिलों में अलर्ट जारी
पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों के लिए है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा मौसम 19 अगस्त तक बने रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

पट्टी क्षेत्र के गांव राम सिंह वाला के पास सतलुज नदी का धुंसी बांध टूट गया। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण बांध का लगभग 10-12 फुट हिस्सा नदी में बह गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी उन्होंने प्रशासन से बांध को मजबूत करने की मांग की थी, लेकिन अनदेखी की गई। अब पानी का स्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन तुरंत कदम नहीं उठाता है, तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में बीते दिन कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में लगभग 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जो सामान्य के करीब है। सुबह से शाम तक बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश हुई। वहीं, अमृतसर का तापमान 31.2°C, लुधियाना 34°C, पटियाला 33.8°C और बठिंडा 33°C दर्ज किया गया।

मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोवा पुल में दरार आ गई है, जो मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। यह पुल 2016 में बादल सरकार के दौरान बना था।

पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। कई गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Read Also : मुख्यमंत्री ने 26 प्रमुख हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया

लगभग 100-200 एकड़ फसलें डूब चुकी हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ब्यास किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल फसलों और घरों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

श्री अकाल तख्त की सजा पूरी करने दिल्ली पहुंचे मंत्री बैंस ने शीशगंज गुरुद्वारा साहिब में जूते किए साफ
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज गुरुवार को दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने जूते साफ करने की सजा को पूरा किया है। अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उन्हें सजा दी गई। उन्होंने 24 जुलाई को पंजाब भाषा विभाग की तरफ से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर नाच-गाने का कार्यक्रम कराया, जिसके वे दोषी पाए गए।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बीते दिन मंत्री बैंस को सजा सुनाते हुए आज दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जाने को कहा था। दोनों जगह पर नतमस्तक होकर 2 दिनों तक जोड़ा घरों में सेवा करने के आदेश हुए थे। साथ ही साथ 1100 रुपए की देग (प्रसाद) चढ़ाकर अरदास करवाने को कहा था।

जिस कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ है, उसमें पंजाबी सिंगर बीर सिंह ने परफॉर्मेंस दी थी।

बीते दिनों श्रीनगर में शहीदी दिवस को लेकर जो कार्यक्रम हुआ, उसमें सिख इतिहास का उल्लंघन हुआ।
शहीदी समागम जो शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित किया गया, उसमें गीत गाए गए और नाच भी हुआ। इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

मंत्री हरजोत बैंस उस कार्यक्रम में थे और उन्होंने कार्यक्रम में गलती होते देख रोकने का प्रयास भी नहीं किया।
बीते दिन अमृतसर में की थी सेवा

बीते दिन बुधवार मंत्री हरजोत बैंस अमृतसर में गोल्डन टेंपल से गुरुके महल तक पैदल गए।। यहां साफ-सफाई की। इसके बाद गुरुद्वारा कोठा साहिब पहुंचने से 100 मीटर पहले उतर गए और गुरुद्वारे तक पैदल गए। साथ ही रास्ते में साफ-सफाई भी की। इसके बाद गुरुद्वारा पातशाही बाबा बकाला साहिब पहुंचने से 100 मीटर पहले उतर कर सड़क की साफ सफाई की थी।

श्रीनगर में हुए प्रोग्राम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कार्यक्रम के अगले ही दिन 25 जुलाई को बीर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए और सार्वजनिक रूप से माफी मांग। साथ ही कहा कि अपने पूरे संगीत करियर में मैंने हमेशा साफ-सुथरे और सम्मानजनक गीत ही गाए हैं। जो भी सेवा दी जाएगी मैं उसे नम्रतापूर्वक स्वीकार करूंगा।

बीर सिंह ने कहा कि मैं सीधा ऑस्ट्रेलिया से श्रीनगर पहुंचा था। वहां मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया था, जिससे मुझे कार्यक्रम की प्रकृति की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। जब मंच पर मुझे एहसास हुआ कि यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित है, तो मैंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार की, संगत से माफी मांगी, जूते उतारे और ‘श्लोक महला 9’ का पाठ किया।

Read Also : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लैक्चरर के तौर पर तरक्की

उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी गलती मेरी प्रबंधन टीम की थी, जिसने मुझे इस धार्मिक कार्यक्रम की गंभीरता नहीं बताई। मैंने वह टीम हटा दी है और भविष्य में पूरी मर्यादा और जानकारी के साथ ही किसी आयोजन में भाग लेंगे।

14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई
मोहाली कोर्ट में शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के केस की सुनवाई आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। आज उनकी 14 दिन की पिछली न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद कोर्ट में पेशी और सुनवाई की गई।

इसके साथ ही मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी आज सुनवाई होनी थी, जिसे अदालत ने 6 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आजादी दिवस के मद्देनज़र 14 अगस्त को भी मजीठिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश किया जाएगा।

उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 14 अगस्त तक बढ़ गई है। अब 6 अगस्त को बैरक बदलने की याचिका पर सुनवाई होगी और 14 अगस्त को अगली पेशी के दौरान उनकी मौजूदा न्यायिक हिरासत समाप्त होगी।

अमृतसर से किया था मजीठिया को अरेस्ट

मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। इससे पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।

जिसमें अब तक पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय और ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर समेत 6 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में मजीठिया की संपत्तियों पर छापेमारी हो चुकी है। सरकार का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं, जबकि मजीठिया के वकील इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद मामला बता रहे हैं।

मजीठिया से जेल में नहीं पा रहे नेता

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं। अकाली दल का आरोप है कि उनके नेताओं को जेल में मिलने दिया जा रहा है। पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल उनसे मिलने गए थे। लेकिन उनकी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसी तरह डॉ दलजीत सिंह चीमा व तीन अन्य नेता भी मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। लेकिन यह मुलाकात नहीं हो पाई है। अकाली नेताओं का कहना है कि मानवाधिकारों का हनन है।

Read also : 12 घंटे पहले पूर्व अकाली नेता BJP में आए थे; चंडीगढ़ स्थित घर में जांच चल रही

पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम , नहीं पड़ेगी बारिश
पंजाब में फिलहाल किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अगले पांच दिन भी मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिसके बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अब भी सामान्य सीमा में है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 38°C सामराला में दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर में 32.8°C, लुधियाना में 35.2°C, पटियाला में 37.2°C और बठिंडा में 36.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई।

हालांकि, फिरोजपुर में 3.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसके बाद प्रदेश में उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशानी हुई।

बारिश की भविष्यवाणी:

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है:

26 जुलाई (Day 1): अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर और नवांशहर जैसे उत्तरी जिलों में थोड़ी बारिश हो सकती है।
27 जुलाई (Day 2): राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों—जैसे लुधियाना, रूपनगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब—में व्यापक बारिश की संभावना है।
28 जुलाई (Day 3): पंजाब के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, खासकर फाजिल्का, मोगा, संगरूर और मोहाली में।
29 जुलाई (Day 4): राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा के अच्छे संकेत हैं, विशेषकर दक्षिण-पश्चिमी जिलों में।

Read Also : देश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बने 41 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान में बढ़ौतरी होगी। राज्य का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

SGPC को फिर आई धमकी भरी ईमेल , गोल्डन टेंपल को 6 दिन में 8वीं बार धमकी
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार छठे दिन भी मिलती रहीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला शनिवार रात का है, जब एसजीपीसी की ई-मेल पर फिर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। बीते छह दिनों में यह आठवीं बार है जब इस पवित्र स्थल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

इन घटनाओं के बाद गोल्डन टेंपल के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, जिसमें एसजीपीसी की टॉस्क फोर्स भी पूरी मुस्तैदी से तैनात है। उधर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीक और संसाधनों के होते हुए भी अब तक असली दोषी का पता न चल पाना गंभीर चिंता का विषय है। जत्थेदार ने मांग की कि दोषी को जल्द से जल्द खालसा पंथ के समक्ष पेश किया जाए और धमकी देने के पीछे की मंशा की गहन जांच की जाए। उन्होंने जोर दिया कि गोल्डन टेंपल न सिर्फ सिखों बल्कि पूरी मानवता का साझा आध्यात्मिक स्थल है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस द्वारा एक संदिग्ध शुभम दुबे को हिरासत में लेने के बावजूद, पांच दिन बीतने के बाद भी असली दोषी सामने क्यों नहीं आया। जत्थेदार ने आशंका जताई कि कहीं इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के मन में डर पैदा कर उनकी संख्या को कम करना तो नहीं है।

दो कंपनियों में जॉब की, अब बेरोजगार चल रहा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शुभम दूबे 24 साल का है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह दो कंपनियों में जॉब कर चुका है, लेकिन अब बेरोजगार है। कुछ टेक्निकल एवीडेंस मिले हैं, जिसके चलते शक शुभम पर गया है। फिलहाल, शुभम से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

ई-मेल भेजने के लिए डार्कवेब का प्रयोग किया पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ई-मेल भेजने के लिए आरोपी डार्कवेब का प्रयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि आईपी एड्रेस अन्य-अन्य देशों के आ रहे हैं। इतना ही नहीं, पहले कुछ ई-मेल आउट-लुक से भेजे गए थे, लेकिन 16 जुलाई को भेजे ई-मेल हॉटमेल से भेजे गए।

दिल्ली, तमिलनाडु सहित कई राज्यों को भेजे ई-मेल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गोल्डन टेंपल को धमकी वाला ईमेल भेज कुछ युवक, संगठन या लोग ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। दरअसल, इस तरह के ई-मेल दिल्ली के स्कूलों, अदालतों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न संस्थानों को भी आए हैं।

Read Also : PGI चंडीगढ़ के 3500 ठेका कर्मचारियों को राहत:सेम वेज पॉलिसी को मंजूरी, 7 हजार तक बढ़ेगा वेतन, 50 करोड़ एरियर मिलेगा

जांच एजेंसियां सभी मामलों की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि पुलिस को शुभम से पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह कोई अकेली साइबर धमकी थी या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या कट्टरपंथी साजिश है।

कुंवर विजय प्रताप के खिलाफ AAP की बड़ी कार्रवाई ,5 साल के लिए पार्टी से निलंबित
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विपरीत चलने के आरोप लगे हैं। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने यह निर्णय लिया है।

इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय प्रताप सिंह पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान दिया था। इस सस्पेंशन के बाद कुंवर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जिस मृत्यु से सारी दुनिया डरती है, उसी मृत्यु में मुझे आनंद मिलता है।"

साल 2022 में AAP की टिकट पर जीत हासिल करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह के विचार पार्टी से मेल नहीं खा रहे थे। इतना ही नहीं, अमृतसर में होने वाले AAP के कार्यक्रमों में भी वह नजर नहीं आते थे। उन्होंने IG के पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था। वह मूल रूप से बिहार के जिले गोपालगंज के रहने वाले हैं।

विजय प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब मजीठिया 2022 में नशा मामले में जेल में थे, तब मान (CM भगवंत मान) सरकार ने न तो उनसे पूछताछ की, न ही कोई चालान पेश किया और बाद में उन्हें जमानत मिल गई। बरगाड़ी बेअदबी मामले में भी न्याय के समय सरकार ने आरोपियों के परिवार से समझौता कर लिया। मैं मजीठिया से पहले भी असहमत था और आगे भी रहूंगा, लेकिन परिवार की इज्जत सभी की साझी होती है, चाहे वह नेता हो या अभिनेता, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या विरोधी।

विधायक ने आगे लिखा- सुबह-सुबह किसी के घर पर रेड डालना नीति के विरुद्ध है। लगभग हर आने वाली सरकार ने पुलिस और विजिलेंस का अपने हित में दुरुपयोग किया है, लेकिन इसका कोई स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आया। मैं किसी से राजनीतिक मतभेद रख सकता हूं, वैचारिक अंतर हो सकता है, लेकिन जब बात नीति, धर्म और परोपकार की हो तो उस पर चर्चा करना आवश्यक हो जाता है।

Read Also : पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस

विजय प्रताप का कहना था- जब मजीठिया साहब कांग्रेस सरकार के समय दर्ज मामले में हिरासत में थे, उस समय मान सरकार की प्रणाली ने उन्हें जमानत दिला दी। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी कि यदि पुलिस को पूछताछ की जरूरत नहीं है, तो किसी को हिरासत में रखना कानून के विरुद्ध है। मैं कहता हूं कि जब वह हिरासत में थे तो सरकार ने उन्हें बेल दिलवाई और अब नोटिस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आज उनके घर की रेड हो रही है और एक मल्टी-डॉटर (अनेक बेटियों वाले परिवार) की इज्जत से खेला जा रहा है। दोबारा स्पष्ट कर दूं कि मजीठिया से मेरे वैचारिक मतभेद थे और हैं, लेकिन यह मुद्दा नीति और उदारता से जुड़ा है।

अमृतसर में नार्काे-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश; 4.5 किलोग्राम हेरोइन, 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत छह गिरफ़्तार
चंडीगढ़/ अमृतसर, 10 जूनः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुये कमिशनरेट पुलिस अमृतसर ने अरशदीप सिंह जो मौजूदा समय गोइन्दवाल जेल में बंद है, द्वारा चलाए जा रहे संगठित नार्काे-हवाला कार्टेल के 6 गुर्गों को 4.526 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार करके इस कार्टेल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन ( 25) निवासी अलगों खुर्द, तरन तारन, जसप्रीत सिंह ( 20) निवासी सलोदी, लुधियाना, अरशदीप सिंह उर्फ अरस ( 22) निवासी महिन्दीपुर, तरन तारन, गुरमीत सिंह उर्फ गीतू ( 24) निवासी सुखेरा बोदला, फाजिल्का, रजिन्दरपाल सिंह उर्फ निक्का (24) निवासी कोलोवाल, अमृतसर और मलकीत सिंह (28) निवासी हवेलियाँ, तरन तारन के तौर पर हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि अरशदीप, अपने साथियों जसप्रीत और करन के साथ मिलकर नशीले पदार्थों के व्यापार और हवाला लेन-देन को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि करन, गुरमीत और राजिन्दरपाल मिलकर सरहद पार नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रहे थे और उनको पंजाब के अलग-अलग जिलों में बाँट रहे थे।
उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता लगा है कि नशीले पदार्थों के व्यापार से होने वाली कमाई जसप्रीत की तरफ से हवाला चैनलों के ज़रिये दुबई, यूएइ के द्वारा पाकिस्तान भेजी जाती थी। उन्होंने कहा कि अरशदीप की तरफ से जेल के अंदर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फ़ोन बरामद कर लिया गया है, जो उनकी सरहद पार की गतिविधियों के बारे महत्वपूर्ण सबूत प्रदान करता है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

अन्य विवरण सांझे करते हुये पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अरशदीप सिंह कमर्शियल ऐनडीपीऐस केस के अंतर्गत जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद, उसने सरहद पार के तस्करों के साथ संपर्क बनाये रखा।

उन्होंने कहा कि एक अलग केस में गिरफ़्तार किया गया मुलजिम मलकीत सिंह एक बदनाम तस्कर है और उसने एक साल दुबई में बिताया था, जहाँ वह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आया। उन्होंने बताया कि उसके गाँव की अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ नज़दीकी के कारण दोषी ने दो महीने पहले भारत वापस आकर खेपों की तस्करी करनी शुरू कर दी।

सीपी ने कहा कि डीसीपी रविन्दरपाल सिंह और एडीसीपी जगबिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने यह कार्यवाही ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर की। उन्होंने बताया कि हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के इलावा, पुलिस टीमों ने उनका हीरो सपलैंडर मोटरसाईकल जिसका प्रयोग वह खेपें पहुँचाने के लिए कर रहे थे, भी ज़ब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस नैटवर्क के स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।

इस सम्बन्धी ऐनडीपीऐस एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत दो अलग-अलग ऐफआईआरज़ दर्ज की गई हैं।