Education revolution - Nirpakh Post

शिक्षा क्रांति की शुरुआत के साथ पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान - अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री मान को दी बधाई
संगरूर, 6 जुलाई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रयासों के चलते भारत सरकार द्वारा कराए गए ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे’ (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) में पंजाब ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन ए एस) में पंजाब की शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की शिक्षा के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते राज्य ने ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024’ में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाबवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि राज्य ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे वास्तविक क्रांति कहा जा सकता है क्योंकि पिछली सरकारों के दौरान शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उपेक्षित रहने वाले शिक्षक आज मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है और शिक्षकों ने इस माहौल का लाभ उठाते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को भी इसका भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी शिक्षकों का शोषण किया था, जिसके कारण पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा था, लेकिन अब बड़ा बदलाव आया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस  एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन यह उनकी सरकार का अंतिम लक्ष्य नहीं है। उनकी सरकार हर नागरिक की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब आम जनता यह प्रमाण देगी कि पंजाब सरकार ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांति ला दी है, तभी यह असली मान्यता होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके लिए रोजगार/कारोबार सुनिश्चित करना राज्य सरकार की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि विद्यार्थियों को नशे के खतरों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के कहर को समाप्त करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और नशे के विरुद्ध यह जंग देश भर में बेमिसाल है। केजरीवाल ने कहा कि आज लोग मुख्यमंत्री मान की प्रशंसा कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के पैसों से बनाई गई संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। जो लोग पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर रहे थे, उन्हें अब उनके पापों की सजा मिल रही है। उन नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जिन्होंने नशे के कारोबार को संरक्षण दिया था। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम पंजाब के लोगों को दी गई गारंटियों को तेजी से पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ स्कूल नहीं बनाए, हमने भविष्य बनाया है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों, प्रिंसिपलों और स्टाफ का विशेष धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस -2024 में पंजाब की यह उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा किया गया था, पंजाब सरकार द्वारा नहीं।

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण एनसीईआरटी द्वारा दिसंबर 2024 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से किया गया था, जिसमें देश भर के हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, अधिक शिक्षकों की भर्ती करने और शैक्षणिक संस्थानों को अधिकतम सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने नीट  के लिए योग्यता प्राप्त की है और 265 विद्यार्थियों ने जे ई ई मेंस परीक्षा पास की है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए पंजाब के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को फिनलैंड, अहमदाबाद और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमारे बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स स्कीम शानदार सफलता की ओर बढ़ रही है और वह दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इसका बहुत लाभ होगा।

शिक्षा क्रांति पहल के कारण पंजाब के युवा आए दिन लिख रहे सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 5 जून

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि शिक्षा क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति पहल ने एक बार फिर राज्य को अग्रणी पंक्ति में स्थापित कर दिया है और पंजाब के युवा आए दिन सफलता का नया अध्याय लिख रहे हैं।

सरकारी स्कूलों के जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 44 विद्यार्थियों के सम्मान के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों में सफल होने का एक अद्वितीय जज्बा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्रांति ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विद्यार्थी अब आए दिन सफलता की नई कहानियां लिखकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने इस बात पर बहुत गर्व और संतुष्टि व्यक्त की कि इस पहल के शानदार परिणाम आ रहे हैं और राज्य के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का सबूत दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करना जारी रखेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह परिवर्तन पंजाब को नवीनता, तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

विद्यार्थियों के दृढ़ इरादे की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ी मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया, जो कड़ी मेहनत से यह परीक्षा उत्तीर्ण करके युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने थे। भगवंत सिंह मान ने पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लाभ पहुंचाने और मेडिकल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने के लिए पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र में एक पुस्तकालय, छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये केंद्र पंजाब के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अग्रणी रैंक हासिल करने के काबिल बनाने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को जमीन से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भगवंत सिंह मान ने उन्हें "पैराशूटर" की बजाय "ग्रासरूटर" बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो लोग जमीन से उठते हैं वे चुनौतियों को जीतने और बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि पैराशूटर आसमान से आते हैं लेकिन अंत में जमीन पर गिरते हैं और दूसरी ओर "ग्रासरूटर" जमीन से उठते हैं और आसमान छूते हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार की भूमिका की तुलना हवाई अड्डे के रनवे से की और कहा कि जैसे रनवे हवाई जहाजों के लिए एक सुचारू उड़ान की सुविधा देता है और इसी तरह राज्य सरकार हमारे युवाओं को अपने सपने साकार करने के योग्य बना रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि युवाओं की इच्छाओं/ख़्वाहिशों को पंख देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और इस मिशन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी उपलब्धियां हासिल करके भी विनम्र रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हमेशा आत्मविश्वास से भरे और सकारात्मक रहो, लेकिन कभी भी अहंकारी न बनो। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि विनम्रता और कड़ी मेहनत निरंतर सफलता की चाबियां हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन विद्यार्थियों को बधाई दी, जिन्होंने महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के बावजूद परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले सरकारी स्कूलों के 260 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जो सरकार की शैक्षणिक पहलों के लगातार सफल परिणामों को उजागर करता है।

टेलर शॉप से आईआईटी तक: शिक्षा क्रांति ने बदली पंजाब के आम घरों के बच्चों की तकदीर
चंडीगढ़, 5 जून

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 44 छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित जेईई एडवांस 2025 परीक्षा पास करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ये सफलता की कहानियां आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी "शिक्षा क्रांति" के परिवर्तनकारी नतीजे को उजागर करती हैं, जिसने पूरे राज्य में वंचित छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कोचिंग को सुलभ बना दी है।

छात्रों और उनके अभिभावकों ने मुफ्त कोचिंग और शैक्षणिक सहायता के माध्यम से आम परिवारों की आकांक्षाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार का आभार व्यक्त किया।

अमृतसर की अर्शप्रीत कौर जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आती हैं, ने जेईई मेन्स और एडवांस दोनों पास करने का श्रेय सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली मुफ्त कोचिंग को दिया। उन्होंने कहा, "शिक्षा क्रांति" पहल ने मुझे अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया। मेरे पिता कभी निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते थे, लेकिन सरकार के सहयोग से आज यह संभव हो पाया।"

श्री फतेहगढ़ साहिब के महेश कुमार ने भी ऐसी ही भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "शिक्षा क्रांति ने समाज के कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए अद्भुत काम किया है। मैंने सरकार की पहल की वजह से दोनों परीक्षाएं पास की, जिसने मेरे जैसे कई लोगों को उम्मीद दी है।"

बरनाला की चरणजीत कौर, जिनके बेटे ने जेईई पास किया, ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह पहली बार है जब किसी सरकार ने इस हद तक शिक्षा का समर्थन किया है। इसने साबित कर दिया है कि सफलता केवल अमीरों तक ही सीमित नहीं है।"

लुधियाना की चिरंजीव कौर ने भी अपने बेटे मेहताब की सफलता का श्रेय पंजाब सरकार की पहल को दिया। उन्होंने कहा, "समर कैंप और मुफ्त कोचिंग जैसे कार्यक्रमों ने हमारे जैसे परिवारों के सपनों को हकीकत में बदल दिया है।"

मोहाली की जसप्रीत कौर ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए समग्र समर्थन की सराहना की और कहा, "छात्रों को अब धन या संसाधनों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। किताबों से लेकर योग्य शिक्षकों तक सब कुछ मुफ्त प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री के प्रयास छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"

फाजिल्का के हरीश, जिनके पिता एक दर्जी हैं, ने मुफ्त कोचिंग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मुझे गणित से लगाव है और ओलंपियाड व जेईई के लिए प्रशिक्षण ने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया।"

पटियाला के जशनदीप ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदान की गई आत्मविश्वास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उन्हें "समय की आवश्यकता" बताया।

बरनाला के हरकिरण दास ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "यह सफलता शिक्षा क्रांति के बिना संभव नहीं थी।"

गुरदासपुर के गिरीश ने बताया कि किस तरह इस पहल ने युवाओं को नशे से दूर रखा है। उन्होंने कहा, "यह पंजाब के लिए गर्व का क्षण है।"

मलेरकोटला के अर्शप्रीत सिंह ने सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, "शिक्षा क्रांति ने छात्रों के लिए नए रास्ते खोले हैं।"

बठिंडा की प्रभजोत कौर, जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे, ने भी अपनी सफलता का श्रेय मुफ्त कोचिंग को दिया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के विजन ने हमारे जीवन को बदल दिया है।"

श्री मुक्तसर साहिब के हर्ष ने अपनी उपलब्धि में जेईई कोचिंग कैंप की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "इन कैंपों ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मुझे सफलता की ओर अग्रसर किया।"

पटियाला के एक छात्र, जिसने अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा में 77% अंक प्राप्त किए थे, ने बताया कि किस तरह शिक्षा क्रांति कैंपों ने उनके जीवन को बदल दिया। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया था कि मैं विज्ञान में अच्छा नहीं कर पाऊंगा, लेकिन सरकार के प्रयासों ने इसे उलट साबित कर दिया। मैं उनके समर्थन के कारण सफल हुआ।"

दिड़बा की जशनदीप कौर जो अपने परिवार के लिए एक उज्जवल भविष्य का सपना देखती हैं, ने सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहती हूं और राज्य सरकार ने इसे संभव बनाया है।"

लुधियाना के मेहताब सिंह ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, "मैंने सोचा था कि मैं बीए करूंगा, लेकिन शिक्षा क्रांति ने मुझे एक मेरिटोरियस स्कूल में शामिल होने और बाद में सरकारी कोचिंग कैंप में भाग लेने का मौका दिया। आज मैंने इस समर्थन के कारण जेईई एडवांस पास किया।"

बठिंडा की सुखदीप कौर ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए सुविधाजनक माहौल ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "सरकार की ओर से बुनियादी व्यवस्थाएं, मुफ्त कोचिंग और प्रोत्साहन ने मेरी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

एक अभिभावक ने बताया कि कैसे उनके बेटे ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के छात्र के रूप में दो बार जेईई पास किया। उन्होंने कहा, "यह सरकार की शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।"

श्री मुक्तसर साहिब की मनप्रीत ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "छात्रों को सशक्त बनाने के लिए सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों से बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी छात्रों और अभिभावकों को समारोह में आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा में पास हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पंजाब में शिक्षा क्रांति:आप के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड परिणाम:शानदार नतीजे -मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, 18 मई-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के शानदार नतीजे दर्शाते हैं कि राज्य 'रंगला पंजाब' बनने की ओर बढ़ रहा है, जिसमें नौजवान निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

यहां अपने सरकारी निवास पर 10वीं और 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में पहले ही क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं, जिससे मनचाहे नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की पास प्रतिशतता 96.09 फीसदी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहरी स्कूलों में भी पास प्रतिशतता लगभग 94% रही है जो कि बेमिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि राज्य के कुल 3840 हाई सेकेंडरी स्कूलों में से लगभग 1000 स्कूलों का नतीजा 100 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया पंजाब है क्योंकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के 12 स्कूलों के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बुरी तरह फेल हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति का ऐसा प्रभाव है कि बोर्ड परीक्षाओं में ज्यादातर टॉपर छोटे और दूर-दराज के गांवों से हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थी उभरते खिलाड़ी भी हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नतीजे में विद्यार्थियों में सख्त मुकाबला देखने को मिला है क्योंकि तीन विद्यार्थियों ने बराबर अंक प्राप्त किए हैं और अमृतसर जिला सबसे बेहतर नतीजे के साथ नेतृत्व कर रहा है। इन होशियार विद्यार्थियों के माता-पिता और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अध्यापक पर्दे के पीछे के नायक हैं जिनकी सख्त मेहनत, लगन और सफलता उनकी शानदार उपलब्धियों के माध्यम से सिद्ध होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रोशनी फैलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे ठोस प्रयासों का नतीजा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े प्रयासों से लड़कियों को बहुत लाभ मिला है जिससे उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लड़कियां अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों को छूने के योग्य हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक प्रशंसा के हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगी और उच्च शिक्षा प्राप्त करके शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों खासकर लड़कियों को स्कूली शिक्षा का सबसे अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक अग्रणी राज्य था और यह हमेशा अग्रणी रहेगा क्योंकि पंजाबियों को कड़ी मेहनत करने का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना कर्तव्य बहुत जिम्मेदारी और उत्साह के साथ निभा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अगले चुनावों के लिए चिंतित नहीं हैं बल्कि वे अगली पीढ़ी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, जिसके कारण कई बड़ी पहलें की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब दुनिया भर में एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी पूरी दुनिया में फ्रेंचाइजी है क्योंकि हर दूसरे देश में पंजाबियों का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को कड़ी मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने का भी आशीर्वाद प्राप्त है जिसके कारण उन्होंने दुनिया में अपने लिए एक अलग स्थान बनाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि बोइंग में 45 फीसदी इंजीनियर जी.एन.ई., लुधियाना से हैं। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट, ओला, मास्टरकार्ड और अन्य के सीईओ भी पंजाबी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के गुण विरासत में मिले हैं और उनकी क्षमता का सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और नौजवान जहाज की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें सपनों की उड़ान भरने के लिए ‘लॉन्चपैड’ (उपयुक्त मंच) प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे तब तक आराम नहीं करेंगे, जब तक पंजाब के नौजवान अपने सपने साकार नहीं कर लेते।

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने के बाद भी जमीन पर टिके रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया क्योंकि यही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने नौजवानों को राज्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि इस धरती पर तरक्की और खुशहाली की बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं की समस्या पिछली सरकारों से विरासत में मिली बुरी लत है। इस समस्या ने पंजाब की तरक्की नहीं होने दी, जिसके कारण हालात बदतर हो गए थे। नशीली दवाओं के विरुद्ध जंग में विद्यार्थियों के पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का अभिशाप राज्य के माथे पर कलंक है और हम सभी को एकजुट होकर इसे मिटाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ मुहिम शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य से नशीली दवाओं का सफाया करना है।