Drug Smuggler - Nirpakh Post

युद्ध नशे के विरुद्ध; गन्ना गांव में नशा तस्कर महिला द्वारा पंचायती जमीन पर बनाए गए कमरे में बनेगा जिम
जालंधर, 31 मई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सिविल प्रशासकीय अधिकारियों सहित आज फिल्लौर सब-डिवीजन के अंतर्गत गन्ना गांव में पंचायती जमीन पर बनाए गए कमरे को खाली करवाया और इस कमरे के साथ-साथ अतिरिक्त जगह पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नशा तस्कर महिला पत्नी देशों कुलदीप कुमार निवासी गन्ना गांव के खिलाफ फिल्लौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है। इसके अलावा इस महिला को सजा भी हो चुकी है।

एस.एस.पी. ने बताया कि उसने गांव की करीब 8 मरला जमीन पर कब्जा कर रखा था और एक कमरा भी बना रखा था। उन्होंने बताया कि उक्त कमरा पंचायत विभाग को सौंप दिया गया है और कमरे सहित अवैध कब्जे को जालंधर ग्रामीण पुलिस और बी.डी.पी.ओ फिल्लौर के नेतृत्व में एस.पी. हेड क्वार्टर परमिंदर सिंह हीर और डी.एस.पी. स्वर्ण सिंह बल की निगरानी में हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंचायत विभाग की शिकायत पर की गई है। श्री विर्क ने नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एस.पी. हेड क्वार्टर परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि अवैध ढंग से बनाए गए कमरे को पंचायत विभाग को सौंप दिया गया है, जहां विभाग युवाओं के लिए जिम बनाएगा। गांव गन्ना की पंचायत ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गांव में जिम की सुविधा मिलने से युवा नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

सरकार किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी और लोग भी ऐसे शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें - डॉ. कश्मीर सिंह सोहल
तरनतारन, 24 मई:
राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न गांवों में हलका विधायकों के नेतृत्व में ‘नशे के खिलाफ जंग’ की शुरूआत की गई, जिसमें गांव के पंचों, सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान हलका तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के नेतृत्व में गांव ढाला, नौशेरा, चीमा कलां, शुक्कर चक और चीमा खुर्द में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. सोहल ने कहा कि राज्य सरकार की नशे के खिलाफ जंग को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा जिस भी कार्य में लोगों की भागीदारी होगी, उसमें जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी तथा लोग भी ऐसे शरारती तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
इस बीच, हलका विधायक खेमकरण श्री सरवन सिंह धुन ने गांवों अलगों कलां, अलगों खुर्द, अलगों कोठी, छन्ना, वाड़ा शेर सिंह और वाड़ा तालियां में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 'नशा मुक्ति यात्रा' का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही पंजाब के हालात बेहतर हुए हैं और आज पंजाब रंग-बिरंगा पंजाब बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी कीमत पर नशे को पनपने नहीं दिया जाएगा तथा नशे का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अलावा खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने गांव रूरा असल, मुगल चक पन्नूआ और बुघा में नशा मुक्ति यात्रा में हिस्सा लेने के बाद लोगों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस नशा मुक्ति मुहिम का उद्देश्य नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना है, क्योंकि यह जंग लोगों के सहयोग से ही जीती जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से नशा तस्करों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की ताकि इस सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सके।

सुल्तानपुर लोधी में आज फिर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर
कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर लोधी के गांव तोती में एक नशा तस्कर की अवैध प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया। सुरजीत सिंह द्वारा 10 मरला पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। एसएसपी गौरव तूरा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह और उसके परिवार पर कुल 18 मामले दर्ज हैं। सुरजीत सिंह पर 7 मामले, उसकी पत्नी कुलवंत कौर उर्फ बिल्लो पर 4 मामले दर्ज हैं। उनका बेटा राहुल भी NDPS का आरोपी है और वर्तमान में फरार है। सुरजीत सिंह वर्ष 2013 से नशा तस्करी में सक्रिय रहा है और अभी जेल में बंद है।

एसएसपी तूरा ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत की गई है। बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह के आदेश पर सिविल और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। अभी तक इस अभियान के तहत 3.5 करोड़ रुपए की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई में इससे पहले भी कपूरथला शहर के गांव बूट और ढोका कालोनी में नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया जा चुका है। जिले में पिछले कुछ महीनों में नशा तस्करों से 3.5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

जबकि अगले स्तर पर 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नशा तस्करों की संपत्तियों की नीलामी के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया में पूर्ण पैरवी की जा रही है।

Read Also : पंजाब के बाद अब हरियाणा के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

इस अवसर पर बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह ने करीब 10 मरले पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा किया हुआ था, जिसे खाली करवाने के लिए जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत संबंधित को नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इस अवसर पर डीएसपी सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह तथा अन्य सिविल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।