Narnaul - Nirpakh Post

हरियाणा पुलिस की स्कॉर्पियो ब्रेजा से टकराई :नारनौल में यूटर्न लेते समय हादसा, 2 पुलिसकर्मी घायल: VIDEO सामने आया
हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्टेट हाईवे नंबर 148B पर पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर एक ब्रेजा कार से हो गई। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में ड्यूटी देने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बाजरे के खेत में जाकर रुकीं।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो यू-टर्न ले रही ब्रेजा से टकराती दिख रही है। हालांकि, इस दुर्घटना में ब्रेजा कार सवार को कोई चोट नहीं लगी। वह दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया था।

ड्यूटी पर नारनौल जा रहे थे पुलिसकर्मी
यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे स्टेट हाईवे 148B पर नांगल सिरोही गांव के पास हुआ था। महेंद्रगढ़ के सदर थाना प्रभारी संदीप ने बताया है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामफल और ASI कमल साइबर सेल की स्कॉर्पियो लेकर नारनौल जा रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया- गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी CET एग्जाम में लगी हुई थी। इसलिए, वे महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी रफ्तार तेज थी, इसलिए रोड पर यू-टर्न ले रही कार के सामने आने पर वह स्कॉर्पियो को कंट्रोल नहीं कर सके। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ये बातें बताईं...

यू-टर्न लेते समय हादसा हुआ: घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप है, जिस पर लगे CCTV में यह घटना कैद हुई है। साथ ही टक्कर लगने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए भागे। उन्होंने एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को भी दी। चश्मदीदों ने बताया है कि काले रंग की ब्रेजा कार पेट्रोल पंप के सामने कट से यू-टर्न ले रही थी। उसने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। वह धीरे-धीरे मुड़ रही थी।

टक्कर मारने के बाद 50 मीटर दूर रुकी स्कॉर्पियो: इसी दौरान तेज रफ्तार में पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उसने ब्रेजा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद भी स्कॉर्पियो सड़क से नीचे बाजरे के खेत में करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। वहीं, ब्रेजा कार भी खेत में उतर गई थी।
मामले की सूचना डायल-112 को दी: लोगों ने बताया है कि जब मौके पर जाकर देखा तो ब्रेजा का ड्राइवर ठीक था। वहीं, स्कॉर्पियो में पुलिसवाले घायल हुए थे। उनके लिए डायल-112 पर सूचित किया गया। कुछ देर बाद जब डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तो वे घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने लगे।

डायल-112 की गाड़ी भी ऑल्टो से टकराई: चश्मदीदों ने कहना है कि जब टीम की गाड़ी घायलों को लेकर वापस सड़क पर आई तो उसका भी एक ऑल्टो कार से हल्का एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद घायलों को नारनौल से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं मिली

इस बारे में सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ संदीप का कहना है कि अभी मामले में किसी की भी ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आने के बाद जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी ही घायल हुए हैं। ब्रेजा के ड्राइवर को कोई चोट नहीं लगी।

Read also : लुधियाना में महिला की मौत, यूपी में पति पर FIR:भाई बोला- जीजा के अन्य महिला से थे संबंध, पुलिस ने कहा-खुदकुशी की थी

ऑपरेशन राइनो' में शहीद हुए थे जवान की पत्नी को डंडो से पीटा
हरियाणा के नारनौल में शहीद लांसनायक की पत्नी पर घर में घुसकर पांच युवकों ने हमला कर दिया। महिला को कमरे से घसीटते हुए आंगन में लाया गया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। युवकों के भागने के बाद महिला काफी देर तक आंगन में ही पड़ी तड़पती रही। बाद में आसपास के लोग घर में आए और घायल महिला को उठाकर अंदर ले गए।

मामला नांगल चौधरी थाना में गांव दोस्तपुर का है। फिलहाल पुलिस ने महिला के फौजी बेटे की शिकायत पर 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

बता दें कि पीड़ित महिला के पति सेना में लांसनायक थे, जो 1997 में असम में ऑपरेशन राइनो के दौरान शहीद हो गए थे। उनका इकलौता बेटा भी फौज में ही है। इस हमले को देखते हुए महिला के बेटे ने पुलिस से उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

पीड़ित महिला प्रेम देवी के फौजी बेटे कृष्ण कुमार की ओर से CCTV फुटेज पुलिस को सौंपी गई है। करीब 2 मिनट की यह VIDEO 12 अप्रैल शाम 4 बजे की है। इसमें 4 युवक करीब 4 बजकर 24 मिनट पर दीवार फांदकर मकान के आंगन में कूद गए। चारों के हाथों में लाठी-डंडे दिखाई दे रहे हैं। 3 युवकों ने चेहरे पर नकाब बांधा हुआ था।

आंगन में कूदने के बाद 3 युवक अंदर कमरे की ओर भाग गए, जबकि एक युवक ने अंदर से ही मकान का मेन दरवाजा खोल दिया।

मकान का दरवाजा खुलने के बाद एक युवक मेन मेन गेट से अंदर आया और वहीं खड़ा होकर पहरा देने लगा। जबकि चारों युवक अंदर से महिला प्रेमी देवी को घसीटते हुए बाहर आंगन में ले आए। इसके बाद चारों ने उसे बीच में खड़ी कर लाठी-डंडों से हमला किया। महिला चिल्लाती रही, लेकिन चारों ने उसे कई लाठियां मारीं।

Read Also : होटल में छिपे साइबर धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी बीच महिला फर्श पर गिर गई, लेकिन हमलावरों ने उस पर लाठियां बरसानी जारी रखीं। महिला तड़पती रही, लेकिन हमलावरों ने उस पर दया नहीं दिखाई।करीब 4 बजकर 54 मिनट पर पांचों हमलावर मेन गेट से भाग गए। 30 सेकेंड में उन्होंने घर में घुसने, महिला को घसीटने और फिर आंगन में लाकर लाठियां बरसाने की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों के भाग जाने के बाद महिला फर्श पर ही पड़ी तड़पती रही। उसके पैरों में काफी चोटें आईं।

इसके बाद उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आए और उसे उठाकर अंदर ले गए। साथ ही उसके बेटे को सूचना दी।