GOVERNMENT SCHOOL - Nirpakh Post

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने हेतु कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा अभिनव पहल
चंडीगढ़/मलोट, 12 जुलाई:

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विधानसभा क्षेत्र मलोट से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इस अभिनव मुहिम के तहत उन्होंने मलोट हलके के गांव रामनगर के सरकारी प्राइमरी और मिडल स्कूलों में ए.सी. लगवाने की मुहिम आरंभ की।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है। अभी तक लगभग ढाई लाख रुपए की लागत से गांव रामनगर के सरकारी स्कूलों में छह ए.सी. और दो 50-50 लीटर क्षमता वाले वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं।

इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा गांव रामनगर में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के लिए 8,100 रुपए की वित्तीय सहायता का चेक भी प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सरकार को विद्यार्थियों की इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने हेतु आवश्यक सहयोग देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी व्यक्तिगत रुचि भी उन कार्यों में है, जो आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला सकें, और वे लगातार ऐसे जनहित कार्यों के लिए समर्पण से काम कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई यह पहल न केवल शैक्षणिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी विद्यार्थियों को सहयोग देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियो में
को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम, निजी सचिव अर्शदीप सिंह सिद्धू व शिंदरपाल सिंह, पूर्व सरपंच भुपिंदर सिंह, सरपंच संदीप कौर, राम सिंह, संदीप सिंह, लवली संधू, गुरप्रीत सिंह, निका प्रधान, हरमेल सिंह, बलराज सिंह, शिंदर सिंह, शंकल लाल, गुरमीत सिंह बराड़, सुखजिंदर सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल शीशु बाला, प्रिंसिपल जगमीत सिंह के अलावा विभिन्न गांवों की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सरकारी स्कूलों के 11वीं - 12वीं के विद्यार्थियों को कारोबार और मार्किटिंग में कुशल बनाऐगी पंजाब सरकार: हरजोत बैंस
चंडीगढ़/ रूपनगर, 5 जुलाईः

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज ऐलान किया कि विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान अपने स्टार्ट- अप स्थापित करने की तरफ उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार अगले सैशन 2026- 27 से सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को पंजाब यंग इंटरप्रीन्योरज़ स्कीम के अंतर्गत कारोबार और मार्किटिंग में हुनर शिक्षा प्रदान करेगी।

बिज़नस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 को संबोधन करते हुए स. बैंस ने कहा कि ऐसी स्थिति में जहाँ हज़ारों आवेदक एक नौकरी लेने की होड़ में हैं, पंजाब सरकार ने नयी प्रवृत्ति डालते हुये नये रोज़गार मौकों का माहौल सृजन कर दिया है। बिज़नस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 के अंतर्गत विद्यार्थियों को नौकरी ढूँढने वालों की बजाय नौकरी पैदा करने वाले बनने की तरफ उत्साहित किया जा रहा है क्योंकि पंजाब सरकार सभी प्रगतिशील विद्यार्थियों को हर तरह की सहायता के साथ-साथ वित्तीय और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी।

बिज़नस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में से चुने गए 10 विद्यार्थियों के नेतृत्व वाले उद्यमों ने सरकारी नेताओं, उद्योगपतियों, स्टारटअप्प संस्थापकों और शिक्षा शास्त्रियों के सामने शार्क टैंक- शैली प्रदर्शन में अपने व्यापारिक विचारों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी टीमे अपने सपनों को साकार करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सफल रहीं। बाकी की 30 टीमों ने भी एक्सपो स्टालों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया और बिक्री भी की।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि नवीन लैबज़ स्थापित करने के लिए 17 लाख का निवेश किया गया है, जहाँ विद्यार्थी अब आईआईटी के सहयोग के साथ भी अपने उत्पाद विकसित कर सकेंगे।

पंजाब यंग इंटरप्रीन्योरज़ स्कीम के बारे रौशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्यय सरकार ने विद्यार्थी उद्यमिता का एक नया युग शुरू किया है और यह राज्य के 30 स्कूलों में एक पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर शुरू किया गया है, जहाँ विद्यार्थियों को अपने व्यापारिक विचार पेश करने का मौका दिया गया। इसमें एक अनूठी उदाहरण सरकारी मुल्लांपुर दाखा स्कूल के बी. पी. एल. परिवार से सम्बन्धित एक लड़की की है, जिसने सजावटी फूलों के गमले बनाऐ और लुधियाना में उनकी कीमत से 20 गुणा अधिक कीमत पर उनको बेचा। इसी तरह मेरे अपने हलके का एक नौजवान अब गुरूग्राम से टी-शर्टें ख़रीदता है और उनको इंस्टाग्राम के द्वारा बेचता है, इस तरह आसानी से प्रति महीना 50,000 कमा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अग्रणी 10 टीमों ने कई क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जिन में इलैक्ट्रिकल साइकिल, कुदरती सुंदरता उत्पाद, हाथ से बने दुपट्टे, ड्राइविंग सिमूलेटर, आर्ट वर्क फरेमिंग, कुदरती सामग्री मसाले, सुरक्षा स्टिकस, चाकलेट, हर्बल साबुन, समेत कई अन्य नवीन उत्पाद शामिल हैं।

इस मौके पर बोलते हुये दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री, श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब यंग इंटरप्रीन्योरज़ स्कीम एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक कारोबारी विचार पेश करने की ज़रूरत होगी। विद्यार्थियों को व्यावहारिक समझ और असली- संसार की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। 12वीं कक्षा पास होने वाले विद्यार्थी अपने साथ कुछ ऐसा लेकर जाएंगे जो उन्होंने बनाया है, बेचा है और जिससे उन्होंने पैसे कमाऐ हैं। उन्होंने कहा हरेक विद्यार्थी को पढ़ाई के दौरान कमाई करना सीखना चाहिए चाहे उन्होंने किसी भी डिग्री या डिप्लोमा का चयन किया हो।

उन्होंने बताया कि, हर साल, भारत में 1 करोड़ ग्रैजुएट पास होते हैं, परन्तु सिर्फ़ 10 लाख को ही नौकरियाँ मिलती हैं और बाकी प्राईवेट क्षेत्र में नौकरियों की खोज करते रहते हैं। संसद की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014- 15 और 2021- 22 के बीच, 22.05 करोड़ नौजवानों ने नौकरियों के लिए आवेदन दिया, परन्तु सिर्फ़ 7 लाख को ही नौकरियाँ मिलीं। यह बड़ा विभाजन बिज़नस ब्लास्टर जैसे प्रोग्राम शुरू करने की ज़रूरत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बिज़नस ब्लास्टर्स एक्सपो 2025 के अंतर्गत, अब विद्यार्थियों के लिए विषय- आधारित प्रोजैक्ट के रूप में कम से कम एक कारोबारी विचार पेश करना लाज़िमी है। यह प्रोग्राम यह यकीनी बनाता है कि हर विद्यार्थी न सिर्फ़ वित्तीय सूझ और स्वतंत्रता प्राप्त करे, बल्कि मार्किटिंग और उद्यमिता की ज़रूरी बातें भी सीखे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है जो हर विद्यार्थी को सामर्थ्य और विश्वास के साथ सफलताएं हासिल करने के लिए सशक्त और योग्य बनाऐगा।

संसद मैंबर श्री विकरमजीत साहनी ने पहली 10 टीमों को अपने उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया और राज्य सरकार के अन्य कारोबारियों, उद्योगपतियों और सीनियर अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता समेत तकनीकी और महारत प्रदान करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर जरपैकट के संस्थापक श्री प्रमोद बेसिन, पंजाब विकास कमीशन के मैंबर श्री अनुज कुन्दरा, स्कूल शिक्षा पंजाब बोर्ड के सचिव श्रीमती आनन्दिता मित्रा, आई. ए. एस., पहली ज्यूरी टीम के मैंबर टोरैंट नैटवर्किंग टैक्नालोजीज़ के संस्थापक और पूर्व सी. ई. ओ. डा. हेमंत कनकिया, शेरोस के संस्थापक और सी. ई. ओ. मिस सायरी चाहल, टैकनॉलॉजी बिज़नस इनक्यूबेटर फाउंडेशन, आई. आई. टी. रोपड़ के प्रमुख डा. श्रेय पाठक, सी. ई. ओ., पंजाब इनोवेशन मिशन श्रीमती सोमवीर आनंद और दूसरी ज्यूरी टीम के मैंबर सी. ई. ओ., उधयम लर्निंग फाउंडेशन और ग्लोबल अलायंस फार मास ऐंटरप्रन्योरशिप श्री मेकिन महेश्वरी, डायरैक्टर, एस. आई. डी. बी. आई. (स्माल इंडस्ट्रीज डिवैल्पमैंट बैंक आफ इंडिया) श्री जितेंद्र कालडा, संस्थापक ग्रीनअफेयर श्रीमती कोमल जैसवाल और डायरैक्टर एजुकेशन, एन. सी. टी. दिल्ली सरकार के पूर्व प्रमुख सलाहकार श्री शैलेंद्र शर्मा शामिल हैं। तीसरी ज्यूरी टीम के मैंबर सी. ई. ओ., टैकनॉलॉजी बिज़नस इनक्यूबेटर फाउंडेशन, आईआईटी रोपड़ श्री सत्यम, संस्थापक और सी. ई. ओ., सिगनीसैंट इन्फर्मेशन सल्यूशनज़ लिमटिड श्री हरित मोहन और पूर्व प्रधान, टी. आई. ई. चंडीगढ़ मौजूद थे।

क्षमता को पंख: सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में जेईई और नीट कोचिंग के लिए चयन
चंडीगढ़, 12 जून:

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की क्षमता निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने के लिए पूर्ण पहुंच अपनाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को जेईई और एन.ई.ई.टी. (नीट) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने हेतु एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 शुरू किया है।

बता दें कि पिछले अकादमिक वर्ष के दौरान सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों द्वारा जेईई (मेन्स) और 44 विद्यार्थियों द्वारा जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा पास करने की शानदार सफलता के उपरांत इस पहल की शुरुआत की गई है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने प्रतिष्ठित "स्कूल ऑफ एमीनेंस प्रोग्राम" के तहत रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप-2025 लगाया जा रहा है ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोचिंग प्रदान की जा सके।

उन्होंने बताया कि सख्त प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 12वीं कक्षा के 600 विद्यार्थी रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप के 7वें एडिशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की निरंतर सफलता को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि 23 दिनों के इस कैंप में जेईई की तैयारी करने वाले 500 विद्यार्थी और नीट की तैयारी करने वाले 100 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, "हम सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के बराबर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने सपने साकार करने का अवसर मिलना चाहिए, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो।" उन्होंने कहा कि यह कैंप सिर्फ अकादमिक शिक्षा के बारे में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की क्षमता को निखारने, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने और इन युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने के बारे में है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि रेजिडेंशियल समर कोचिंग कैंप विद्यार्थियों की सफलता के लिए व्यापक और रचनात्मक माहौल प्रदान करेगा जिसमें विशेषज्ञ शिक्षक उच्च-स्तरीय कोचिंग के माध्यम से मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और विद्यार्थियों की विशेष जरूरतों के अनुसार उच्च-गुणवत्तापूर्ण अकादमिक सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम को अद्वितीय सीखने की शैलियों के माध्यम से तैयार किया गया है, जो बुनियादी अवधारणाओं, समस्या-समाधान करने की रणनीतियों और टेस्ट-देने संबंधी तकनीकों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दैनिक प्रश्न-उत्तर सत्र एक सहायक माहौल बनाएंगे जबकि आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन और दिन-रात निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने बताया कि अकादमिक सत्रों के अलावा कैंप में तनाव प्रबंधन, भावनात्मक भलाई, टीम-निर्माण, करियर मार्गदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में सत्र शामिल हैं ताकि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह अनुकरणीय पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सभी की मानक शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने, समान अवसरों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के बराबर अवसर प्रदान करके इस पहल का उद्देश्य अकादमिक परिणामों और करियर की संभावनाओं को बढ़ाना है, जो शिक्षा में उत्कृष्टता और समग्रता लाने के प्रति सरकार के दृष्टिकोण को उजागर करती है।

हवाई यात्रा के माध्यम से करेंगे शैक्षिक भ्रमण करेंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र : मुख्य मंत्री ने की घोषणा
चंडीगढ़, 27 मई

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भेजने की घोषणा की, ताकि छात्रों के ज्ञान के दायरे को और विस्तृत किया जा सके।

उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों की पीठ थपथपाते हुए मुख्य मंत्री ने लुधियाना को छोड़कर सभी जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में आए छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है। उन्होंने कहा कि जहां छात्रों ने इस सफलता के लिए आधी-आधी रात तक मेहनत की है, वहीं इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले माता-पिता और शिक्षकों का योगदान भी कम नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इन छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन किया है।

सभी छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता को बधाई देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पूरे राज्य से मेधावी छात्र यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को सम्मानित करना राज्य सरकार का सौभाग्य है। उन्होंने सभी शिक्षकों और माता-पिता के साथ-साथ छात्रों की प्रशंसा की और कहा कि यह सभी छात्रों के करियर में महत्वपूर्ण क्षण है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह समारोह मुख्य रूप से छात्रों में विश्वास पैदा करने का अभ्यास है क्योंकि वे भविष्य के नेता हैं।

छात्रों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्य मंत्री ने छात्रों को अपनी पसंद के क्षेत्र में अपने रोल मॉडल का चयन सावधानी से करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अब ये छात्र अपने जूनियर्स के लिए रोल मॉडल बन गए हैं और यह उनका नैतिक कर्तव्य है कि वे अन्य छात्रों को भी सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनके लिए इन आत्मविश्वास से भरे बच्चों से बातचीत करना बहुत गर्व और खुशी का क्षण है, जो शानदार करियर बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के बेटे और बेटियां पहाड़ों में कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते थे, जिसके कारण सरकारी स्कूल कभी उनके ध्यान में नहीं रहे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सरकारी स्कूल शिक्षा देने के बजाय केवल मिड-डे मील सेंटर बनकर रह गए थे।

छात्रों को अपनी पसंद का क्षेत्र सावधानी से चुनने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पहले नंबर पर आने वाले छात्रों के पीछे दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों का भी योगदान होता है, उनकी वजह से ही वे पहले स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षक बहुत खुश होते हैं, जब वे अपने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूते हुए देखते हैं।

छात्रों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में अपने लिए अलग पहचान बनाएंगे। उन्होंने युवाओं को नम्र रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया क्योंकि यह सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रगति और समृद्धि के लिए अथाह संभावनाएं हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं की भलाई के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित है कि युवा नौकरी की तलाश करने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब का निर्माण समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी अनूठी पहचान बनाने और समाज में अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रयास करने की अपील की और उन्हें अपने जीवन में नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। भगवंत सिंह मान ने युवाओं से सफलता प्राप्त करने के बाद भी नम्र रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने के लिए कहा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल स्तर पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उनके भविष्य को नया रूप देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की है, जिसने सामाजिक-आर्थिक अंतर को दूर करके छात्रों के जीवन को बदल दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है क्योंकि छात्रों की भलाई से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का गुण विरासत में मिला है और उनकी क्षमता का उचित उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा हवाई जहाजों की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए लॉन्च पैड प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक पंजाब के युवा अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेते और हर क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं कर लेते।

मुख्य मंत्री ने भरोसा जताया कि पंजाब में शिक्षा क्षेत्र अब एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के लिए शानदार परिणाम आएंगे और सरकार के प्रयासों को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया जा रहा है और पंजाब निश्चित रूप से देश भर में रोल मॉडल के रूप में उभरेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित है कि शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग गैर-शैक्षणिक कार्यों के बजाय केवल शिक्षा के उद्देश्य के लिए किया जाए।

इससे पहले, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया।

एक दिन डी.सी./सी.पी.के संग '; पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान
जालंधर, 26 मई:

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जहां सरकारी स्कूल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम शुरू की है, वही राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने के लिए ‘एक दिन डी.सी./सी.पी. के संग’ विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जिले की टॉपर लड़कियों के दो समूहों ने डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ एक दिन व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने दोनों आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों द्वारा निभाई जा रही ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रोग्रामों के बारे में भी अवगत होते हुए दफ्तर के काम-काज को भी बारीकी से जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली तथा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर द्वारा उनके निरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया तथा पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के साथ 12वीं कक्षा में जिले के तीन टॉपरों ने समय बिताया। इन विद्यार्थियों में माधवी सलारिया, साक्षी और अमनप्रीत कौर शामिल थी। इन मेधावी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नान मैडिकल स्ट्रीम में क्रम अनुसार 99 प्रतिशत, 98.60 प्रतिशत तथा 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

सुबह दफ्तर शुरू होने पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डी.सी.दफ्तर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बहुत ही रचनात्मक माहौल में बातचीत की। इसके अलावा, डा.हिमांशु अग्रवाल ने इन विद्यार्थियों के साथ सेवा केंद्र और रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और वहां चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सब रजिस्ट्रार कार्यालय जालंधर-1 में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने जिले में बाढ़ की रोकथाम को लेकर इन प्रतिभावान विद्यार्थियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने छात्रों के साथ दोपहर का खाना खाया। भोजन के बाद शाम को जिले के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10 के 13 और कक्षा 12 के 25 छात्र शामिल थे।

इसके अलावा पंजाब सरकार की इस अनूठी पहल की बदौलत तीन छात्राओं ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ समय व्यतीत किया। दसवीं कक्षा में जिले से टॉप करने वालों में प्रीति कुमारी (97.85 प्रतिशत), नवनीत कौर (97.54 प्रतिशत) और नीलू कुमारी (97.54 प्रतिशत) शामिल है। पुलिस कमिश्नर, जालंधर ने इन छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे बातचीत की, जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न ब्रांचों का दौरा भी किया।

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह अनूठी पहल 'एक दिन डी.सी./सी.पी.' के संग  छात्रों के लिए कारगर साबित होगी, क्योंकि इस अभियान से छात्रों को डी.सी. और सी.पी. एक साथ रहने से विभिन्न कार्यों को जानने का अवसर मिला है, जो उन्हें प्रगति के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और इन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

दिन के अंत में, ‘एक दिन डी.सी./सी.पी.के संग' बिताकर प्रतिभावान विद्यार्थी जहां सरकार के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में नई समझ और दृष्टिकोण लेकर गए, वहीं प्रशासकीय एवं पुलिस सेवाओं में शामिल होकर देश और समाज की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अपने अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।उन्होंने पंजाब सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई यह पहल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस मंच से छात्रों को ऊंची उड़ान भरने का अवसर मिलेगा।

ब्लैक बोर्ड से सत्ता के गलियारों तक: पंजाब ने सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को बड़े सपने लेने और नेतृत्व करने के समक्ष बनाया
चंडीगढ़, 21 मई

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि सरकारी स्कूलों के छात्रों द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में हासिल की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करने के लिए अहम कदम उठाते हुये मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक अनूठी पहल “एक दिन डी.सी./एस.एस.पी. के संग” शुरू की है जिससे इन होनहार युवाओं को वास्तविक प्रशासनिक कार्य प्रणाली, अनुशासन और जन सेवा के बारे में सार्थक समझ प्रदान की जा सके।

इस पहल की जानकारी देते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ‘एक दिन डी.सी./एस.एस.पी. के संग’ के तहत हर ज़िले के 10वीं और 12वीं कक्षा के 3-3 (कुल 6) टॉपर्स अपने ज़िले के डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अनुभव छात्रों को प्रशासन और कानून लागूकरन में निभाई जाने वाली लीडरशिप भूमिकाओं के बारे में जानकारी देते हुये उनको समर्पण, कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी का सीधा अनुभव देगा। इससे उन्हें जन सेवा और शासन में मूल्यवान सीख मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को प्रेरित करना और सक्षम बनाना है, ताकि उनके भीतर कुछ कर दिखाने और अपने लक्ष्य प्राप्ति की चिंगारी जले। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्य प्रणाली और नेतृत्व की दुनिया में अपने आपको शामिल करके ये युवा प्रशासनिक कामकाज, लोक सेवा और समाज को नया स्वरूप देने में नेतृत्व की भूमिका के महत्व को समझेंगे।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हम अपने छात्रों को अनुभवी अधिकारियों से सीखने का एक मंच प्रदान कर रहे हैं, जो उन्हें जन सेवा में अपना करियर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेगा और जिम्मेदारी तथा नागरिक सहभागिता की भावना जागृत करने के साथ-साथ बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिये कौशल प्राप्त करने हेतु उत्साहित करेगा।” उन्होंने कहा कि जब ये छात्र इस अनूठे सफर का अनुभव करेंगे, तो वे इससे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व विकास और अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए इसका पूरा आनंद लेंगे।

उन्होंने बताया कि सुयोग्य ढंग से तैयार किये गये इस प्रोग्राम के तहत कई तरह की गतिविधियां शामिल  होंगी, जिनमें शिकायत निवारण सत्र, साइबर सेल संचालन, योजनाबद्ध बैठकें, विकास परियोजनाओं के लिए फील्ड विज़िट और अन्य संबंधित व्यस्तताओं जैसी वास्तविक प्रशासनिक व पुलिसिंग गतिविधियों से सीख लेना शामिल होगा। इसके अलावा छात्र अधिकारियों के साथ दोपहर भोज का भी आनंद लेंगे, जो छात्रों को अपनी इच्छाएं साझा करने और करियर मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक खुला मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंत में, छात्रों को भागीदारी का प्रमाण पत्र, एक प्रेरणादायक किताब या डायरी और अधिकारी के साथ ली गई समूह तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह छात्रों द्वारा प्राप्त किये गये अनुभवों के बारे में जानने के लिए एक विस्तृत फीडबैक और सलाह सैशन भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल के अनुभवों को दस्तावेज़ी रूप देने के लिए हर ज़िले के अधिकारियों द्वारा छात्रों के विचारों से लैस एक लिखित नोट तैयार किया जायेगा, जिसे आगे “ज़िला मेरिट बुकलेट” के रूप में तैयार किया जाएगा। स्कूलों से भाग लेने वाले छात्रों को अपने अनुभव साथी छात्रों के साथ साझा करने का भी न्योता दिया जाएगा, ताकि बाकी छात्रों में भी इच्छाएं पैदा करने सहित कुछ कर गुजरने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

स. बैंस ने छात्रों को गहरी समझ और प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र खोज, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणा से भरे इस दिन का अधिकतम लाभ उठाएंगे और यह दिन उनके जीवन पर अमिट छाप छोड़ते हुए उन्हें एक सशक्त नेता के रूप में उभरने में उनके भविष्य को आकार देगा।