SGPC - Nirpakh Post

पैसे की लालच में अकाली दल ने एस.जी.पी.सी. को 'शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी' बना कर रख दिया-मुख्यमंत्री
अमृतसर, 8 जून

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अकाली नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) को 'शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी' बना कर रख दिया।

आज यहां सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बादलों ने धार्मिक मामलों में दखल देने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग किया और यहां तक कि अपने निजी हितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की नियुक्ति में पारदर्शिता और निष्पक्षता नहीं रखी। उन्होंने दावा किया कि पैसे की लालच में अकालियों ने सिखों की प्रतिष्ठित संस्था शिरोमणि कमेटी की पवित्रता को ठेस पहुंचाई है और संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए शिरोमणि कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब, दोनों का दुरुपयोग किया। भगवंत सिंह मान ने अकालियों द्वारा लोगों को अंधेरे में रखने और अपने एजेंडे पूरे करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अकालियों ने न सिर्फ सरकारी खजाने को बल्कि धार्मिक संस्थाओं से संबंधित फंडों को भी लूटा। उन्होंने अकाली शासन की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि इन्होंने राजनीतिक और धार्मिक तौर पर शोषण किया जिससे पंजाब को बहुत ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेतृत्व के दौरान गरीबों को नज़रअंदाज किया जाता था जबकि प्रभावशाली लोगों ने राज्य को लूटा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों ने समाज के दबे-कुचले और कमज़ोर वर्गों का शोषण किया जिसके कारण अब उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को राज्य के विरुद्ध किए अपराधों के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "गरीबों और ईमानदार लोगों की प्रार्थनाएं हमेशा परमात्मा तक पहुंचती हैं और इसीलिए बादलों को अब अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ रही है।"

पंजाब के 20 साल पुराने मामले में जगतार हवारा बरी
मोहाली की जिला कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (‌BKI) के आतंकी जगतार हवारा को 20 साल पुराने एक अन्य मामले में बरी किया है। खरड़ थाने में उस पर विस्फोटक सामग्री संबंधी केस 2005 में दर्ज किया गया था। इस दौरान वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ था। इससे पहले वह मोहाली के सोहाना थाने से बरी हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, हवारा समेत कुछ लोगों के खिलाफ खरड़ थाने में 2005 में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट 1908 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, उस समय न तो हवारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और न ही उसके पास से कोई रिकवरी हुई थी।

इसी तरह साल 1998 में जगतार हवारा पर IPC की धारा 153A (जाति- धर्म और भाषा के नाम पर दुश्मनी को बढ़ावा देना), 124 A (देशद्रोह), 225 (किसी अपराधी की गिरफ्तारी में बाधा डालना), 120 B (आपराधिक साजिश रचने) और 511 (आजीवन कारावास के दंड जैसा अपराध) करने का केस दर्ज हुआ था।

एक साल पहले उसे इस केस में बरी कर दिया गया था। दोनों मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई थी। चंडीगढ़ में विस्फोटक और देशद्रोह के 2 केसों में वह पहले ही बरी हो चुका है। जगतार हवारा इस वक्त पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Read Also : मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीचेवाल आने का निमंत्रण

दिल्ली की जेल में बंद हवारा पंजाब की जेल में रहना चाहता है। उसने इस संबंधी एक याचिका कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। याचिका में दलील दी गई थी कि वह तिहाड़ जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी है और उसके खिलाफ दिल्ली में कोई मामला दर्ज नहीं है। वर्तमान में वह पंजाब में दर्ज एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

वह पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिले का मूल निवासी है। उसे पंजाब की जेल में ही रखा जाना चाहिए। उसे 21 सितंबर 1995 को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का मुकदमा चला और उसे दोषी ठहराया गया। वह अपनी गिरफ्तारी की तारीख से लेकर आज तक जेल में है। वह 29 साल से ज्यादा समय से जेल में है।