Kashmir - Nirpakh Post

पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज का उद्घाटन
पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज, अंजी केबल ब्रिज और कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन के बाद पीएम ने ट्रेन के इंजन में बैठ कर ब्रिज का निरीक्षण भी किया। पीएम के साथ इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस ब्रिज के उद्घाटन से अब कश्मीर घाटी पूरे साल के लिए देश के बाकी हिस्से जुड़ी रहेगी। इससे पहले सर्दियों के दिनों में बर्फबारी के कारण रोड बंद रखनी पड़ती थी। पीएम मोदी कटरा स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर को 46 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इससे पहले  पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया।

पीएम मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पर बनी एक एग्जीबिशन भी देखी। इस दौरान उनके साथ सीएम उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इसके साथ ही पीएम ने परियोजना से जुड़े लोगों से भी बातचीत की।

नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकेगी। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी।

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। अभी ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में होगा।

आजादी के 77 साल बाद भी कश्मीर बर्फबारी के सीजन में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाता है। नेशनल हाईवे-44 बंद होने से घाटी जाने का बंद हो जाता है। इसके अलावा भी सड़क के रास्ते जम्मू से कश्मीर जाने में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता था। ट्रेन शुरू होने से यह सफर करीब तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।

इस बीच इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री शासन में निरंतरता को कभी स्वीकार नहीं करते क्योंकि वे हमेशा आत्म-प्रशंसा और आत्म-प्रचार की तलाश में रहते हैं। ब्रह्मोस मिसाइल भी शासन में निरंतरता का एक उदाहरण है।” उन्होंने आगे कहा कि “उदमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे परियोजना को मार्च 1995 में मंजूरी दी गई थी जब पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे। मार्च 2002 में, अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जब वे प्रधानमंत्री थे। चिनाब पुल के लिए सभी अनुबंध 2005 में दिए गए थे।

Read Also : शिक्षा क्रांति पहल के कारण पंजाब के युवा आए दिन लिख रहे सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री

आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों और भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन निरंतरता में शासन को मान्यता दी जानी चाहिए। यह पिछले 30 वर्षों की सामूहिक उपलब्धि है। लगातार प्रधानमंत्रियों ने इन परियोजनाओं को वास्तविकता बनाने के लिए काम किया है”।

पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल मॉक ड्रिल:जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल
पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी गुरुवार की शाम मॉक ड्रिल होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी।

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है...

मॉक ड्रिल यानी एक तरह की "प्रैक्टिस" जिसमें हम यह देखते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी (जैसे एयर स्ट्राइक या बम हमला) हो जाए, तो आम लोग और प्रशासन कैसे और कितनी जल्दी रिएक्ट करता है

ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है कि एक तय समय के लिए पूरे इलाके की लाइटें बंद कर देना। इसका मकसद यह दिखाना होता है कि अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है।

देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में 7 मई को 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया था।

ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग थे। इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए थे।

read Also :

देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वे डिस्ट्रिक्‍ट हैं जो सबसे ज्यादा सेंसेटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नरौरा न्‍यूक्लियर प्‍लांट होने की वजह से इसे कैटेगरी 1 डिस्ट्रिक्‍ट में रखा गया है। इसी तरह कैटेगरी 2 में 201 जबकि कैटेगरी 3 में 45 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

यूट्यूबर ज्योति NIA की हिरासत में,टेरर कनेक्शन में होगी पूछताछ
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। NIA की टीम सोमवार को ज्योति से पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी।

इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। रविवार, 18 मई की रात को भी हिसार पुलिस ज्योति के घर पहुंची थी। वहां छानबीन कर कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर गई थी। उसने अपने वीडियो में पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर भी दिखाए। इनमें अटारी-बाघा और राजस्थान के थार शामिल हैं। उसने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगी फेंसिंग तक दिखाई दी थी।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च में वह पाकिस्तान गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह कश्मीर और बॉर्डर स्टेट में ट्रैवलिंग के लिए गई थी या फिर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रही थी।

जब 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ तो उसने पाकिस्तान या आतंकियों को कोसने की जगह भारत की तरफ से सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। ज्योति मल्होत्रा ने कहा था- पहलगाम घटना के लिए भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इसमें सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की भी जिम्मेदारी है, जो घूमने जाता है। उसे सतर्क रहना चाहिए।

मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। वहां बड़ी संख्या में सेना और पुलिस बल मौजूद रहते हैं। फिर भी अगर यह घटना हुई है, तो कहीं न कहीं हम भी दोषी हैं। हम सतर्क नहीं थे, जिसकी वजह से यह सब हुआ। हमें सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए।

अगर किसी ने उन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी उन आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है। इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं, हमारी सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि कहीं न कहीं सुरक्षा में कमी रह गई, वहां सुरक्षा में चूक हुई। कुछ तो गड़बड़ हुई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हमला हुआ।

ज्योति के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट हुए वीडियो से पता चला कि वह राजस्थान के थार में एक बॉर्डर विलेज में रात भर रही। यहां की औरतों से पूछा कि यहां से पाकिस्तान कितनी दूर है। वहां पर आपका कौन रहता है। वीडियो में ज्योति ने फेंसिंग भी दिखाई। इसमें वह कहती नजर आ रही है- 'वो देखो एक बकरी अभी-अभी पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर क्रॉस करके आ रही है।'

Read Also : हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों का ऐलान

भारत से अटारी बॉर्डर क्रॉस कर वाघा पहुंची ज्योति ने पहले दिन लाहौर जाकर पाकिस्तान की हरी ट्रेन का वीडियो बनाया। इसी वीडियो में एक पुलिसवाला उसे चाय के 3 कप पकड़ाता हुआ नजर आता है। ट्रेन में ज्योति पाकिस्तान के पुलिसवाले के साथ चाय शेयर करती है और इसे पीने से पहले कप टकराते हुए चीयर्स भी कहती है।

लाहौर के एक स्टेशन पर पुलिस वाले उसे बिस्किट भी देते हैं। इस पर ज्योति उनसे इसके पैसे पूछती है। पहले पुलिसवाले रेट नहीं बताते। बहुत पूछने पर कहते हैं कि 50 रुपए का एक पैकेट है। इस ज्योति कहती हैं कि इतने महंगे। ये तो इंडिया में 5 रुपए में मिल जाता है।

भारत के खिलाफ साइबर युद्ध में पाकिस्तान हारा: हैकर्स ने की 15 लाख कोशिशें, सिर्फ 150 सफल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सात एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) समूहों ने महत्वपूर्ण वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से ज़्यादा साइबर हमले किए। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इन समूहों की पहचान की है। साइबर सेल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन 15 लाख हमलों में से सिर्फ़ 150 ही सफल रहे।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य शत्रुता को रोकने के लिए समझौता होने के बाद भी, सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमलों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि ये हमले मुख्य रूप से पाकिस्तान, बांग्लादेश और मध्य पूर्वी क्षेत्र से आ रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए, महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से डेटा चुराने, विमानन और नगरपालिका प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के हैकरों के दावों को भी खारिज कर दिया।

Read Also ; ‘जब हमारी सेना परमाणु ब्लैकमेल के झांसे को नाकाम कर देगी…’: आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल

उन्होंने कहा, "जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त होने के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मध्य पूर्वी देशों से जारी हैं।"

भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई यात्रा बाधित रही, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध जारी रहे, जिससे बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द और विलंबित हुईं। जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। पिछले 2 दिनों में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 228 उड़ानें रद्द की गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं।

इसमें 63 घरेलू आगमन, 66 घरेलू प्रस्थान, 4 अंतरराष्ट्रीय आगमन और 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान शामिल हैं। 9 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द की गई उड़ानों का विस्तृत ब्यौरा घरेलू प्रस्थान- 66 घरेलू आगमन- 63 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान- 05 अंतरराष्ट्रीय आगमन- 04 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पीक ट्रैवल ऑवर्स के दौरान 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और 200 से अधिक विलंबित हुईं। शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में डायल ने कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है।

हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम और सुरक्षा प्रक्रिया समय प्रभावित हो सकते हैं।" दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जो देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा है। डायल ने यात्रियों को सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त समय के लिए तैयार रहने और सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी। 8 मई को दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई उड़ानों का विवरण घरेलू प्रस्थान-46 घरेलू आगमन-33 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान-05 अंतरराष्ट्रीय आगमन-06 नागरिक उड़ानों के लिए 24 हवाई अड्डे बंद नागरिक विमानन मंत्रालय ने 10 मई, शनिवार तक नागरिक उड़ान संचालन के लिए 24 हवाई अड्डों को बंद करने की घोषणा की है। प्रभावित हवाई अड्डे हैं - अमृतसर, बठिंडा, भुज, भुंतर, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हीरासा (राजकोट), जम्मू, जामनगर, जैसलमेर, जोधपुर, कांगड़ा-गग्गल, कांडला, केशोद, किशनगढ़, लेह, लुधियाना, मुंद्रा, पटियाला, पठानकोट, पोरबंदर, शिमला, श्रीनगर।

जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद गुरुवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। रक्षा मंत्रालय ने बाद में पुष्टि की कि हमला पाकिस्तान से हुआ था। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने हमले को सफलतापूर्वक रोक दिया, जिसके कारण कई शहरों में ब्लैकआउट, हवाई हमले के सायरन बजने लगे और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे आईपीएल मैच को स्थगित करना पड़ा।

Read Also ; अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा

यह तनाव नई दिल्ली द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के ठीक एक दिन बाद आया है - पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे पर लक्षित सैन्य हमला।