Health Department Advisory - Nirpakh Post

चंडीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत , अलर्ट जारी
चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। सेक्टर 32 अस्पताल के डॉक्टर धरनी ने बताया कि राजकुमार लुधियाना से रेफर होकर चंडीगढ़ आया था। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना में आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था।

उधर, हरियाणा में कोरोना के 16 केस आ चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 13 है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 3 नए केस मिले हैं, जिनमें एक फरीदाबाद और 2 गुरुग्राम में मिले हैं। बढ़ते केसों को देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दोपहर बाद चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग बुला ली है। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुधीर राजपाल भी मौजूद रहेंगे।

Read Also : भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , SSP फाजिल्का सस्पेंड

हरियाणा सरकार एडवाइजरी जारी कर चुकी है कि सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों। आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो।

वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में पिता से मिलने गया अंबाला का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। तबीयत बिगड़ने पर उसने टेस्ट कराया था।