CM Punjab - Nirpakh Post

पंजाब सरकार को बड़ा झटका , केंद्र ने भाखड़ा डैम की सुरक्षा में लगाई CISF
भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीबीएमबी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सीआईएसएफ के 296 कर्मचारियों की यूनिट मंजूर की है।

सीआईएसएफ ने बीबीएमबी को पत्र भेजकर चालू वित्त वर्ष के लिए 8.59 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा है। साथ ही कहा है कि आवास व परिवहन आदि की व्यवस्था भी की जाए।

बता दें कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर भाखड़ा-नंगल डैम को घेर लिया था और बीबीएमबी के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों को काम नहीं करने दिया था। बीबीएमबी के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 19 मई 2025 को सीआईएसएफ के 296 पदों को मंजूरी दी है।

बीबीएमबी ने हरियाणा के लिए 10300 क्यूसेक पानी छोड़ने की प्रक्रिया 21 मई को शुरू कर दी है। हरियाणा को 22 मई की शाम तक 10300 क्यूसेक पानी मिलने लगेगा।

हरियाणा को 21 मई को 5500 क्यूसेक पानी मिल रहा था और दिन में डेढ़ बजे हर घंटे 100 क्यूसेक पानी बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसलिए वीरवार 22 मई तक 10300 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

बीबीएमबी तकनीकी कमेटी ने 21 मई से 31 मई तक 35340 क्यूसेक पानी हर रोज तीनों राज्यों के लिए छोडने का फैसला किया है। बीबीएमबी तकनीकी कमेटी 31 मई के बाद बचे पानी पर बाद में फैसला करेंगी।

पंजाब को 21 मई से 31 मई तक 17000 क्यूसेक पानी मिलेगा। हरियाणा को 21 मई से 31 मई तक 10300 क्यूसेक पानी मिलेगा। राजस्थान को 12400 क्यूसेक पानी मिलेगा। हरियाणा को 22 मई शाम तक 10300 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें से लगभग 3300 क्यूसेक पानी नरवाना ब्रांच के जरिए मिलेगा जबकि लगभग 7000 क्यूसेक पानी भाखड़ा मुख्य नहर के जरिए मिलेगा।

Read Also : नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक

हरियाणा में पिछले लगभग दो महीने से पानी का संकट चाल रहा है। पंजाब की तरफ से केवल 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था। जब हरियाणा की मांग पर बीबीएमबी ने पानी देना चाहा तो पंजाब सरकार ने पुलिस तैनात कर दी।

चूंकि पिछले साल आवंटित पानी का कोटा 20 मई को समाप्त हो गया था, इसलिए 21 मई से बीबीएमबी भाखड़ा बांध का जलस्तर कम करने के लिए पानी छोड़ता है। पंजाब सरकार को भी 21 मई से पानी देने पर एतराज नहीं था। अब हरियाणा में पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धरने और रेल रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
पंजाब में एसकेएम गैर राजनैतिक द्वारा अपनी मांगों को लेकर 6 मई को पंजाब के पटियाला जिले के शंभू थाने के घेराव की घोषणा के चलते सोमवार सुबह जिला पुलिस द्वारा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया, जिसके पश्चात जहां एक ओर डल्लेवाल ने कहा की सरकार डरी हुई है वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा डल्लेवाल में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया,जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाल कर धरने या रेल रोकने वालों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है,उल्लेखनीय है कि आज सुबह लगभग 4 बजे जिले के एसपी मनविंदरबीर सिंह व डीएसपी त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गांव डल्लेवाल पहुंची और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उनसे बातचीत कर उन्हें अगले आदेशों तक घर में रहने की हिदायत दी,उधर डल्लेवाल को नजरबंद किए जाने के पश्चात गांव डल्लेवाला में किसानों द्वारा सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया।

दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर सड़क या रेल रोकने वालों पर सख्त ब्यान दिया है,उन्होंने कहा कि पंजाब में सड़कें या रेल रोकना तथा आम लोगों को तंग परेशान करने वाली घोषणाएं, धरने आदि जनता के खिलाफ माने जाएंगे, सभी संस्थाएं, संगठन और यूनियन ध्यान दें कि विरोध करने के और भी बहुत तरीके हैं, लोगों को परेशान करने वाले सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

इस दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पटियाला में कुछ जगहों पर किसान नेताओं द्वारा पुलिस कर्मियों से किसानों की चोरी हुई ट्रालियां बरामद की गई थी। जिसके चलते ऐसे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। परंतु पुलिस द्वारा एफआईआर तो दर्ज की गई परंतु उन पर कार्रवाई करने के स्थान पर किसानों का सामान ढूंढकर वापस करने वालों पर ही कार्रवाई की जा रही है। डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान डीजीपी ने आश्वासन दिया था कि किसानों की संपत्ति और नुकसान की भरपाई की जाएगी,लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सरकार अपनी बात से मुकर रही है। इसी संबंध में 6 मई को शंभू बार्डर पर थाने के घेराव की घोषणा की गई थी। लेकिन हालांकि वे चल नहीं सकते फिर भी सरकार डर चुकी है और उन्हें इस तरह घर में नजरबंद किया गया है

Read Also : बीएसएफ का बड़ा ऑपरेशन ! गुरदासपुर सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

इस दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल के पुत्र गुरपिंदर डल्लेवाल ने कहा कि 6 तारीख के प्रोग्राम की घोषणा के पश्चात सरकार ने पुलिस को आदेश भेजे हैं। सरकार इतना डर चुकी है कि आवाज दबाने के लिए इस तरह घरों में किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। जो सरकार का बहुत गलत निर्णय है। उन्होंने कहा कि सभी किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है। आलम यह है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के फोन भी पुलिस के पास है और किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।मीडिया को भी नही मिलने दिया जा रहा हम ने इसी रोस के चलते आज पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका है

बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने की साज़िश को पूरा नहीं होने देंगे - CM
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार को बड़ा झटका दिया है। भाखडा नहर से हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 9 हजार क्यूसिक पानी को घटाकर 4000 क्यूसिक कर दिया है। पंजाब सरकार के इस फैसले से हरियाणा के लोगों को पानी की किल्लत हो सकती है।

करीब 15 दिन पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरियाणा को भाखड़ा नहर से मिलने वाले पानी में ये कटौती की है। अब हरियाणा में सिंचाई और पेयजल को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। 20 मई तक पानी की कमी प्रदेश में दिखाई देने लगेगी।

पंजाब सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पांच जिलों में पानी की ज्यादा परेशानी होने की संभावना है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इन जिलों के अलावा भी दूसरे कई जिलों मे पानी की किल्लत हो सकती है। लोगो को पीने का पानी और किसानों की फसलों के लिए पानी मे किल्लत आ सकती है।

पंजाब सरकार के इस फैसले पर हरियाणा सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सीएम ने मान से कहा है कि यह उनका फैसला उचित नहीं है। जल्द ही उन्हें हरियाणा को शर्तों के हिसाब से पूरा नौ हजार क्यूसिक पानी देना होगा।

Read Also : कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का अचानक किया निरीक्षण

पंजाब, भाखड़ा नहर का पानी हरियाणा को मुख्य रूप से सिंचाई और पेयजल के लिए उपलब्ध कराता है। भाखड़ा नांगल परियोजना, जो सतलज नदी पर बनी है, से पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के क्षेत्रों को सिंचाई और पेयजल प्रदान करता है। इस नहरी पानी से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लाखों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। इस नहर का पानी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, खासकर जहां पानी की कमी होती है।