Pahalgam Terror Attack - Nirpakh Post

पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर वॉर! 10 लाख से ज्यादा बार हुए अटैक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा ने जांच में पाया है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है।

महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, ‘पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।’ उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। इस साइबर अटैक में हैकर ज्यादातर डिफेंस, फाइनेंस और एजुकेशन डिपार्टमेंट को निशाना बना रहे हैं, कई जगहों पर वेबसाइट हैक कर लिख दिया गया था कि पहलगाम हमला भारत का अंदरूनी मामला है। कई हैकिंग समूहों ने इस्लामवादी समूह होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह संभवतः यह एक साइबर वॉर हो सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित हैकर समूहों जैसे कि ‘साइबर ग्रुप HOAX1337’ और ‘नेशनल साइबर क्रू’ ने गुरुवार को कुछ वेबसाइटों में सेंध लगाने के असफल प्रयास किए। इन हैकिंग प्रयासों की भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तुरंत पहचान की गई और समय रहते इन्हें निष्प्रभावी कर दिया गया। पाकिस्तान के साइबर क्राइम द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवान की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया।

Read Also : पंजाब-हरियाणा पानी विवाद के बीच नड्‌डा से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पाकिस्तान से संचालित हैकर्स द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निर्दोष लोगों से जुड़ी वेबसाइटों पर हमला करने के बार-बार प्रयास किए गए हैं। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की वेबसाइट और भारतीय वायुसेना के दिग्गजों की वेबसाइट को हैक करना डिजिटल युद्धक्षेत्र में तनाव को भड़काने और बढ़ाने के पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के इरादे को स्पष्ट करता है। हैकरों ने राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर भी हमला किया गया है। इसके अलावा एक मिलिट्री स्कूल की वेबसाइट पर भी हमला हुआ है। विदेशी हैकर सरकारी लेटर पैड बनाकर मालवेयर भी भेज रहे हैं, उनकी नजर हमारे डेटा पर है।

कुछ बड़ा करने की तैयारी हो रही है..! बीएसएफ ने किसानों को दो दिन के भीतर खेत खाली करने का दिया आदेश
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब से सटे पाकिस्तान के बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर हैं। सभी जगहों पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) को सक्रिय किया है।

पाकिस्तान बॉर्डर पर कंटीले तारों के दूसरी तरफ खेती करने वाले किसानों को BSF ने फसल काटने को कहा है। इसे लेकर अटारी बॉर्डर के आसपास गांव में गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट कराई गई। जिसमें कहा गया कि 2 दिन के अंदर किसान गेहूं की फसल काट लें। इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, किसानों ने अधिक समय की मांग की है। उनका कहना है कि 2 दिन में फसल नहीं कट पाएगी।

वहीं अमृतसर के अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी नागरिकों का देश लौटने का सिलसिला जारी है। अटारी बॉर्डर से पहले लगाए गए नाके पर जाम लगा हुआ है। BSF की टीमें चेकिंग के बाद ही लोगों को आगे जाने दे रही हैं। सरकार ने लौटने का 27 अप्रैल तक का समय दिया है। वहीं मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।

इधर, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। इनमें शास्त्री मार्केट, गग्गू मंडी, सर्राफा बाजार, कटड़ा जैमल सिंह, कटड़ा आहलूवालिया, प्रताप बाजार, गोयंका मार्केट, पुरानी मंडी, फोकल पॉइंट भी शामिल हैं। 16 मार्केट एसोसिएशनों के सदस्यों ने हॉल गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाया।