police - Nirpakh Post

हरियाणा पुलिस की स्कॉर्पियो ब्रेजा से टकराई :नारनौल में यूटर्न लेते समय हादसा, 2 पुलिसकर्मी घायल: VIDEO सामने आया
हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्टेट हाईवे नंबर 148B पर पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर एक ब्रेजा कार से हो गई। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में ड्यूटी देने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बाजरे के खेत में जाकर रुकीं।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो यू-टर्न ले रही ब्रेजा से टकराती दिख रही है। हालांकि, इस दुर्घटना में ब्रेजा कार सवार को कोई चोट नहीं लगी। वह दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया था।

ड्यूटी पर नारनौल जा रहे थे पुलिसकर्मी
यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे स्टेट हाईवे 148B पर नांगल सिरोही गांव के पास हुआ था। महेंद्रगढ़ के सदर थाना प्रभारी संदीप ने बताया है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामफल और ASI कमल साइबर सेल की स्कॉर्पियो लेकर नारनौल जा रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया- गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी CET एग्जाम में लगी हुई थी। इसलिए, वे महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी रफ्तार तेज थी, इसलिए रोड पर यू-टर्न ले रही कार के सामने आने पर वह स्कॉर्पियो को कंट्रोल नहीं कर सके। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ये बातें बताईं...

यू-टर्न लेते समय हादसा हुआ: घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप है, जिस पर लगे CCTV में यह घटना कैद हुई है। साथ ही टक्कर लगने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए भागे। उन्होंने एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को भी दी। चश्मदीदों ने बताया है कि काले रंग की ब्रेजा कार पेट्रोल पंप के सामने कट से यू-टर्न ले रही थी। उसने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। वह धीरे-धीरे मुड़ रही थी।

टक्कर मारने के बाद 50 मीटर दूर रुकी स्कॉर्पियो: इसी दौरान तेज रफ्तार में पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उसने ब्रेजा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद भी स्कॉर्पियो सड़क से नीचे बाजरे के खेत में करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। वहीं, ब्रेजा कार भी खेत में उतर गई थी।
मामले की सूचना डायल-112 को दी: लोगों ने बताया है कि जब मौके पर जाकर देखा तो ब्रेजा का ड्राइवर ठीक था। वहीं, स्कॉर्पियो में पुलिसवाले घायल हुए थे। उनके लिए डायल-112 पर सूचित किया गया। कुछ देर बाद जब डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो वे घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने लगे।

डायल-112 की गाड़ी भी ऑल्टो से टकराई: चश्मदीदों ने कहना है कि जब टीम की गाड़ी घायलों को लेकर वापस सड़क पर आई तो उसका भी एक ऑल्टो कार से हल्का एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद घायलों को नारनौल से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं मिली

इस बारे में सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ संदीप का कहना है कि अभी मामले में किसी की भी ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आने के बाद जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी ही घायल हुए हैं। ब्रेजा के ड्राइवर को कोई चोट नहीं लगी।

Read also : लुधियाना में महिला की मौत, यूपी में पति पर FIR:भाई बोला- जीजा के अन्य महिला से थे संबंध, पुलिस ने कहा-खुदकुशी की थी

शा पीड़ितों के उपचार के लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट आस’ की शुरूआत की
फाजिल्का, 19 जून:
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार की 'युद्ध नशों के विरुद्ध ' मुहिम के तहत आज फाजिल्का जिले में ‘प्रोजेक्ट आस’ की शुरुआत की गई। यह पहल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से नशा पीड़ितों को इलाज के लिए प्रेरित करके उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक लाने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से की।

इस आयोजन में संत बाबा प्रेम सिंह जी और संत बाबा सोहन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नशा पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस एक ओर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर यह कार्यक्रम नशा छोड़ना चाहने वाले लोगों को डर और भ्रम से मुक्त कर इलाज के लिए प्रेरित करेगा। यह कार्यक्रम उन नौजवानों और उनके माता-पिता के लिए आशा की किरण बनेगा जो किसी कारणवश इस दलदल में फंस चुके हैं और अब बाहर निकलना चाहते हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी, लेकिन जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, वह बिना किसी डर के आगे आए—पुलिस उसकी कोई पूछताछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इस आशा के साथ यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आज से सभी उपमंडलों में आउटरीच जागरूकता कैंप शेड्यूल अनुसार लगाए जाएंगे।

संत बाबा सोहन सिंह ने पुलिस और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा एक इलाज योग्य समस्या है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से नाता तोड़ें और डॉक्टर की सलाह से इलाज करवा कर जीवन से जुड़ें। अपने प्रेरणात्मक शब्दों से उन्होंने लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर डॉ. एरिक ने नशा पीड़ितों के इलाज की प्रणालियों के बारे में जानकारी दी। एसपी डी मुख्तियार राय और डीएसपी जतिंदर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई गई। एसएचओ अंग्रेज सिंह भी उपस्थित रहे।

पुलिसवालों ने सादे कपड़ों में चलाई कार ड्राइवर पर गोली, यह ऑफिशियल ड्यूटी नहीं- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सादे कपड़े में किसी वाहन को घेरने और उसमें सवार लोगों पर संयुक्त रूप से गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मियों के आचरण को लोक व्यवस्था के तहत कर्तव्य पालन नहीं माना जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में पंजाब के 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के आरोपों को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है.

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परमपाल सिंह पर लगाए गए साक्ष्य नष्ट करने के आरोप को भी बहाल कर दिया, क्योंकि उन्होंने साल 2015 में गोलीबारी की घटना के बाद कार की नंबर प्लेट हटाने का निर्देश दिया था. इस घटना में एक चालक मारा गया था.

मुकदमा चलाने के लिए पूर्व मंजूरी की जरूरत नहीं- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह माना गया है कि आधिकारिक कर्तव्य की आड़ में न्याय को विफल करने के इरादे से किए गए कार्यों को शामिल नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि डीसीपी और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ उनके कथित कृत्यों के लिए मुकदमा चलाने के लिए पूर्व मंजूरी की जरूरत नहीं है.

पीठ ने हाल ही में कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए 29 अप्रैल के अपने आदेश में 9 पुलिस कर्मियों की अपीलों को खारिज कर दिया, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 20 मई 2019 के आदेश को चुनौती दी गई थी. उक्त आदेश में उनके खिलाफ मामला रद्द करने से इनकार कर दिया गया था.

हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई मामला नहीं- कोर्ट

पीठ ने कहा कि रिकार्ड में मौजूद सामग्री का अवलोकन करने के बाद कोर्ट का मानना है कि हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई मामला नहीं बनता है. सुप्रीम कोर्ट ने 8 पुलिस कर्मियों की इस दलील को खारिज कर दिया कि उनके खिलाफ शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जा सकता, क्योंकि सीआरपीसी की धारा 197 के तहत ऐसा करना वर्जित है. जिसके तहत लोक सेवकों पर मुकदमा चलाने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है.

पीठ ने कहा, ‘‘इस तरह का आचरण, अपनी प्रकृति के अनुसार, लोक व्यवस्था बनाए रखने या वैध गिरफ्तारी करने के कर्तव्यों से कोई उचित संबंध नहीं रखता है.’’ डीसीपी परमपाल सिंह से जुड़े मामले पर विचार करते हुए पीठ ने कहा कि यदि कोई कृत्य संभावित साक्ष्य को मिटाने के लिए किया गया हो, तो अंततः साबित होने पर भी उसे किसी भी वास्तविक पुलिस कर्तव्य से जुड़ा हुआ नहीं माना जा सकता.

सीआरपीसी की धारा 197 लागू नहीं होती- पीठ

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि जहां आरोप ही साक्ष्यों को दबाने का है... ऐसी स्थिति में सीआरपीसी की धारा 197 लागू नहीं होती और संज्ञान लेने के लिए मंजूरी कोई पूर्व शर्त नहीं है.’’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 9 पुलिसकर्मियों ने हुंदै आई-20 कार को घेर लिया, आग्नेयास्त्रों के साथ उतरे और एक साथ गोलीबारी की, जिससे कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पीठ की ओर से फैसला लिखने वाले न्यायमूर्ति नाथ ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बुलाने का मजिस्ट्रेट का आदेश और उसके बाद आरोप तय करने का सत्र न्यायालय का आदेश इस आधार पर आगे बढ़ता है कि प्रथम दृष्टया संगठित आग्नेयास्त्र हमले के सबूत मौजूद हैं.

क्या है साल 2015 का मामला?

शिकायत के अनुसार, 16 जून 2015 को शाम 6.30 बजे एक बोलेरो (एसयूवी), एक इनोवा और एक वरना (कार) में यात्रा कर रहे एक पुलिस दल ने पंजाब के अमृतसर में वेरका-बटाला रोड पर एक सफेद हुंदै आई-20 को रोका. इसमें कहा गया है कि सादे कपड़ों में 9 पुलिसकर्मी उतरे और थोड़ी देर की चेतावनी के बाद, पिस्तौल और राइफलों से नजदीक से गोलियां चला दीं, जिससे कार चालक मुखजीत सिंह उर्फ ​​मुखा की मौत हो गई.

इसमें दावा किया गया कि गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद डीसीपी परमपाल सिंह अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे, घटनास्थल की घेराबंदी की और कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट हटाने का निर्देश दिया.

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया: दो आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, 25 मई: पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ' युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 3 लग्जरी कारें और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 21.05.2025 को प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि सी.आई.ए. क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 20 मई 2025 को जालंधर के पुल फोकल प्वाइंट के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ ​​शिवा, पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव के रूप में हुई। आरोपी से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये नकद बरामद की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में धारा 21सी, 27ए और 61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 दर्ज किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ के बाद शिवम से 7 किलो हेरोइन और दो गाड़ियां बरामद की गईं। उन्होंने एक साथी की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके माध्यम से बरिंदर सिंह उर्फ ​​बब्बू, पुत्र दविंदर सिंह, निवासी अमर नगर, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। 22 मई 2025 को बरिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की । पुलिस ने पुष्टि की कि शिवम सोढ़ी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बरिंदर सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर ने नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के प्रति जालंधर पुलिस के ज़ीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए कहा कि जालंधर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभियुक्त की पृष्ठभूमि और अन्य संबंधों की जांच जारी है; इनसे जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ऑपरेशन क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक और मील का पत्थर है।

सरकार किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी और लोग भी ऐसे शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें - डॉ. कश्मीर सिंह सोहल
तरनतारन, 24 मई:
राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न गांवों में हलका विधायकों के नेतृत्व में ‘नशे के खिलाफ जंग’ की शुरूआत की गई, जिसमें गांव के पंचों, सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान हलका तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के नेतृत्व में गांव ढाला, नौशेरा, चीमा कलां, शुक्कर चक और चीमा खुर्द में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. सोहल ने कहा कि राज्य सरकार की नशे के खिलाफ जंग को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा जिस भी कार्य में लोगों की भागीदारी होगी, उसमें जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी तथा लोग भी ऐसे शरारती तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
इस बीच, हलका विधायक खेमकरण श्री सरवन सिंह धुन ने गांवों अलगों कलां, अलगों खुर्द, अलगों कोठी, छन्ना, वाड़ा शेर सिंह और वाड़ा तालियां में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 'नशा मुक्ति यात्रा' का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही पंजाब के हालात बेहतर हुए हैं और आज पंजाब रंग-बिरंगा पंजाब बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी कीमत पर नशे को पनपने नहीं दिया जाएगा तथा नशे का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अलावा खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने गांव रूरा असल, मुगल चक पन्नूआ और बुघा में नशा मुक्ति यात्रा में हिस्सा लेने के बाद लोगों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस नशा मुक्ति मुहिम का उद्देश्य नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना है, क्योंकि यह जंग लोगों के सहयोग से ही जीती जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से नशा तस्करों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की ताकि इस सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सके।