Operation Sindoor - Nirpakh Post

भारत बना रहा ये 5 खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइलें, सुनकर कांप गया पाकिस्तान, टेंशन में महाशक्तियां
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन भारत की असली ताकत उसके पास मौजूद हाईटेक तकनीक और हाइपरसोनिक हथियारों में है. भारत अब सिर्फ पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह ऐसे एडवांस सिस्टम विकसित कर चुका है जो दुश्मन की रडार को चकमा देकर पलभर में जवाब देने की क्षमता रखते हैं. चाहे वो हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल हो या ब्रह्मोस-II जैसी घातक मिसाइलें , भारत की रणनीतिक तैयारी अब भविष्य की जंगों को ध्यान में रखकर हो रही है. यही वजह है कि भारत को अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, बढ़त लेने वाला देश माना जा रहा है.

HSTDV: आत्मनिर्भर भारत की उड़ान

Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle (HSTDV) भारत का पहला और बहुत ही खास प्रयास है जिसमें Scramjet तकनीक को विकसित किया गया है. इसे DRDO ने बनाया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हवा से ऑक्सीजन लेकर उड़ता है, यानी इसे उड़ने के लिए टैंक में ऑक्सीजन भरने की जरूरत नहीं होती. इससे ईंधन कम लगता है और रफ्तार ज्यादा मिलती है.

2020 में इसने पहली बार सफल उड़ान भरी थी और करीब 20 सेकंड तक Mach 6 की रफ्तार (ध्वनि से छह गुना तेज) से उड़ता रहा. अब इस तकनीक को मिसाइल सिस्टम में बदलने का काम शुरू हो गया है. उम्मीद है कि 2026 तक भारत के पास अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल होगी, जो देश की सुरक्षा ताकत को और मजबूत बना देगी.

BrahMos-II: अगली पीढ़ी की घातक मिसाइल

अगर सुपरसोनिक युग में ब्रह्मोस ने भारत की सैन्य ताकत को दुनिया के सामने साबित किया था, तो अब उसका हाइपरसोनिक रूप ब्रह्मोस-II और भी घातक बनने जा रहा है. इस मिसाइल को Mach 7 (यानी आवाज की गति से सात गुना तेज) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. खास बात ये है कि इसे ज़मीन, समुद्र और हवा, तीनों प्लेटफॉर्म्स से लॉन्च किया जा सकेगा.

यह प्रोजेक्ट DRDO और रूस की NPOM कंपनी के साथ मिलकर ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा तैयार किया जा रहा है. तकनीकी चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन प्रगति तेज़ी से हो रही है. उम्मीद है कि 2026 तक इसकी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक की जा सकेगी.

SFDR: वायुसेना के लिए गेमचेंजर

Solid Fuel Ducted Ramjet (SFDR) प्रोजेक्ट भारत की वायु शक्ति को एक नई तेज़ और घातक धार देने की दिशा में बड़ा कदम है. यह तकनीक ठोस ईंधन (solid fuel) पर आधारित है, जिससे इसका इस्तेमाल आसान और मिशन के लिए अधिक भरोसेमंद बनता है. SFDR की गति Mach 4.5 से लेकर Mach 6 तक हो सकती है, यानी यह आवाज की गति से चार से छह गुना तेज उड़ सकती है.

इस इंजन को खासतौर पर भविष्य की लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों जैसे Astra Mk3 में इस्तेमाल किया जाएगा. 2018 से इसके कई सफल परीक्षण हो चुके हैं और अब यह weaponization, यानी हथियार के रूप में तैयार करने की स्टेज में पहुंच चुका है. उम्मीद है कि 2025-26 तक यह तकनीक पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगी और भारतीय वायुसेना को एक नई रणनीतिक बढ़त देगी.

Shaurya: मिसाइल की नई रफ्तार

भारत की शौर्य मिसाइल पहले से ही सेना में तैनात है, लेकिन अब इसका एक नया और ज्यादा ताकतवर हाइपरसोनिक वर्जन तैयार किया जा रहा है. यह एक कैनिस्टर-आधारित टैक्टिकल मिसाइल है, जिसे जमीन से लॉन्च किया जाता है. लॉन्च के बाद यह वातावरण की ऊपरी परत में पहुंचकर ग्लाइड करती है, जिससे इसका रास्ता पकड़ना और रोकना बेहद कठिन हो जाता है.

इसकी रफ्तार Mach 7.5 तक पहुंचती है, जो इसे भारत की रणनीतिक क्षमता में एक बड़ा बढ़ावा देती है. फिलहाल यह सीमित संख्या में सेना में शामिल है, लेकिन आने वाला हाइपरसोनिक वर्जन इससे कहीं ज्यादा घातक और उन्नत होगा, जो भविष्य में भारत की रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगा.

HGV: सबसे खामोश लेकिन सबसे खतरनाक

अब बात उस प्रोजेक्ट की जो सबसे कम चर्चा में है, लेकिन शायद सबसे खतरनाक साबित हो सकता है- भारत का Hypersonic Glide Vehicle (HGV) प्रोजेक्ट. इसकी जानकारी बेहद सीमित और गोपनीय है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक ऐसी प्रणाली है जिसे बैलिस्टिक मिसाइल से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह वातावरण में Mach 10 से भी ज्यादा रफ्तार से ग्लाइड करेगा और पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में कहीं अधिक तेजी, सटीकता और घातकता के साथ लक्ष्य को भेदेगा.

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो यह भारत को हाइपरसोनिक हथियारों के मामले में अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियों की बराबरी में खड़ा कर देगा. इसका पहला weaponised वर्ज़न 2028 से 2030 के बीच सामने आ सकता है और यह भारत की रणनीतिक क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है.

DRDO का वार्षिक बजट कितना?

DRDO का वार्षिक बजट लगभग ₹23,000 से ₹25,000 करोड़ के बीच रहता है, जिसमें से हाइपरसोनिक और मिसाइल तकनीकों पर ₹3,000 से ₹5,000 करोड़ तक का निवेश किया जा रहा है. ये आंकड़े इस बात के साफ संकेत हैं कि भारत अब केवल रक्षा उपकरणों का खरीदार नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर रक्षा निर्माता बनने की दिशा में ठोस और सुनियोजित कदम उठा रहा है.

Read also : दिल्ली में एक बार कांपी धरती, जानें- साल 2025 में कब-कब आया भूकंप?

अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनते ही पाकिस्तान को अपनी शर्मनाक हार याद आएगी : PM Modi
पाकिस्तान के 40 नागरिक और 11 सैनिक मरे. यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की सटीक कार्रवाई थी. 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले, 6 मई की रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी. यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का प्रतीक है. आइए, ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी, पाकिस्तान के नुकसान और दर्द से छटपटा रहे दुश्मन की कहानी..

पाकिस्तान का पानी रोका

भारत ने 23 अप्रैल 2025 को सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया. यह संधि 1960 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई थी, जिसमें सिंधु नदी के पानी का बंटवारा हुआ था. पहलगाम हमले के बाद भारत ने यह कदम उठाया, क्योंकि पाकिस्तान को 80% पानी मिलता था. इससे पाकिस्तान में पानी की कमी होने लगी।

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत: क्यों और कब?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 नागरिकों (25 भारतीय और 1 नेपाली) की हत्या कर दी. इस... आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया. भारत ने इस हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के साथ दरेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को ठहराया. भारत ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान के समर्थन से काम करते हैं, जिसे इस्लामाबाद ने नकारा.

इस हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई 2025 की रात 1:05 से 1:30 बजे तक आपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसका नाम सिंदूर इसलिए रखा गया, क्योंकि यह उन विधवा महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई थी, जिनके पतियों को पहलगाम में मारा गया था. यह आपरेशन 2016 सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद तीसरा बड़ा हमला था। आपरेशन सिंदूर: कैसे हुआ हमला?

भारतीय सशस्त्र बलों ने त्रि-सेवा अभियान (थल सेना, वायु सेना, नौ सेना) के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर 24 सटीक हमले किए. ये हमले 25 मिनट में पुरे हुए
भारत के टारगेट

5 ठिकाने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में: मस्जिद सैयद ना बिलाल (मुजफ्फराबाद), गुलपुर ट्रेनिंग कैंप (को टली), सवाई नाला कैंप (मुजफ्फराबाद), मस्जिद अहल-ए-हदीस (बरनाला, भिंबर) और एक अन्य
4 ठिकाने पाकिस्तान के पंजाब में: सरजाल कैंप (सियालकोट), मेहमूना जोया (सियालकोट), मार्कज तैबा (मुरीदके), मस्जिद सुब्हान अल्लाह (बहावलपुर).

हथियार कौन से स्तेमाल हुए

राफेल जेट्स ने SCALP क्रूज मिसाइलें और AASM हैमर बम इस्तेमाल किए.

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलें और इंडो-इजरायली स्काईस्ट्राइकर लॉइटरिंग म्यूनिशन्स (आत्मघाती ड्रोन) का उपयोग.

भारतीय सेना ने एक्सकैलिबर प्रेसिजन राउंड्स से तोपखाने का इस्तेमाल किया.

S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोका. लॉइटरिंग म्यूनिशन्स ने सटीक निशाना साधा

भारत ने कहा कि यह हमला आतंकी ढांचे पर था, न कि पाकिस्तानी सेना या नागरिकों पर. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया था कि हमने नागरिकों और सैन्य ठिकानों को नुकसान से बचाया।

पाकिस्तान का जवाब और नुकसान।

पाकिस्तान ने आपरेशन सिंदूर को “युद्ध की कार्रवाई” बताया और जवाबी हमले शुरू किए. 7 मई से 10 मई तक दोनों देशों में तनाव चरम पर रहा.

पाकिस्तान के नुकसान

आतंकी हताहत: भारतीय सेना के मुताबिक, 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, जिनमें IC-814 अपहरण और पुलवामा हमले के आतंकी शामिल थे.

नागरिक हताहत: पाकिस्तान ने दावा किया कि 40 नागरिक मारे गए, जिनमें 7 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल थे. CNN ने इन दावों की पुष्टि नहीं की

सैन्य हताहत: पाकिस्तानी सेना ने 11 सैनिकों (6 सेना, 5 वायु सेना) की मौत और 78 के घायल होने की बात कबूली. 35-40 सैनिक LoC पर भारतीय जवाबी कार्रवाई में मारे गए।

सेना का बड़ा खुलासा , पाकिस्तान आर्मी ने गोल्डन टेंपल पर ड्रोन-मिसाइलें दागीं
ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की थी। ऑपरेशन सिंदूर के 3 दिन तक जब पाकिस्तान आर्मी कैंट और एयरबेस को टारगेट नहीं कर पाई तो गोल्डन टेंपल की तरफ मिसाइलें दागीं। हालांकि, सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनकी मिसाइलों को आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर दिया।

इसका खुलासा पंजाब में तैनात सेना के एयर डिफेंडर्स ने किया है। मेजर कार्तिक सी ने कहा है कि नाकाम होने के बाद पाकिस्तान आर्मी सिविलियंस को टारगेट करने लगी थी। हालांकि, 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान में सीजफायर हो चुका है। इसके बाद दोनों तरफ से हमले बंद हैं।

इधर, सेना के खुलासे को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) के सचिव कुलवंत सिंह मन्न ने झूठा ठहराया है। उन्होंने कहा है कि सेना चाहे पाकिस्तान की हो या भारत की, कोई भी इसे (गोल्डन टेंपल को) टारगेट बनाने का सोच भी नहीं सकती।

सेना की 15 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने कहा- 7 मई 2025 को हमने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चयनित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद साफ था कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा। वह मिलिट्री ठिकानों को टारगेट करेगा। हम उसके लिए तैयार थे। हमारे पास कई तरह के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम तैयार था।

सैन्य अधिकारी ने कहा- एयरस्ट्राइक के बाद 3 दिन तक PAK आर्मी ने हमारे मिलिट्री कैंट और एयरफोर्स स्टेशन को टारगेट करने की कोशिश की। हम उनके हर हमले को विफल करते गए। जब PAK आर्मी को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने ड्रोन और रॉकेट से सिविलियन एरिया पर हमला शुरू कर दिया।

अधिकारी ने कहा- सिविलियन एरिया को निशाना बनाने के साथ हम यह देखकर हैरान रह गए कि PAK आर्मी अमृतसर में गोल्डन टेंपल को टारगेट कर रही है। उसने गोल्डन टेंपल की तरफ एयर टू सरफेस और सरफेस टू सरफेस वाली 2 तरह की मिसाइलें दागीं। इसके अलावा ड्रोन अटैक की भी कोशिश की। हालांकि, सभी जानते हैं कि गोल्डन टेंपल सिर्फ अमृतसर नहीं, बल्कि पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इसलिए, हम पहले से इसकी प्रोटेक्शन के लिए रेडी थे। हमने उनके सारे हमले नाकाम कर दिए।

Read Also : जालंधर: बाबा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, हुए धमाके

सैन्य अधिकारी ने कहा- हमने पाकिस्तान की सभी एयर रेड्स को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बहुत मदद मिली। हमारी तैयारी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि हमारे एयरबेस वेपन और आर्मी के सिर्फ 10% आर्म्स ही खर्च हुए। हमने जो ड्रोन और माइक्रो ड्रोन्स गिराए हैं, वे सभी तुर्किये के बने हैं।

भारत के खिलाफ साइबर युद्ध में पाकिस्तान हारा: हैकर्स ने की 15 लाख कोशिशें, सिर्फ 150 सफल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सात एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) समूहों ने महत्वपूर्ण वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से ज़्यादा साइबर हमले किए। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इन समूहों की पहचान की है। साइबर सेल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन 15 लाख हमलों में से सिर्फ़ 150 ही सफल रहे।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य शत्रुता को रोकने के लिए समझौता होने के बाद भी, सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमलों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि ये हमले मुख्य रूप से पाकिस्तान, बांग्लादेश और मध्य पूर्वी क्षेत्र से आ रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए, महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से डेटा चुराने, विमानन और नगरपालिका प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के हैकरों के दावों को भी खारिज कर दिया।

Read Also ; ‘जब हमारी सेना परमाणु ब्लैकमेल के झांसे को नाकाम कर देगी…’: आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल

उन्होंने कहा, "जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त होने के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मध्य पूर्वी देशों से जारी हैं।"

भारत-पाक संघर्ष के दौरान बंद किए गए पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल के एयरपोर्ट फिर से खुले
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पंजाब में 2 दिन से हालात सामान्य हैं। इसके बाद 5 दिन से बंद पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में अमृतसर, आदमपुर (जालंधर) और साहनेवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट खुल गया है। इसी के साथ इंडिगो एयरलाइंस ने अमृतसर एयरपोर्ट के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, रात 8 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला (कांगड़ा) और कुल्लू के एयरपोर्ट भी सुबह साढ़े 10 बजे से खोल दिए गए हैं। इन्हें 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद 15 मई तक बंद किया गया था। इधर, जालंधर के आदमपुर रोड स्थित चुहड़वाली के पास मार्कफेड के ऑफिस में मिसाइल के टुकड़े मिले। इसके अलावा एक शेल मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।

फाजिल्का में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांव मुठियांवाली में रविवार देर रात बम मिला। सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी पहुंचे। उनका कहना है कि यह पुराना है, क्योंकि इस पर जंग लगी हुई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ान संचालन के लिए फिर से खोलने की घोषणा की, तीन दिन पहले इनके अस्थायी बंद को अगले गुरुवार (15 मई) तक बढ़ा दिया गया था, ड्रोन, मिसाइलों और लंबी दूरी के हथियारों से जुड़े भारत-पाकिस्तान के बढ़ते संघर्ष के बीच, जिसने पूर्ण युद्ध की आशंका जताई थी।

"यात्रियों का ध्यान; नागरिक विमान संचालन के लिए 15 मई 2025 को सुबह 05:29 बजे तक 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए संदर्भ नोटिस जारी किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान संचालन के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइटों की निगरानी करें," विमानन निकाय ने एक बयान में कहा।

Read Also  : 14 साल के शानदार करियर के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

एएआई के दो अधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों ने नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) जारी होने के बाद रविवार सुबह हवाई अड्डों को फिर से खोलना शुरू कर दिया। एनओटीएएम विमानन हितधारकों को एक लिखित नोटिस है जो किसी हवाई अड्डे या देश के हवाई क्षेत्र में किसी विशेष परिवर्तन की घोषणा करता है। नोटैम में कहा गया है कि मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद और भुज जैसे हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया गया है।

भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई यात्रा बाधित रही, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध जारी रहे, जिससे बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द और विलंबित हुईं। जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। पिछले 2 दिनों में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 228 उड़ानें रद्द की गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं।

इसमें 63 घरेलू आगमन, 66 घरेलू प्रस्थान, 4 अंतरराष्ट्रीय आगमन और 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान शामिल हैं। 9 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द की गई उड़ानों का विस्तृत ब्यौरा घरेलू प्रस्थान- 66 घरेलू आगमन- 63 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान- 05 अंतरराष्ट्रीय आगमन- 04 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पीक ट्रैवल ऑवर्स के दौरान 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और 200 से अधिक विलंबित हुईं। शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में डायल ने कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है।

हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम और सुरक्षा प्रक्रिया समय प्रभावित हो सकते हैं।" दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जो देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा है। डायल ने यात्रियों को सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त समय के लिए तैयार रहने और सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी। 8 मई को दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई उड़ानों का विवरण घरेलू प्रस्थान-46 घरेलू आगमन-33 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान-05 अंतरराष्ट्रीय आगमन-06 नागरिक उड़ानों के लिए 24 हवाई अड्डे बंद नागरिक विमानन मंत्रालय ने 10 मई, शनिवार तक नागरिक उड़ान संचालन के लिए 24 हवाई अड्डों को बंद करने की घोषणा की है। प्रभावित हवाई अड्डे हैं - अमृतसर, बठिंडा, भुज, भुंतर, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हीरासा (राजकोट), जम्मू, जामनगर, जैसलमेर, जोधपुर, कांगड़ा-गग्गल, कांडला, केशोद, किशनगढ़, लेह, लुधियाना, मुंद्रा, पटियाला, पठानकोट, पोरबंदर, शिमला, श्रीनगर।

जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद गुरुवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। रक्षा मंत्रालय ने बाद में पुष्टि की कि हमला पाकिस्तान से हुआ था। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने हमले को सफलतापूर्वक रोक दिया, जिसके कारण कई शहरों में ब्लैकआउट, हवाई हमले के सायरन बजने लगे और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे आईपीएल मैच को स्थगित करना पड़ा।

Read Also ; अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा

यह तनाव नई दिल्ली द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के ठीक एक दिन बाद आया है - पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे पर लक्षित सैन्य हमला।

Operation Sindoor के बाद NSA अजीत डोभाल ने दिया बड़ा बयान
भारतीय सेना ने 6 मई को देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (POK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की। अजीत डोभाल ने वैश्विक समकक्षों को आश्वासन दिया कि भारत का लक्ष्य पाकिस्तान और पीओके में आतंकी स्थलों पर हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने के कुछ घंटे बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कई देशों के अपने समकक्षों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई दिल्ली का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर इस्लामाबाद ऐसा करता है तो भारत ‘दृढ़ता से जवाब देने’ के लिए तैयार है। अजीत डोभाल की ओर से मिला यह संकेत भारत के मूड और तैयारी का संकेत दे रहा है।

अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और जापान में अपने समकक्षों को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रूस और फ्रांस से भी संपर्क स्थापित किया। एक अधिकारी ने बताया कि ‘एनएसए ने अपने समकक्षों को की गई कार्रवाई और उसके तरीके के बारे में जानकारी दी, जो बहुत ही सधा हुआ, बढ़ाने वाला नहीं और संयमित था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो वह दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बातचीत भारत द्वारा 9 स्थानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के तुरंत बाद हुई थी।

डोभाल ने अमेरिकी एनएसए एवं विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के जोनाथन पॉवेल, सऊदी अरब के मुसैद अल ऐबन, संयुक्त अरब अमीरात के एचएच शेख तहनून और जापान के मसाटाका ओकानो से बात की।

Read Also : जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon

अधिकारी ने कहा, ‘रूसी एनएसए सर्गेई शोइगू, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल बोने के राजनयिक सलाहकार के साथ भी संपर्क स्थापित किया गया।’ डोभाल आने वाले दिनों में अपने समकक्षों के साथ संपर्क में रहेंगे। उन्होंने इन देशों के अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी बात बताई। यह ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र सेना ने 6 और 7 अप्रैल की रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट के भीतर किया, जिसमें आतंकवादियों के 9 ठिकानों को टारगेट बनाया गया।