pollywood - Nirpakh Post

जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर की धमकी पर पंजाबी फिल्म स्टार और कॉमेडियन बीनू ढिल्लो भड़क गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह भविष्य में ऐसे आदमी के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

बीनू ढिल्लो ने यह भी कहा कि इफ्तिखार ठाकुर को अब पंजाब भी नहीं आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, उसे यहां कलाकारी दिखाने का मौका भी नहीं मिलना चाहिए। दरअसल पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने पाकिस्तानी टीवी चैनल्स के एक प्रोग्राम में भारतीयों को शायराना अंदाज में धमकी दी थी। इसी से बीनू ढिल्लो नाराज हो गए।

पंजाब में मीडिया से बातचीत में बीनू ढिल्लो ने पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसरों से भी अपील की कि वह पाकिस्तान के कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लें।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी टॉक शो 'गपशप' में पहुंचे कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा- ये मैसेज मेरा भारतीयों के लिए है। ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा- फिजाओं से आओगे तो हवा में उड़ा दिए जाओगे। समुद्र के पानी से आओगे तो डुबो दिए जाओगे। जमीनी रास्तों से आओगे तो दफना दिए जाओगे।

बीनू ढिल्लो ने कहा- इफ्तिखार ठाकुर ने जो भी बयान दिया है, मैं उसकी पुरजोर निंदा करता हूं। ऐसा बयान उन्हें बिल्कुल नहीं देना चाहिए था। साथ ही ये बात तो पुख्ता है कि जो व्यक्ति हमारे देश के लिए ऐसा बोल रहा है, उसके साथ हम कभी काम नहीं करेंगे। खासकर मैं तो सारी जिंदगी ऐसे कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा।

Read Also : भ्रष्टाचार विरुद्ध मुहिम: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

बीनू ढिल्लों ने आगे कहा- पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहे हैं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं आएंगे और ना ही इन कलाकारों को पंजाब में आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, वो हमारा भी विरोधी होगा। मुझे नहीं लगता कि ऐसे लोगों को हमारे देश में काम करने और अदाकारी दिखाने का मौका मिलना चाहिए। बीनू ने आगे कहा- ये मेरी गारंटी है कि मैं ऐसे शख्स के साथ काम नहीं करूंगा। जो बाकी कलाकार भी समझदार होंगे, वह भी ऐसा नहीं करेंगे। पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से भी पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लेने का आग्रह किया है।

पहलगाम हमलों के बाद पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को हटाया गया
पहलगाम हमलों के बाद पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को हटा दिया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कथित तौर पर आगामी पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से हटा दिया गया है। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी अभिनेताओं के बारे में भारी नकारात्मकता के बाद यह निर्णय लिया गया।

सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा, मानव विज और गुलशन ग्रोवर हैं। रिपोर्टों के अनुसार, टीम ने हनिया आमिर के साथ यूके शेड्यूल फिल्माया था, और नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि हनिया के दृश्यों को किसी अन्य अभिनेत्री के साथ फिर से शूट किया जाएगा, जिससे तार्किक चुनौतियाँ सामने आएंगी। पाकिस्तान और पाकिस्तानी अभिनेताओं के खिलाफ मौजूदा सार्वजनिक प्रतिक्रिया को देखते हुए, ऐसा लगता है कि उन्होंने सही निर्णय लिया है।

पहलगाम हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई है।  जवाब में, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ पूर्ण असहयोग करने के लिए अपने 2019 के निर्देश को दोहराया। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत एक और फिल्म, अबीर गुलाल, भारत में रिलीज होने से प्रतिबंधित होने वाली है। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्रियाँ, वाणी कपूर और रिधि डोगरा, पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने के लिए ऑनलाइन बहुत अधिक आलोचना का सामना कर रही हैं।

Read Also : निजी बैंक में नौकरी करती पत्नी की पति ने की हत्या ! चुनरी से घोंटा गला

अब तक, न तो हानिया आमिर और न ही फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने इन घटनाक्रमों पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी की है। रिधि डोगरा कहती हैं, "मैंने फवाद खान के साथ तब काम किया जब सरकार ने इसकी अनुमति दी; मैं नियमों का पालन करती हूँ।" - मूवी टॉकीज की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) के साथ-साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, हॉलीवुड और क्षेत्रीय उद्योगों, जिसमें साउथ सिनेमा भी शामिल है, से नवीनतम अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज, आकर्षक गपशप, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट, मूवी रिव्यू, सेलिब्रिटी साइटिंग और साक्षात्कार के लिए बने रहें।

दिलजीत दोसांझ ने शो को लेकर दी सफाई , बोले-मैने सिर्फ चंडीगढ़ की बात की, पूरे देश की नहीं
Punjabi Singer Diljit Dosanjh

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर दिल-लुमिनाटी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में परफॉर्म किया। शो के दौरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने के बाद भी यहां पर प्रफॉर्म करेंगे। मगर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि उक्त बात वह पूरे भारत के लिए कर रहे थे।

आज दिलजीत दोसांझ ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चंडीगढ़ की बात कर रहा है, भारत की नहीं। दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- नहीं, ये गलत है। मैंने कहा चंडीगढ़ में वेन्यू की दिक्कत थी। इसलिए जब तक चंडीगढ़ में सही वेन्यू नहीं मिलता, मैं यहां पर शो नहीं करूंगा। बस बात इतनी ही थी। हालांकि इस पोस्ट को 20 मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया।

दिलजीत दोसांझ ने बीते दिनों हुए चंडीगढ़ शो में कहा था कि जब तक सरकार में कॉन्सर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारती नहीं है, तब तक वहां कोई कॉन्सर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी। मगर सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस बयान को पूरे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा। जिसके चलते आज उन्हें अपने बयान पर स्पष्ट करण देना पड़ गया। जिसे बाद में डिलीट कर दिया।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ के शो में बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ जमा होती है। ऐसे में कई बार लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। निशाना कॉन्सर्ट को बनाया जाता है। दिलजीत ने कहा कि हमें परेशान करने की बजाय वेन्यू और मैनेजमेंट तय करना चाहिए।

Read Also :  इमरान की पार्टी पर हिंसा की राजनीति का आरोप:26 नवंबर की हिंसा को सरकार ने बताया काला दिन

मैं संबंधित अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि यहां में लाइव शो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह बड़ी कमाई का स्रोत है, कई लोगों को काम मिलता है और वे यहां काम करने में सक्षम हैं। दिलजीत कहते हैं कि लाइव शो के हिसाब से उनका सेट डिजाइन नहीं किया गया। वे चाहते हैं कि उनका सेट बीच में हो और उनके फैंस उनके चारों तरफ हों। ऐसा नहीं होगा तब तक वे भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे।

बता दें कि चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के लाइव शो के दौरान दर्जनों लोगों ने मार्केट में स्थित ठेके से शराब खरीदकर खुले में पी और पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे। बड़े से लेकर छोटे मुलाजिम लाइव शो के दौरान ड्यूटी पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने उन्हें शराब पीने से नहीं रोका। जबकि खुले में शराब पीने पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाती है।

पुलिस कर्मियों का ध्यान केवल दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम पर था। कार्यक्रम के बाहर लोग नियमों को तोड़ते रहे। भारी संख्या में पुलिसकर्मी बाहर तैनात थे। लाइव शो के दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई, जबकि स्टेज के बिल्कुल पीछे पेट्रोल पंप था। ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होता? यह तब हुआ जब खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद थे।

Punjabi Singer Diljit Dosanjh

फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए दिलजीत दोसांझ:चंडीगढ़ शो से पहले की अरदास
Fatehgarh Sahib Diljit Dosanjh

पंजाबी कलाकार और गायक दिलजीत दोसांझ अपने चंडीगढ़ शो से पहले शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माता गुजर कौर जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में बने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। फिल्मी स्टार दिलजीत सुबह के समय गुरु घर में आए।

दिलजीत ने कड़ी सुरक्षा में गुरु घर में कीर्तन श्रवण किया। वहीं उन्होंने सिर झुकाते हुए शहीदों को नमन करके माता गुजर कौर और छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने सरहिंद की उस दीवार के भी दर्शन किए जहां छोटे साहिबजादों को जिंदा चिनवा दिया गया था। वे ठंडा बुर्ज में भी माथा टेकने गए। इस जगह पर माता गुजर कौर जी की शहादत हुई थी। इस लासानी शहादत को याद करके दिलजीत भावुक भी दिखाई दिए।

Read Also : हरियाणा में पुलिसकर्मियों के फोन चलाने पर रोक , कहा ड्यूटी के दौरान भटकता है ध्यान

माता गुजर कौर जी, छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में हर साल तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन फतेहगढ़ साहिब में किया जाता है। इस बार 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा होगी। देश विदेश से संगत यहां नतमस्तक होने आती है। पंजाब के गवर्नर, सीएम समेत कई राजनेता भी इन दिनों इस धरती पर माथा टेकने आते हैं।

Fatehgarh Sahib Diljit Dosanjh

चंडीगढ़ में सिंगर दिलजीत के कॉन्सर्ट पर रोक की मांग:हाईकोर्ट पहुंचा शख्स
Diljit Dosanjh Chandigarh Concert

चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। सेक्टर-23 निवासी रंजीत सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में कॉन्सर्ट पर रोक लगाने की मांग की गई है।चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच मामले की सुनवाई करेगी। याचिका में चंडीगढ़ प्रशासन, डीजीपी, नगर निगम, इवेंट कंपनी को प्रतिवादी बनाया गया है। दिलजीत इस समय दिल-लुमिनाती टूर पर हैं। शो के लिए दिलजीत कल शाम चंडीगढ़ पहुंचे।

हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि शो के लिए योजनाबद्ध ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और अन्य जनहित उपायों की मांग की गई है। उन्होंने याचिका में कहा है कि जब तक इन चिंताओं को दूर करने के लिए पर्याप्त उपाय लागू नहीं किए जाते, तब तक आयोजकों को चंडीगढ़ में शो आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने शो को अनुमति देने से पहले कई इंतजाम किए हैं। एक विशेष कमेटी बनाई गई है। जो हर चीज पर नजर रख रही है।दिलजीत के शो के लिए चंडीगढ़ में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहेगा। पता चला है कि छह डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर समेत 1200 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। जो कि ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य चीजों पर नजर रखेंगे। आज ही चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया जाएगा।

ताकि कल शो की वजह से लोगों को दिक्कत न आए। क्योंकि इस एरिया में मार्केट, कई इंस्टीटयूट और पेट्रोल पंप है। इसके अलावा शो करवाने वाली कंपनी द्वारा अपने कैमरे लगाने से लेकर अन्य इंतजाम किए जाएंगे । कॉन्सर्ट की जगह पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों और दिलजीत को शराब और हिंसा से संबंधित गीत न गाने की हिदायत दी है। इनमें ‘पटियाला पैग’, ‘पंज तारा (5 तारा)’ और ‘केस’ जैसे गाने शामिल हैं। साथ ही इन गीतों को तोड़-मरोड़ कर भी न गाने को कहा गया है।

इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की चेतावनी दी है। छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की चेतावनी कॉन्सर्ट के दौरान तेज आवाज होने के कारण दी है। तेज आवाज बच्चों के लिए हानिकारक है। चंडीगढ़ के कॉलेज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर पं. राव धरेनवर ने यह मामला उठाया था।

1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्क को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए ध्वनि स्तर की सीमा 120db तक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं।

2. कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, ‘केस’, आदि गाने न गाएं। यहां तक कि इन्हें तोड़-मरोड़ कर भी गाने से बचना है। क्योंकि, इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं।

3. कॉन्सर्ट के दौरान इसके आयोजक 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसें। अगर ऐसा किया जाता है तो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंड दिया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ तेलंगाना सरकार को शिकायत दी थी। इस पर जिला बाल कल्याण अधिकारी, तेलंगाना ने भी मंच पर बच्चों को न बुलाने और शराब, नशीली दवाओं और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए नोटिस जारी किया था।

Read Also : हरियाणा BJP सरकार का दुष्यंत चौटाला को झटका , चंडीगढ़ में JJP का प्रदेश मुख्यालय कराया खाली

गायक दिलजीत दोसांझ ने नोटिस का पालन किया और मंच पर बच्चों को नहीं बुलाया था। हालांकि, उन्होंने शब्दों को तोड़-मरोड़ कर ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’ और ‘केस’ जैसे गाने जरूर गाए थे। इसके साथ ही दिलजीत ने नोटिस पर रिएक्शन भी दिया था।

नोटिस पर दिलजीत बोले- मैं इतनी जल्दी नहीं छोड़ता

तेलंगाना में कॉन्सर्ट का उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिलजीत कह रहे हैं, ‘कोई बाहर से कलाकार आएगा, वह जो मर्जी गाकर जाए, जो मर्जी करे, कोई टेंशन नहीं है। लेकिन, अपना कलाकार घर आ रहा है, उसमें परेशानी है, टांग अड़ानी है। मैं भी एक बात बता दूं, मै भी दोसांझा वाला हूं बुग्गे। मैं इतनी जल्दी नहीं छोड़ता।’

इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत ने नोटिस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘एक खुशखबरी है कि मुझे आज कोई नोटिस नहीं मिला। एक और अच्छी बात है कि मैं आज भी शराब पर कोई गाना नहीं गाऊंगा, क्योंकि गुजरात ड्राई स्टेट है।’

Diljit Dosanjh Chandigarh Concert

चंडीगढ़ में शो से पहले दिलजीत दोसांझ को हिदायत, स्टेज पर बच्चों को बुलाने से किया मना
Diljit Dosanjh Concert

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाती टूर पर निकले हुए हैं. दिलजीत देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने जा रहा हबै. इस कॉन्सर्ट से पहले ही दिलजीत को बाल संरक्षण आयोग ने एक हिदायत दी है. उन्होंने दिलजीत से कहा है कि वो शो में किसी भी बच्चे को स्टेज पर ना बुलाएं.

बता दें दिलजीत के कॉन्सर्ट में बच्चों और कुछ लोगों को स्टेज पर बुलाया जाता है. जिनके साथ दिलजीत डांस भी करते हैं. दिलजीत अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं. साथ ही उनके कॉन्सर्ट के वीडियो भी वायरल होते हैं. जिसमे वो बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं.

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों व  दिलजीत को पटियाला पैग, 5 तारा ठेके और केस जैसे गाने को तोड़-मरोड़कर भी न गाने की हिदायत दी है. साथ ही बच्चों को स्टेज पर न बुलाने के लिए कहा है.

Read Also : सप्ताह में दूसरी बार प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, महाकुंभ और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

दिलजीत ने अपना आखिरी कॉन्सर्ट इंदौर में किया था. जिसमें उन्होंने राहत इंदौरी का शेर भी होता था और इसे राहत इंदौरी को श्रद्धांजलि देते हुए कॉन्सर्ट उनके नाम किया था. इंदौर कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन किए थे. महाकाल की भस्म आरती में दिलजीत शामिल हुए थे. उनकी महाकाल के दर्शन करते हुए वीडियो सामने आई थी. जिसमें वो महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे.

चंडीगढ़ के बाद दिलजीत का कॉन्सर्ट मुंबई में होने वाला है. ये कॉन्सर्ट 19 दिसंबर को होगा. उसके बाद 29 दिसंबर को गुवाहाटी में दिलजीत का कॉन्सर्ट होने वाला है. दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए उनके फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनके शो की टिकट्स बहुत जल्दी बिक गए हैं.

Diljit Dosanjh Concert