SAD Candidate West Constituency By election - Nirpakh Post

पश्चिमी लुधियाना उपचुनाव के लिए अकाली दल भी मैदान में, देखें किसे मिला टिकट
पंजाब के लुधियाना में होने वाले उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने परउपकार सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है। घुम्मन लंबे समय से अकाली दल से जुड़े हुए हैं और पंजाब के एडिशनल अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। अकाली दल ने गुरुवार (17 अप्रैल) को परउपकार सिंह घुम्मन की उम्मीदवारी की घोषणा की।

इससे पहले कांग्रेस ने भारत भूषण आशु और आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारा है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से मैदान में उतारे गए घुम्मन पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल वे शिरोमणि अकाली दल में कानूनी सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं।

शिअद के वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने लुधियाना उपचुनाव के लिए एडवोकेट घुम्मन के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घुम्मन ने हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। अब वह लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा करेंगे। अकाली दल जल्द ही उम्मीदवार के लिए रैलियां और चुनाव प्रचार शुरू करेगा।

परउपकार सिंह घुम्मन ने कहा कि पश्चिमी हलका विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने 3 साल में कोई खास काम नहीं किया है। हम विकास के मुद्दे पर जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। अकाली दल आम आदमी पार्टी की मनमानी के खिलाफ एकजुट है।

घुम्मन ने दावा किया कि यह उपचुनाव 2027 के नतीजों की तस्वीर भी साफ करेगा। इसका फैसला बताएगा कि पंजाब किसे चाहता है। घुम्मन ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि उनके राज में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।

Read Also : अब चंडीगढ़ में ही चलेगा बहबल कलां फायरिंग केस

लोगों को न्याय के लिए पुलिस थानों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज व्यापार दूसरे राज्यों में पलायन कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार हर मोर्चे पर व्यापारियों को रोकने में विफल साबित हो रही है।