Agreement - Nirpakh Post

पंजाब पुलिस द्वारा युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समझौता
चंडीगढ़, 10 जून:

पंजाब पुलिस ने युवाओं को सशक्त बनाने और जनहितकारी पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अपने कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) और हारटेक फाउंडेशन के बीच एक समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य पूरे प्रदेश में संवेदनशील और मार्गभ्रष्ट युवाओं को कौशल विकास, काउंसलिंग, जागरूकता, क्षमता निर्माण और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल करना है।

इस समझौते पर आज विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स गुरप्रीत कौर दियो और हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह रणनीतिक साझेदारी युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली "युवा सांझ" पहल को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि हारटेक फाउंडेशन इस सहयोग के तहत पुलिस अधिकारियों और युवा सांझ समितियों के लिए नियमित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करके कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन को कार्यक्रम की प्रभावी और मानक कार्यान्वयन प्रक्रिया में समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्यभर में एक प्रभावशाली और समरूप शुरुआत को सुनिश्चित करते हुए एक व्यापक रोडमैप के रूप में कार्य करेगी।

विशेष डीजीपी ने कहा, "युवा सांझ पहल का उद्देश्य पुलिस और विशेष रूप से उन युवाओं के बीच विश्वास पैदा करना है, जो खुद को अलग-थलग या कमजोर महसूस करते हैं। इस मंच के माध्यम से, हम सामुदायिक भागीदारी और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का मकसद एक समावेशी, सुरक्षित और भागीदारी आधारित सामुदायिक वातावरण तैयार कर पुलिस और युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थाओं का लक्ष्य वंचित और जोखिमग्रस्त समुदायों तक पहुंच बनाकर उनमें नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी और जीवनोपयोगी कौशलों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने आगे बताया कि यह पहल कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के नेतृत्व में पहले चरण में प्रदेश के चुने हुए जिलों में स्थानीय "सांझ केंद्रों" के माध्यम से शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत, कौशल विकास और रोजगार आधारित कार्यक्रमों के ज़रिए संवेदनशील युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर ने कहा, "पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के साथ सहयोग करना हमारे लिए गर्व की बात है। 'युवा सांझ' पहल हमारे युवाओं की क्षमताओं को निखार कर और उनमें सकारात्मक परिवर्तन लाकर लचीले समुदायों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाती है।"

सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच हुआ “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट”
चंडीगढ़ / कपूरथला, 27 मई

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा है कि पंजाब सरकार प्रतिष्ठित संस्था सैनिक स्कूल की बेहतरी और नवीनीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत स्कूल की 19 साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट” किया गया है।

आज सैनिक स्कूल कपूरथला के दौरे के दौरान बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सैनिक स्कूल द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच हस्ताक्षर किया गया “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट” को भी जारी किया, जिसके तहत पंजाब सरकार सैनिक स्कूल को लगातार अनुदान देगी। सैनिक स्कूल द्वारा यह मांग वर्ष 2006 से की जा रही थी।

इसके अलावा, सैनिक स्कूल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पंजाब सरकार भविष्य में एनपीएस/पेंशन प्रदान करेगी ताकि कर्मचारियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जा रही है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों द्वारा सैनिक स्कूल के सुधार के लिए कोई धनराशि जारी नहीं की जाती थी, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार 3-3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल का समाज की प्रगति में बड़ा योगदान है, जहां से पढ़े हुए छात्र सेना में उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह ऐसा स्कूल है जो हमारे युवा बच्चों को सही मार्ग दिखाकर उनमें देश सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा कर रहा है।’ उन्होंने बताया कि यहां लगभग 600 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर छात्रों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने सैनिकों की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि देश सेवा करते हुए यदि कोई सैनिक शहीद हो जाता है, तो पंजाब सरकार द्वारा उसके परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर उन्होंने अस्तबल का भी उद्घाटन किया जिस पर पंजाब सरकार द्वारा 26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने शहीदी स्मारक पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इससे पहले, रेस्ट हाउस कपूरथला में पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर 11 कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अतुल भदौरिया, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, एसएसपी गौरव तूरा, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।