Punjab Vigilance - Nirpakh Post

विजिलेंस टीम ने पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
पंजाब विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह SSP लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। इस दौरान मजीठिया की विजिलेंस टीम से भी बहस हुई। जिसके वीडियो मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जारी किए।

मजीठिया ने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। मगर, वह इससे डरने वाले नहीं हैं। मजीठिया की विधायक पत्नी गनीव कौर ने कहा कि विजिलेंस टीम ने घर में जबरन घुसकर धक्कामुक्की की है।

इस मामले पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग सबसे पहले पंजाब में नशा लाए, वे दूसरी पार्टी में मंत्री थे और खुद तस्करों को पनाह देते थे। अब पंजाब में संदेश साफ है। चाहे जितना बड़ा नेता हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मजीठिया पर दर्ज यह नया मामला उनके नशा तस्करी के पुराने केस से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि अमृतसर में 11, तरनतारन- 4, संगरूर 3 और लुधियाना में 2 जगह पर विजिलेंस की छापेमारी की गई है।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मजीठिया की गिरफ्तारी पर कहा कि जब पंजाब की मांएं रो रही थीं, तब बीजेपी अकाली दल के साथ खड़ी थी। इससे पहले कांग्रेस ने भी मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे साफ है कि कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल एक ही साइड पर थे। लेकिन अब भगवंत मान सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी।

Read Also ; आज के दिन पहली बार भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन , कपिल देव की कप्तानी ने रचा था इतिहास

धालीवाल ने कहा, "हमारी सरकार ने पहली बार मजीठिया जैसे लोगों पर हिम्मत के साथ कार्रवाई की है। जिन्होंने पंजाब को नशे में धकेला।"

उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों को नशे की ओर ले जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी, जिसने पंजाब को नुकसान पहुंचाया। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता।

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड जारी
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची, विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे।

विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस की रेड अभी जारी है। जानकारी के अनुसार विधायक के समधी राजू मदान के घर भी विजिलेंस की एक टीम पहुंची थी, हालांकि टीम को वहां से कुछ नहीं मिला।

विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।

AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने कहा कि विधायक के घर पर रेड पड़ी है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

विधायक अरोड़ा के समधी राजू मदान के बस्ती गुजा स्थित घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची। हालांकि उन्हें यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। उनके घर पर कोई नहीं था और घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद एक टीम विधायक रमन अरोड़ा के पर्सनल असिस्टेंट के घर पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर विजिलेंस द्वारा कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है।

Read Also : तस्कर को छोड़ने के लिए 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते फगवाड़ा की CIA टीम के 4 पुलिस कर्मी गिरफ्तार

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं। विजिलेंस ने एटीपी से पूछताछ की और करीब एक महीने तक दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाए। जिसके बाद पहले एटीपी और अब विधायक पर विजिलेंस की रेड की गई है।