Kashmir Pahalgam Terror Attack - Nirpakh Post

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का विवादित बयान! आतंकियों को बताया स्वतंत्रता सेनानी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कहा है। डार ने कहा- हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि ये तो फ्रीडम फाइटर्स भी हो सकते हैं। हालांकि, हम नहीं जानते कि ये कौन हैं। मुझे लगता है कि वे अपनी नाकामी और अपनी घरेलू राजनीति के लिए पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रहे हैं।

इशाक डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का कोई सबूत है तो इसे दुनिया के सामने पेश करे। डार ने कहा कि भारत बार-बार पाकिस्तान पर ऐसी घटनाओं का आरोप लगाता रहा है। इस बार भी भारत ने वही खेल खेला है।

डार ने कहा, 'इन हालात को देखते हुए मैंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान की अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं, ताकि हम कूटनीतिक प्रतिक्रिया तैयार कर सकें।' भारत की बढ़ती आक्रामकता को लेकर विदेश मंत्री डार ने कहा कि पाकिस्तान भी भारत की तरह कदम उठाएगा।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी दुस्साहस करने की कोशिश करता है तो पाकिस्तान की सेना ऐसी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है। डार ने कहा कि वे पहले भी कोशिश कर चुके हैं और फेल रहे हैं। इसलिए इस बार उनके लिए यह और भी बुरा होगा।

डार ने सिंधु जल समझौता रद्द करने पर भारत को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यह जंग के समान है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान में 24 करोड़ लोगों को पानी की जरूरत है। आप इसे रोक नहीं सकते। इस पर अगर भारत पानी को मोड़ने की कोशिश करता है तो यह जंग के समान माना जाएगा।

इस मौके पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी मौजूद थे। उन्होंने साफ किया कि अभी तक भारत सरकार ने पहलगाम घटना के लिए सीधेतौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है, लेकिन भारतीय मीडिया और बाकी लोग ऐसा कर रहे हैं।

Read Also : कॉमेडियन कुणाल कामरा को बड़ी राहत

आसिफ ने कहा कि अगर भारत आधिकारिक तौर पर इस घटना में पाकिस्तान का नाम लेता है तो देश इसका करारा जबाव देगा। न तो भारत और न ही दुनिया को इस पर कोई संदेह होना चाहिए। पाकिस्तान को अपनी हिफाजत करने का पूरा अधिकार है। जब बात हमारी जमीन की हो तो हम किसी के आगे भी नहीं झुकेंगे।