Bollywood Actor Paresh Rawal - Nirpakh Post

क्या पेशाब पीने से दूर होती है यह बीमारी ! जानिए परेश रावल का दावा कितना सही?
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इन दिनों अपने हालिया इंटरव्यू में दिए गए बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने दावा किया है कि पेशाब पीने से उनका इलाज हुआ है। जी हां, कॉमेडी एक्टर परेश ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें घुटनों में गंभीर चोट लगी थी, जिसका इलाज दवाओं के साथ-साथ अपने खुद के पेशाब के सेवन से भी हुआ था। दरअसल, उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वीरू देवगन ने उन्हें यह सलाह दी कि सुबह उठकर अपना पेशाब पिएं। सभी फाइटर लोग भी सुबह अपना यूरिन पीते हैं।

आगे एक्टर बताते हैं कि उन्होंने वीरू देवगन के कहने पर अगले दिन खुद को तैयार किया और पेशाब को बीयर समझकर पिया। उन्होंने लगातार 15 दिनों तक सुबह पेशाब पिया और फिर जब एक्स-रे हुआ, तो रिजल्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। एक्टर का दावा है कि जिस चोट को ठीक करने में ढाई महीने लगने वाले थे, वह सिर्फ डेढ़ महीने में ही सही हो गई थी।

मगर इन सभी के बीच एक्टर को काफी लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अपना पेशाब पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? चलिए जानते हैं।

डॉक्टर संजय कुमार, गैस्ट्रो एक्सपर्ट, मारेंगो एशिया अस्पताल, फरीदाबाद एक निजी चैनल से बातचीत में बताते हैं कि पेशाब हमारे शरीर का वेस्ट पदार्थ होता है, जिसका शरीर से बाहर निकलना जरूरी होता है। इसलिए, हमारा शरीर प्राकृतिक तरीकों से पहले ही इसे बाहर निकाल देता है। इसे वापस शरीर के अंदर भेजना किसी लिहाज से सही नहीं है। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका फायदा हो, मगर पेशाब पीने से हमारी सेहत को लाभ मिले, ऐसा कोई भी साइंटिफिक रीजन नहीं मिला है।

पेशाब पीने से हड्डी की चोट में सुधार होगा, ऐसा भी किसी वैज्ञानिक रिसर्च में प्रमाणित नहीं है। एक अन्य डॉक्टर भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहते हैं कि पेशाब शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टर सिरिएक एबी फिलिप्स बताते हैं कि ऐसे विचारों का समर्थन करना गलत है।

Read Also ; पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर वॉर! 10 लाख से ज्यादा बार हुए अटैक

पेशाब पीने के नुकसान
अपने पेशाब का सेवन करने से शरीर में बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो सकता है।
पेशाब पीने से किडनी की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
पेशाब में मौजूद एसिड्स से शरीर के कई अंगों को नुकसान हो सकता है।
संक्रमण का खतरा।
पाचन संबंधी समस्याएं।