corruption - Nirpakh Post

भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एस. डी. एम. का स्टेनो 24 लाख रुपए नकदी सहित काबू
चंडीगढ़ 13 जून, 2025

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत एस. डी. एम. दफ्तर, ज़िला रायकोट, लुधियाना में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गाँव सुखाना, तहसील रायकोट, ज़िला लुधियाना के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि एस. डी. एम. रायकोट और उसका स्टेनो जतिन्दर सिंह, निवासी गाँव नूरपुरा, तहसील जगराओं, आम लोगों के सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम स्टेनो जतिन्दर सिंह से पूछताछ की और उसके दफ़्तर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में से 24 लाख 6 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। मुलजिम इस नकदी का ब्यौरा बताने में असफल रहा और विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसको गिरफ़्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस केस की आगे जांच जारी है।

तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: मुख्य मंत्री
दूधन साधां (पटियाला), 9 जून

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पूरे पंजाब की सभी तहसीलें और उप-तहसील कॉम्प्लेक्स भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यहाँ नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि जब राज्य सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब राजस्व अधिकारी सोचते थे कि उनके पास भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों को लूटने का दैवीय अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिए भी परेशान करते थे और यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती थी, तो काम में अड़चन डालने की धमकी देते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा करके सत्ता में आई है, जिसके कारण राज्य सरकार ने इसके खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पूरे पंजाब की सभी तहसीलें और उप-तहसील कॉम्प्लेक्स भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सामूहिक छुट्टियों या हड़तालों के बहाने आम लोगों को परेशान करते थे, लेकिन राज्य सरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों के सामने नहीं झुकी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखती और इन अधिकारियों की ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया गया, साथ ही भ्रष्ट और अहंकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के विरोध प्रदर्शनों से सख्ती से निपटा गया, क्योंकि वे भ्रष्टाचार का लाइसेंस लेना चाहते थे, जिसकी किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं दी जा सकती। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब इन भ्रष्ट तहसीलदारों को भ्रष्टाचार की पूरी श्रृंखला तोड़ने के लिए एक पद से दूसरे पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार की तुलना कैंसर की घातक बीमारी से करते हुए कहा कि कीमोथेरेपी (सख्त कार्रवाई) ही इसका एकमात्र इलाज हो सकता है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने जमीन के दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल कर दिया है, जो आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करता है, निजी वसीका नवीसों पर निर्भरता कम करता है, और नागरिकों को अपने लेन-देन स्वयं करने का अधिकार देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब लोगों को भुगतान के लिए बैंकों में जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन एकीकृत भुगतान प्रणाली सभी आवश्यक शुल्क, जैसे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क, को एक ही डिजिटल लेन-देन में भुगतान करने की अनुमति देती है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह प्रणाली डिमांड ड्राफ्ट या नकदी प्रबंधन की आवश्यकता को समाप्त करती है और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करती है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का परिणाम है, जिसके कारण उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। इस नेक कार्य के लिए पंजाबियों से पूर्ण सहयोग और दिल से समर्थन की मांग करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में भी इस अभियान को सफल बनाना बहुत जरूरी है।

पटियाला के शाही परिवार पर तीखा हमला करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पटियाला और इसके आसपास का क्षेत्र पुराने शासकों के संकीर्ण हितों और लालच के कारण विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने शहर की बदहाली की कीमत पर अपने महल बनाए। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि सत्ता में बैठे ‘महाराजा’ शहर के विकास से ज्यादा अपने विकास को लेकर चिंतित थे। भगवंत मान ने अफसोस जताया कि पटियाला से आए पंजाब के शासकों ने शहर के विकास को पूरी तरह से अनदेखा किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे नाराज हैं, क्योंकि वे यह पचा नहीं पा रही हैं कि साधारण घरों से निकला कोई व्यक्ति राज्य की सत्ता को प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के जनविरोधी और पंजाब विरोधी रवैये के कारण उनसे विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और ‘आप’ को भारी बहुमत दिया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य में विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि राज्य के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है, जो लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को भ्रष्ट और अवसरवादी नेताओं को चुनना पड़ता था, जो उनका एकमात्र विकल्प था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने आम लोगों के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं की सुचारू और निर्बाध डिलीवरी के एक नए युग की शुरुआत की है।

मुख्य मंत्री ने दोहराया कि अकाली नेताओं ने पैसे के लालच के कारण शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) को केवल ‘शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी’ बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादलों ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग किया, जिसमें अपने निजी हितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की नियुक्ति में हेरफेर करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वित्तीय लालच के कारण अकालियों ने एस.जी.पी.सी. की पवित्रता को नष्ट किया और संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए एस.जी.पी.सी. और श्री अकाल तख्त साहिब दोनों का दुरुपयोग किया।

मुख्य मंत्री ने महिलाओं से आगे आकर राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि वे निर्णय लेने और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकें और समाज में अत्यंत आवश्यक बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति में अभी भी उन्होंने नाम नहीं कमाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र को पहले पुरुषों का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब समय आ गया है जब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समानता वाले समाज की रचना और समाज व राज्य के व्यापक हित के लिए इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य के 54,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवा पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान: 15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार
चंडीगढ़, 28 मई, 2025

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी होशियारपुर जिले के गाँव घगियाल के निवासी रॉबिन कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया था और केस की जाँच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन यह एफआईआर दर्ज करने से पहले, उक्त एएसआई कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर विरोधी पक्ष के साथ मिलीभगत कर शिकायतकर्ता, उसकी माँ और अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कर दिया।

इसके बाद, एएसआई कुलदीप सिंह ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की और ऐसा न करने पर उसकी माँ को सोने की चेन चोरी करने के झूठे केस में फँसाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बार-बार अनुरोध करने पर सौदा 30,000  रुपए में तय हो गया और एएसआई ने पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए ले लिए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने रिश्वत की बाकी 20,000 रुपए की मांग की और दूसरी किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले लिए। शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन पर अवैध तौर पर रिश्वत की बाकी रकम माँगते समय हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीसरी किस्त के तौर पर 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना, जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस:15,000 की रिश्वत लेने के आरोप में पी एस पी सी एल का लाइनमैन गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 मई, 2025 -

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत, अमृतसर जिले के सब-डिवीजन जस्तरवाल में तैनात पी एस पी सी एल  के लाइनमैन हरदीप सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले की तहसील लोपोके के गाँव मुहारा के निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान उसके खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था और इसे ठीक करने के बदले में उक्त लाइनमैन ने उससे 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पड़ताल से पता चला कि आरोपी लाइनमैन ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए नकद ले लिए थे। इसके बाद, उक्त लाइनमैन ने शिकायतकर्ता को ट्रांसफार्मर लगवाने में सहायता करने के लिए एक और व्यक्ति को 1,000 रुपए देने के लिए कहा। इसके अलावा, आरोपी लाइनमैन लगातार अपनी आवाज़ में संदेशों और कॉलों के माध्यम से शिकायतकर्ता से बाकी 10,000 रुपए की मांग करता रहा, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल से गूगल पे  के माध्यम से उसे 10,000 ट्रांसफर कर दिए।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग, यू पी आई लेनदेन के स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट और वॉयस संदेशों सहित दिए गए सबूतों से यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और यह रकम प्राप्त भी कर ली थी।
जाँच के आधार पर, उक्त आरोपी के विरुद्ध सतर्कता ब्यूरो के पुलिस थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच के दौरान इस केस में अधिकारियों या कर्मचारियों की किसी भी संलिप्तता या भूमिका की जाँच की जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो सहनशीलता: 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुये बी.डी.पी.ओ. रंगे हाथों काबू
चंडीगढ़ 22 मई, 2025

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लागू की गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) रईया, जिला अमृतसर कुलवंत सिंह को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर जिले के गांव शाहपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी साल 2019-2024 तक गांव शाहपुर की सरपंच रही थी। उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंडों के गबन और जाली जॉब कार्ड बनाने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ने जांच अधिकारी होने के नाते, उक्त मामले को निपटाने के बदले उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किया पर अधिकारी रिश्वत की उक्त रकम पर अड़ा रहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा के आरोपी बी.डी.पी.ओ. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं से भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ युद्ध में सिपाही बनने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 20 मई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नव-नियुक्त युवाओं से भ्रष्टाचार और नशे के दोहरे खतरे के खिलाफ राज्य सरकार के युद्ध में अग्रिम पंक्ति के सिपाही बनने का आह्वान किया।

यहाँ 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर एक जन सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नव-नियुक्त युवा अब राज्य सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दिल से योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य से इन बुराइयों को खत्म करना समय की मांग है, जिसके लिए युवाओं का समर्थन बहुत जरूरी है। भगवंत सिंह मान ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के युवाओं की भलाई के लिए 'युद्ध नशों खिलाफ' मुहिम शुरू की गई है और राज्य के हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे इन अभियानों की सफलता में सरकार का साथ दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में युवाओं को 54,142 नौकरियाँ प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त युवाओं के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिन्होंने आवास निर्माण, कृषि, जल संसाधन, खेल और युवा सेवाएँ, स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्कूली शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता, उत्पाद शुल्क और कराधान, वित्त और पर्यटन विभागों में नौकरी हासिल की है। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने एक पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 54,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ प्रदान करके एक मील का पत्थर स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के हाथ खून से रंगे हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल के दौरान राज्य के खजाने को लूटने और इसे बर्बाद करने के अलावा और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान डोनेशन, प्रीमियम और कई अन्य तरीकों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इसके विपरीत, उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के हर तरीके को खत्म करने और लोगों को नागरिक-केंद्रित सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने औपनिवेशिक शासकों से भी अधिक क्रूरता से देश को लूटा। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों का यह देखकर दिल दुखता होगा कि जिन ताकतों को उन्होंने आजादी के संघर्ष के दौरान देश से बाहर निकाला, अब पंजाब के युवा उनके देशों में जाकर बसने के लिए कतारें बांधे खड़े हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि जिन पंजाबियों ने कभी उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था, आज वे विदेशों में प्रवासन के लिए सबसे आगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि 'आप' सरकार द्वारा 55,000 युवाओं को पारदर्शी ढंग से योग्यता के आधार पर नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राज्य में ही रोजगार देकर उनके प्रवासन के रुझान को पलटना है। भगवंत सिंह मान ने खुशी से कहा कि आज बहुत से युवा जो कभी विदेश जाने की सोच रहे थे, अब सरकारी नौकरियाँ पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सभी नियुक्तियाँ केवल योग्यता के आधार पर की गई हैं, जिसमें उम्मीदवार कड़ी प्रतियोगी परीक्षाएँ पास करने के बाद नौकरी हासिल करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से ही सरकार का एजेंडा युवाओं को सुरक्षित नौकरियाँ प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना रहा है ताकि वे राज्य और देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में बराबर के भागीदार बन सकें।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रोजगार अभियान ने युवाओं में नकारात्मकता को दूर करने में मदद की है, जिसके परिणामस्वरूप बहुत से लोग विदेश जाने की अपनी योजनाओं को बदलकर देश में ही रहकर नौकरी करने का मन बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि पिछले 75 सालों के दौरान ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारें ऐसी पहलों में असफल रहीं और उन्होंने सिस्टम को बिगड़ने दिया, जिसके कारण युवाओं को अवसरों की तलाश में मजबूरन देश से बाहर जाने का रास्ता चुनना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ भारत की खड़ग भुजा भी रहा है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाबवासी वैश्विक स्तर पर अपनी हिम्मत, लचीलेपन और उद्यमी भावना के लिए जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों, फकीरों और शहीदों की धरती है, जिन्होंने हमें अन्याय और जुल्म के खिलाफ खड़े होना सिखाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि और मेहमाननवाजी बेमिसाल है और यहाँ के लोगों में नेतृत्व के बेमिसाल गुण हैं। अब जब ये युवा सरकार का हिस्सा बन गए हैं, तो भगवंत सिंह मान ने उनसे मिशनरी जोश के साथ जनता की सेवा करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वे अपने पदों का उपयोग गरीबों की सहायता के लिए करेंगे और समाज के सभी वर्गों की भलाई सुनिश्चित करेंगे। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के समर्थन की तुलना हवाई अड्डे के रनवे से करते हुए कहा कि जैसे रनवे जहाज को सुचारू ढंग से उड़ान भरने में मदद करते हैं, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने में मदद कर रही है और इस कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में, भगवंत सिंह मान ने युवाओं से सफलता प्राप्त करने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने के लिए कहा, जो सफलता की एकमात्र कुंजी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को पंजाब में रहने के लिए उत्साहित किया, जहाँ विकास और खुशहाली के अथाह अवसर युवाओं का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने युवाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी ड्यूटी प्रतिबद्धता और मिशनरी जोश के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, बर्रिंदर गोयल, डॉ. रवजोत सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को किया रंगे हाथों काबू
चंडीगढ़, 19 मई - भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की निरंतरता बनाए रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला संगरूर के सब-तहसील शेरपुर में तैनात क्षेत्र कानूनगो अवतार सिंह को 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम कानूनगो को जिला संगरूर की तहसील धूरी के गांव मलकू पट्टी के निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसने अपने परिवार की कृषि योग्य भूमि को सभी कानूनी वारिसों में बांटने के लिए आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम अवतार सिंह पहले ही उससे 18,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है और उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 25,000 रुपये की और मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में, उक्त दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: 3,600 रुपये रिश्वत लेते मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 मई:
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) गुरप्रीत सिंह को 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो टीम ने उसके कब्जे से 7,200 रुपये बरामद किए और उसकी गाड़ी से 1,26,500 रुपये की और नकदी भी बरामद की, जो कि रिश्वत की रकम जान पड़ती है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फरीदकोट के एक निवासी की शिकायत के बाद हुई है, जिसने आरोप लगाया था कि उक्त मुलजिम ने उसके दो ट्रकों के फिटनेस सर्टिफिकेटों को मंजूरी देने के लिए प्रति ट्रक 1,800 रुपये की मांग की है। शिकायत की पड़ताल करने के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और गुरप्रीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 3,600 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।