villages - Nirpakh Post

जन सहयोग से ज़िले के गांवों में चला नशा मुक्ति अभियान
होशियारपुर, 1 जून: पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में गांव गंधोवाल, लंगेरी, हवेली व दोहलरो में नशा मुक्ति यात्राएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई और सभी को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की शपथ दिलाई गई।

इसी कड़ी में, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाहोवाल, बाड़ियां कलां, बाड़ियां खुर्द, मड़ूली ब्राह्मणा, महिमोवाल व सलेमपुर में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार के नेतृत्व में जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं। इन आयोजनों में युवाओं और महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

वहीं, होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में धीरोवाल, डल्लेवाल, ठरोली, नंगल शहीदां, शेरपुर बातियां और बसी दाऊद खां गांवों में नशा विरोधी कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।

टांडा उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल के मार्गदर्शन में चौटाला, धुरियां, सराय, दारापुर और नंगल मल्लियां गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

मुकेरियां में हल्का इंचार्ज प्रो. जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में खड़क बल्लड़ा, रामगढ़ कुल्लियां, महितपुर, सहोड़ा कंडी, सहोड़ा दड़ियाल और मावा गांवों में नशा मुक्ति रैलियां निकाली गईं।

इन सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को यह शपथ दिलाई कि वे न तो नशे को अपने गांव में आने देंगे और न ही नशा बेचने वालों का समर्थन करेंगे, यहां तक कि उनकी जमानत तक नहीं देंगे।

जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति यात्राओं के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला कर रहा है और इससे हमारी युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। उन्होंने गांववासियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सरकार का साथ दें और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्तियों की न तो समाज में कोई जगह होगी और न ही उनकी जमानत का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए।

मान सरकार ने रचा इतिहास: पंजाब में पहली बार बरसात से पहले गांवों के 15,000 तालाबों की होगी साफ-सफाई
चंडीगढ़, 26 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों के कायाकल्प और पुनरुद्धार मिशन के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। गांवों के सरपंचों का कहना है कि 'आप सरकार' गांवों में वास्तविक बदलाव ला रही है।

स्थानीय पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि गांवों की सूरत सुधारने के लिए स्थायी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब सरकार ने गांवों में 15,000 तालाबों की साफ़-सफाई के लिए एक बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है। यह मिशन पंजाब के 154 ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से और लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 3973 तालाबों से पानी निकालने का काम पूरा हो गया है और 6,606 तालाबों में पानी निकालने का काम पूरा होने के करीब है। सभी तालाबों और टोबों से पानी निकालने की कार्रवाई 30 मई 2025 तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सभी गांवों के तालाबों की साफ़-सफाई बरसात के मौसम से पहले हो जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि 1223 तालाबों से गाद निकालने का काम भी पूरा हो गया है और 3267 तालाबों से गाद निकालने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले चरण में 5000 थापर मॉडल बनाए जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूपनगर जिले के गांव बूरमाजरा और खैराबाद की सरपंच हरप्रीत कौर और हरदीप कौर और फतेहगढ़ जिले के गांव सानीपुर के सरपंच इंदरदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि गांवों का कायापलट करने के लिए जो काम 'आप सरकार' ने किए हैं, वह कोई और सरकार नहीं कर सकी।

गांवों की सफल कहानियां:

गांव बूरमाजरा में पहली बार बड़े पैमाने पर तालाब की सफाई की जा रही है। गांव का तालाब जो कि 1.5 एकड़ में फैला है, उसमें से पानी और गाद निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकालने का काम पूरा हो गया है और गाद निकालने का काम भी 80 फीसदी पूरा हो गया है और बहुत तेजी से काम चल रहा है।

गौरतलब है कि तालाब से निकाली गई गाद का उपयोग गांव के खेल मैदान के लिए और तालाब के किनारों को ऊंचा उठाने के लिए किया जा रहा है। अगले 10 दिनों में तालाब के पानी को ट्रीट करने के लिए थापर/सीचेवाल मॉडल का उपयोग किया जाएगा जिससे पानी और साफ़ तथा गंदगी रहित होना शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए गांववासी, खासकर सरपंच और पंच साहिबान बहुत खुश हैं और पूरा समर्थन दे रहे हैं।

इसी तरह गांव खैराबाद के तालाब को 10 साल से भी अधिक समय से साफ़ नहीं किया गया था। यह गंदे पानी से भरा हुआ था और अक्सर ओवरफ्लो हो जाता था। इस साल, आप की सरकार द्वारा आखिर तालाब को साफ़ किया गया है और गाद निकाली गई है। इस तालाब का आकार 1 एकड़ है और अब यह पूरी तरह साफ़ है। इस समय यह सूखा है।

किसान अब सिंचाई के लिए तालाब के साफ़ पानी का उपयोग करने में सक्षम होंगे। तालाब से निकलने वाली मिट्टी का उपयोग तालाब के उपयुक्त किनारे बनाने के लिए किया गया है, जिससे अब इसके आस-पास चलना आसान हो गया है। इस गांव की आबादी 2,100 है और हर कोई तालाब की सफ़ाई वाले काम से खुश नज़र आ रहा है। अब गांववासियों ने भी तालाब को साफ़ और कूड़ा-करकट मुक्त रखने की शपथ ली है। यह इस बात का एक बढ़िया उदाहरण है कि कैसे "बदलता गांव, बदलता पंजाब" मिशन गांवों के जीवन को बेहतर बना रहा है।

सानीपुर गांव में पहली बार कई सालों की उपेक्षा के बाद तालाब की सफाई आप सरकार ने की है। 3,000 लोगों की आबादी वाले गांव के तालाब को कभी भी साफ़ नहीं किया गया था। अब तक तालाब में से पानी नहीं निकाला गया था और कभी गाद भी नहीं निकाली गई थी। अब पानी निकालने का काम किया गया है और गाद निकालने का काम भी 60 फीसदी पूरा हो गया है। बाकी काम एक हफ़्ते के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

एक एकड़ का यह तालाब, जो कभी बदबूदार, रुके हुए पानी से भरा होता था, स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया था। तालाब में गंदे पानी के कारण मच्छर पैदा होते थे। लेकिन अब तालाब को नई रंगत दी गई है। गाद का उपयोग गांव के खेल मैदानों को समतल करने के लिए किया जा रहा है और गांववासी खुद इसे अपने खेतों में उपयोग करने के लिए ले जा रहे हैं। थापर/सीचेवाल मॉडल के माध्यम से जून के पहले हफ़्ते में तालाब के पानी को शुद्ध करने का काम शुरू किया जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब के गांववासी वास्तव में अब कहीं जाकर गांवों की तरक्की और वास्तविक बदलाव देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अगले दिनों में पंजाब को और भी बुलंदी पर लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांवों के विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायक साबित हो रही हैं लोक मिलणियां-मुख्यमंत्री
धूरी (संगरूर), 22 मई -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि गांवों में लोक मिलणियां (जनता से मुलाकात) का उद्देश्य विकास गति में तेजी लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिकतम सुविधा प्रदान करना है।

आज यहां भुल्लरहेड़ी, भलवान, धूरा, भद्दलवड़ और पलासौर गांवों की पंचायतों और गांव वासियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाके के विकास को और बढ़ावा देने के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास समय की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही जन कल्याण सुनिश्चित करने और गांवों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यापक कार्य आम लोगों के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने पंचायती प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि गांवों के विकास को बढ़ावा देने संबंधी राज्य सरकार के ठोस प्रयासों को उनकी सहायता और मार्गदर्शन से सफल बनाया जाए। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को जमीनी हकीकतों से अवगत कराने के लिए बार-बार क्षेत्रीय दौरे करने के लिए भी कहा ताकि गांवों के विकास को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी गांवों में रहती है, इसलिए राज्य सरकार गांवों में व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के लोगों के लिए शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने गांव वासियों के साथ ऐसी लोक मिलणियां करवाने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि वे उन लोगों से मिलना ही नहीं चाहते थे जिन्होंने उन्हें सत्ता में लाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करवाने का एकमात्र उद्देश्य राज्य और खासकर गांवों के चल रहे विकास को और बढ़ावा देने के लिए रूपरेखा तैयार करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पहले ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने विकास की गति को और तेज करने के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु आम लोगों के सहयोग की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धूरी ब्लॉक के पांच गांवों भुल्लरहेड़ी, भलवान, पलासौर, धूरा और भद्दलवड़ में कुल 196 विकास कार्यों के लिए 15.61 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से 9.90 करोड़ रुपये की लागत वाले 115 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि 5.71 करोड़ रुपये की लागत वाले 81 काम प्रगति पर हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन पांच पंचायतों की मांग के आधार पर 24 और विकास कार्यों के लिए 15.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान जारी किया गया है।

नशे के खिलाफ ज़मीनी जंग: ज़िले के 21 गांवों में निकाली गई नशा मुक्ति यात्राएं
होशियारपुर, 18 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत रविवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राओं का आयोजन किया गया। यह यात्राएं जिले के 21 गांवों में निकाली गईं, जिनमें स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बुल्लोवाल, फतोवाल और पथियालियां गांवों में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई।

चब्बेवाल क्षेत्र में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक ने भूंगरनी, हेरियां और पंडोरी कद्द गांवों में यात्राओं का नेतृत्व किया।

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने डगाम, देनोवाल कलां और फतेहपुर कलां गांवों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

होशियारपुर में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में बसी दौलत खां, नारू नंगल और कौंडला गांवों में रैली आयोजित की गई।

टांडा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पट्टी तलवंडी सल्ला, तलवंडी डड्डीयां और शहबाजपुर गांवों में अभियान चलाया।

दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने चंडीदास, कोलोवाल और जलोटा गांवों में नशा मुक्ति यात्राएं निकाली।

मुकेरियां क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने दोलोवाल, जमालपुर और कमालपुर गांवों में रैली का संचालन किया।

सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि नशा पंजाब की जड़ों को खोखला कर रहा है और इससे लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलकर लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से पीड़ित युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है।

सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह की निरंतर जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पंजाब को नशामुक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में अग्रसर किया जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक समागम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जनआंदोलन है। हम हर गांव, हर गली में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे कि उनका असली भविष्य खेल, शिक्षा और रोजगार में है, न कि नशे की दलदल में।

इस दौरान हर गांव में लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाए। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने इन यात्राओं को जनांदोलन का रूप दे दिया