Bhupinder Singh Hooda - Nirpakh Post

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम 6 बजे रोहतक में शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजवती भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्‌डा की पत्नी थीं। इंदर सिंह एक जमींदार हैं, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे केवल चुनाव के समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ सक्रिय होते हैं। इंदर सिंह और राजवती के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

18 जून को भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची सुप्रभा देवी का निधन हुआ था। वह 103 साल की थीं। कल, 22 जून को उनकी गुरुग्राम के मारुति रोड स्थित नॉटिंग हिल बैंक्वेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता पहुंचे थे।

पूर्व CM के चाचा फतेह सिंह का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। वह खेती करते थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के बाजपुर में जमीन लेकर फार्महाउस बनाया था। हालांकि, वर्षों पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से उनके बेटे कुलवीर हुड्‌डा इसकी देखभाल कर रहे हैं।

वहीं, भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची भी अपने बेटे कुलवीर के पास ही रहती थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही वह गुरुग्राम में रह रहे अपने पोते के यहां पहुंची थीं। यहीं पर उनका निधन हुआ है।

इससे पहले, 20 जून को हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में किया गया।

Read Also ; आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से बड़ी जीत

परमेश्वरी देवी के 6 बेटे और 3 बेटियां हैं। बेटों में रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल और देव सुमन शामिल हैं। जबकि, बेटियों में दया, बिमला और मधु हैं। परमेश्वरी देवी के पति मित्रसेन का पहले ही देहांत हो चुका है। वह आर्य समाज सेवा में अग्रणी थे। वह आर्य समाज से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिकाएं निभाईं। उनके कार्य को परमेश्वरी देवी आगे बढ़ा रही थीं।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कारवाई ! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लिया पुलिस हिरासत में
हरियाणा में पुलिस की बड़ी कारवाई  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से ED कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। इसमें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग की। हालांकि, नेता इससे रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। जब मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और थाने ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ED के खिलाफ नारे लगाए।

बता दें कि गुरुग्राम में नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के इंडस्ट्रियलिस्ट पति रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले मामले को लेकर ED उनसे पूछताछ कर रही है। इसी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय से लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अनुचित तरीके से जब्त करने और पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। इसके विरोध में दोपहर 12 बजे सभी नेता जमा हुए थे।

Read Also : मजदूरी दरों में वृद्धि से मजदूरों को एक वर्ष में होगा 10 करोड़ रुपये का लाभ : लाल चंद कटारूचक

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोदी सरकार के हाल ही में लिए गए क्रूर कदम की कड़ी निंदा करती है। इसके तहत अलोकतांत्रिक तरीके से, मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त की गई और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।