UP News - Nirpakh Post

UP High Alert: ज्ञानवापी में पहली बार 2 शिफ्ट में 'अलविदा जुमा' की नमाज, चप्पे-चप्पे पर फोर्स और ड्रोन से निगरानी
रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में 'अलविदा जुमा' (रमजान का आखिरी शुक्रवार) बेहद अकीदत और एहतियात के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के संवेदनशील जिलों, विशेषकर वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी की ऐतिहासिक ज्ञानवापी मस्जिद इस समय चर्चा के केंद्र में है, जहाँ नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए पहली बार दो पालियों (शिफ्ट) में नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर स्थानीय प्रशासन तक, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।

ज्ञानवापी: आस्था का सैलाब और सुरक्षा का सख्त घेरा

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के आसपास का माहौल आज पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुट रहे हैं।

दो शिफ्ट में नमाज: स्थान की सीमित उपलब्धता और नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने आपसी सहमति से नमाज को दो पालियों में कराने का फैसला किया है। पहली शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट 1:30 बजे (निर्धारित समय के अनुसार) रखी गई है।

प्रवेश नियंत्रण: मस्जिद के भीतर केवल निर्धारित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। वजूखाने और अन्य संवेदनशील हिस्सों पर अदालती आदेशों के पालन के साथ-साथ सुरक्षा का घेरा बेहद सख्त है।

चप्पे-चप्पे पर पहरा: 'जीरो टॉलरेंस' की नीति

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया है। डीजीपी मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, संवेदनशील इलाकों में PAC (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की कई कंपनियां तैनात की गई हैं।

ड्रोन से निगरानी: वाराणसी, मेरठ और लखनऊ के पुराने इलाकों की तंग गलियों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। छतों पर पत्थर या कोई अन्य संदिग्ध सामग्री न हो, इसके लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए गए हैं।

सड़कों पर नमाज पर पाबंदी: राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक सड़कों या रास्तों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी धर्मगुरुओं ने भी अपील की है कि नमाज केवल मस्जिद परिसर या ईदगाह के भीतर ही पढ़ी जाए।

सोशल मीडिया सेल सक्रिय: अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस की साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग कर रही है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शांति समितियों की बैठक और भाईचारे का संदेश :

इस विशेष दिन को शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासनों ने पिछले एक हफ्ते से 'पीस कमेटी' (शांति समिति) की बैठकें की हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा कायम रहे।

"अलविदा जुमा हमारे लिए इबादत और दुआओं का दिन है। हम प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए।" — स्थानीय धर्मगुरु, वाराणसी।

निष्कर्ष

अलविदा जुमा केवल रमजान की विदाई का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आने वाली 'ईद-उल-फितर' की दस्तक भी है। उत्तर प्रदेश प्रशासन की यह मुस्तैदी दर्शाती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ज्ञानवापी जैसी संवेदनशील जगहों पर दो शिफ्ट में नमाज का आयोजन न केवल भीड़ प्रबंधन का एक बेहतर उदाहरण है, बल्कि यह प्रशासनिक सूझबूझ को भी दर्शाता है।

शाम तक पूरे राज्य से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न होने की खबरें आ रही हैं, जो यूपी की गंगा-जमुनी तहजीब और कड़े शासन का मिला-जुला परिणाम है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी,येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज 28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जानकारी दी है कि चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. वहीं राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी गर्जन के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग ने 28 अगस्त से अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है.29 अगस्त को कुमाऊं मंडल, विशेषकर बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है. जिसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के अपील की गई है. वहीं सुरक्षा को इंतजामों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है.

वहीं देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 और 31 अगस्त को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के आला अधिकारियों की तरफ से सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.

राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को भी प्रशासन ने जरूरी होने पर ही यात्रा करने की हिदायत दी है.

Read Also ; बीवी के आगे बेबस हुए गौरव खन्ना, बेऔलाद होने छलका दर्द, बोले- निभाना तो पड़ेगा

वहीं प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही है. इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भी जिलों के अधिकारियों से हालातों को जायजा ले रहे हैं. सीएम की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं.

'ऊपर से ऑर्डर आया है...', 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल
SIR सरल शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से गयाजी पहुंच गया है। गयाजी के डबूर में काफिला लंच के लिए रुका।

खाने की थाली में रोटी, चावल, दाल, मिक्स वेज और पनीर की सब्जी जैसे कई व्यंजन थे, लेकिन राहुल गांधी ने बैंगन की भुजिया और लिट्टी खाई। मिनरल वाटर की जगह घड़े का पानी पिया। गयाजी से मंगवाई गई स्पेशल आइसक्रीम भी उनके लंच का हिस्सा रही। खाने के बाद करीब एक घंटे तक उन्होंने कैंप में आराम किया।

लगभग 4 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी खालिस पार्क चौक के लिए निकल गए। शाम साढ़े 6 बजे खालिस पार्क चौक में जनसभा होगी।

गयाजी में राहुल की यात्रा को लेकर युवाओं में क्रेज दिखा। लोग राहुल-तेजस्वी को देखने के लिए बसों की छत और पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों और पुलिस में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

युवाओं का कहना है, 'हमलोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने आए हैं। उनसे उम्मीद है। बिहार में वैसे तो बस पेपर लीक हो रहा है।'

इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद के देव पहुंचे। जहां सूर्य मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा की। दंडवत द्वार से राहुल गांधी मंदिर के अंदर गए। गर्भ गृह में पहुंचे, हाथों में फूल लेकर संकल्प किया फिर पूजा की। भगवान के आगे माथा टेका।

करीब 5 मिनट बाद गर्भ गृह से बाहर निकले तो ललाट पर तिलक, गले में माला और कंधे पर गुलाबी चुनरी थी। उसके बाद उन्होंने जल चढ़ाकर मंदिर की परिक्रमा भी की।

गर्भ गृह के बाहर लगे बड़े से घंटे को बजाया और पुजारी से मंदिर का इतिहास भी जाना। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी साथ रहे, उन्होंने भी पूजा की।

मंदिर में पूजा-परिक्रमा करने के बाद राहुल दंडवत द्वार से बाहर निकले और उनका काफिला रफीगंज के लिए रवाना हो गया।

CM युवा योजना से यूपी के युवाओं को मिली नई उड़ान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत संचालित सीएम युवा योजना को प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए 'स्वरोजगार से स्वावलंबन तक की यात्रा' का माध्यम बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 68,000 से अधिक युवाओं को 2751 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त एवं गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है. योजना के अंतर्गत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी की सुविधा भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं में अनलिमिटेड पोटेंशियल है.

सीएम युवा इन युवाओं को मंच और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर जिले से कम से कम 50 युवाओं को लाकर इस प्रदर्शनी को दिखाया जाए, ताकि उन्हें योजनाओं, स्टार्टअप संसाधनों और मार्केट एक्सेस की सही जानकारी मिल सके.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ्रेंचाइजी व्यवसाय, बिजनेस ऑन व्हील्स व अन्य इनोवेटिव व्यवसायों के ब्रांड्स/मशीनरी की प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन एवं मशीनरी सप्लायर्स पोर्टल 'यूपी मार्ट' की लॉन्चिंग भी की. इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष 17 एमओयू भी किए गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम युवा योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त संरचना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि पूंजी की कमी, ट्रेनिंग का अभाव, और गाइडेंस की दिक्कत इन सभी समस्याओं का समाधान इस योजना के माध्यम से किया गया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, एक आंदोलन है.

यह हर उस युवा के लिए अवसर है, जिसके पास सपना है लेकिन साधन नहीं. उन्होंने मंच पर अपनी सफलता की कहानी सुनाने वाले युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी की कहानियों में एक समानता है और वह यह कि जो सपना उन्होंने देखा, सीएम युवा योजना के माध्यम से सरकार ने उसे पूरा किया.

सीएम युवा उद्यमी स्कीम ने पूंजी की कमी को दूर किया, ट्रेनिंग की समस्या का समाधान किया, आत्मनिर्भर युवा के मिशन को धरातल पर उतारा. अनेक युवा अलग-अलग क्षेत्र में इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे संस्थान एक तरह से ‘टापू’ बन चुके हैं, जिनका समाज और स्कीमों से जुड़ाव टूटता जा रहा है. उन्होंने कहा  कि जब जानकारी नहीं होती, तो युवा गलत स्कीम में फंसते हैं. कर्ज के बोझ से टूट जाते हैं. पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

सीएम युवा योजना न केवल युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर' भी बना रही है. सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प, कुटीर और एमएसएमई इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. आज उत्तर प्रदेश में कोई भी नया उद्यम शुरू करने पर पहले 1000 दिन तक किसी प्रकार की लाइसेंस बाध्यता नहीं है. साथ ही, 5 लाख रुपए का बीमा कवर भी दिया जा रहा है.

सीएम योगी ने बताया कि 25 से 29 सितंबर, 2025 को नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा. वहां पर बायर-सेलर मीट होती है. कोई कल्पना भी नहीं करता था कि यूपी में इस तरह की चीजों का प्रोडक्शन होता होगा. पहले साल चार लाख लोग, दूसरी बार 5 लाख लोग इसके सहभागी बने थे.

Read Also : 'सैयारा' देखकर रोने के लिए दिए गए थे लोगों को पैसे? जानिए इस सवाल पर एक्ट्रेस ने क्या बोला

यह उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल का एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. यह प्रदेश के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है. इस अवसर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, कई विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

वाराणसी में जल लेकर जा रहे कांवरिए का स्थानीय दुकानदारों से विवाद, 6 आरोपी को लिया हिरासत में
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में कुछ देर के लिए उस समय अफरा तफरी मच गई जब कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे कांवड़ियों के एक समूह में एक कावड़ यात्री का स्थानीय दुकानदारों के साथ विवाद हो गया. वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि स्थानीय दुकानदारों ने कावड़ यात्री को पीटा है. सूचना मिलते ही निकटतम थाने की फोर्स मौके पर पहुंची, फिलहाल क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था सामान्य है.

आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन भारी संख्या में कांवड़ यात्री वाराणसी के अलग-अलग धार्मिक स्थल पर पहुंचे. इस दौरान राजातालाब थाना क्षेत्र में एक कावड़ यात्री की स्थानीय दुकानदारों के साथ विवाद की खबरें सामने आई. वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि स्थानीय दुकानदारों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उसकी लोगों ने पिटाई कर दी. इस घटना का कावड़ यात्रियों ने विरोध भी जताया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद इस मामले में कावड़ यात्री के तहरीर के आधार पर छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

Read Also ; गैंगस्टरों को हथियार देने जा रहा था तस्कर ,पुलिस ने दबोचा

इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है. जल लेकर जा रहे कांवड़ यात्री के साथ स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. कांवड़ यात्री के तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

UP- बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: जलाभिषेक के दौरान करंट फैलने से हादसा, 29 घायल
यूपी में बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, 29 लोग घायल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 2.30 बजे जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से हादसा हुआ। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे को कुचलते चले गए। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने घटना को लेकर डीएम से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

CMO अवधेश यादव ने बताया- हादसे के बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस से 29 लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी लेकर आए। 9 को त्रिवेदीगंज और 6 को कोठी सीएचसी भेजा गया। 5 गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक दो की मौत हुई है।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया- कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीनशेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैल गया। करंट लगने से प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार (35) की मौत हुई है।

योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। अवसानेश्वर मंदिर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त लाइन में करीब 3 हजार लोग दर्शन के लिए लगे हुए थे।

बता दें, रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Read also : हरियाणा BJP ने बुलाई विधायक दल की मीटिंग। CM सैनी शामिल होंगे; 9 महीने की सरकार का लेंगे फीड़बैक, चुनावी वादों पर चर्चा होगी

यूपी में 11 साल की बच्ची को तेंदुआ खा गया: धड़ और हाथ अलग मिला; शव से मांस गायब; रात में खींचकर ले गया था।
बिजनौर में तेंदुआ (गुलदार) 11 साल की बच्ची को खा गया। घर से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। 10 मीटर के एरिया में उसके शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। शरीर से धड़ और एक हाथ अलग था। पेट के मांस को नोचकर खा गया था। कमर की चमड़ी भी उधेड़ी हुई थी।

दरअसल, बच्ची बुधवार शाम 7.30 बजे शौच के लिए घर के सामने खेत में गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। सिर मुंह में दबाकर वह भाग गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। वन विभाग की टीम को बुलाया गया।

सभी रातभर लाठी-डंडे लेकर तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे घरवाले खोजते-खोजते 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पहुंचे। जहां बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। शव देखकर वहां मौजूद लोग कांप उठे। बच्ची की मां रो-रोकर बेसुध हो गई।

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम रितु रानी और सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। घरवालों को समझाकर शांत कराया। पिछले 25 दिनों में तेंदुए 2 बच्चों की जान ले चुके हैं। चार सालों की बात करें तो तेंदुए के हमले में 29 लोगों की जान जा चुकी है।

नहटौर थाना क्षेत्र के धामपुर जंगल से सटे मंडोरी गांव में रवि कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया- मेरे कुल 4 बच्चे हैं, 3 बेटियां और एक बेटा। कनिका चारों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा-6 में पढ़ती थी। मैं मजदूरी करता हूं, इससे ही घर चलता है।

बुधवार शाम 7.30 बजे बेटी कनिका (11) शौच के लिए घर के सामने खेत में गई थी। आधे घंटे तक नहीं लौटी तो हमने खोजना शुरू किया। घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में खून के धब्बे और तेंदुए के पंजों के निशान मिले।

हमने गांव वालों को सूचना दी। सभी लाठी-डंडे लेकर आ गए। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों और वनकर्मियों ने लाठी-डंडे लेकर रातभर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे हम लोग खोजते-खोजते घर से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पहुंचे। देखा तो बेटी का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। शरीर के अंग खेत में बिखरे थे।

परिजन बोले- बेटी की मौत के लिए वन विभाग जिम्मेदार
बच्ची का शव मिलने के बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बच्ची के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

कहा- तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। बेटी की मौत के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। सूचना मिलने पर एसडीएम रितु रानी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार वालों से बात की और बच्ची की मां को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए।

Read also : लुढ़ियाना में डॉक्टर के घर ED की रेड:नशा मुक्ति केंद्रों की दवाइयों के रिकार्ड कब्जे में लिए; बैंक खातों को किया सीज।

" लातों के भूत बातों से नहीं मानते" ताजिये की ऊंचाई पर भड़के CM योगी
सीएम योगी ने ताजिए की ऊंचाई को लेकर वाराणसी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- हाल में जौनपुर में एक बड़ा ताजिया उठाया गया। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 की मौत हो गई। उन लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस वालों ने पूछा- क्या करें? मैंने कहा- लाठी मारकर बाहर करो, क्योंकि ये लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे।

सीएम ने 3 साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा- एक जगह आगजनी हुई। मैंने अफसरों से कहा- अभी कार्रवाई रोको और वीडियो फुटेज निकालो। फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति केसरिया गमछा पहनकर पहुंचता है। आगजनी करता है। उस समय उसके मुंह से 'या अल्लाह' निकलता है।

ऐसे छुपे हुए समाज के दुश्मनों को समय रहते चिह्नित करना होगा, जिससे समाज की एकता में बाधक तत्वों को बेनकाब किया जा सके। यही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। दूसरे दिन वह नमो घाट के बसंता कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

हमने नियम बनाया कि सावन के महीने से ठीक पहले मोहर्रम का आयोजन होता है। हमने कहा- ताजिया की ऊंचाई इससे ज्यादा मत रखिए, क्योंकि फिर आप मांग करेंगे कि पेड़ की टहनियां काटें और हाईटेंशन तार हटाएं। एक पेड़ को लगने में 40 से 50 साल लगते हैं। मैंने कहा- यह नहीं होगा।

पहले मोहर्रम का जुलूस आगजनी और उपद्रव का कारण बनता था। बहन-बेटियां सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं। उस समय कोई नहीं बोलता था। जब मैंने कहा था कि हाईटेंशन तार की चपेट में आ सकते हो, ताजिया को इससे ऊंचा मत करना। तब सोशल मीडिया पर किसी ने इसका विरोध नहीं किया।

दूसरी तरफ आपने देखा होगा कि कांवड़ यात्रा चल रही है। यात्रा में जाति, क्षेत्र, वर्ग, संप्रदाय का कोई भेद नहीं है। श्रमिक से लेकर उच्च वर्ग तक का व्यक्ति इससे जुड़ा है। सभी 200 से 300 किलोमीटर दूर जल लेने जाते हैं। भक्ति-भाव से चलते हैं, लेकिन उसका भी मीडिया ट्रायल होता है।

कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाता है। उसके बारे में खूब लिखा जाता है। कांवड़ियों को उपद्रवी और आतंकवादी तक बोलने का दुस्साहस होता है। यह वही मानसिकता है, जो हर प्रकार से भारत की विरासत को अपमानित करना चाहती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने जनजातीय लोगों को भड़काने का काम किया।

Read Also : Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा, हिरासत में इंजीनियर

ये वही समुदाय है, जो भारत की आस्था का सदैव अपमान करता है। ये वही लोग हैं, जो आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बना करके समाज में जातीय संघर्ष को बढ़ाना चाहते हैं। ये चीजें दिखाती हैं कि ये कौन लोग हैं, जो समाज में नफरत पैदा करना चाहते हैं।

हमारी सनातन धर्म की परंपरा में कहीं नहीं लिखा है कि जो मंदिर जाएगा, वही हिंदू है। अगर किसी गांव में दो लोगों का मामला है, तो उसके लिए प्रशासन और सिस्टम है। जो उनकी बात को सुलझाएगा। लेकिन अगर तुम बीच में आकर दरोगा बनने की कोशिश करोगे तो पिटोगे।

राहुल गांधी की सेना पर टिप्पणी मामले में आज कोर्ट में सुनवाई, शिकायतकर्ता बोले- सम्मान को पहुंचा आघात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी मामले में आज 15 जुलाई को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले में राहुल गांधी पांच बार कोर्ट में पेश नहीं हुई है. आज उन्हें छठी बार अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा गया है. वहीं इस मामले में पूर्व सैनिक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ सेना की छवि धूमिल करने के आरोप में आपराधिक शिकायत दायर की है.

उदय शंकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि 9 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद भारतीय सेना और रक्षा मंत्री ने संसद में आधिकारिक बयान देते हुए कहा था कि सेना ने वीरता से मुकाबला किया और चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ा. लेकिन, 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इस पर हंसते हुए बयान दिया कि चीनी सेना भारतीय जवानों को पीट रही है और ये सच्चाई है.

सेना की छवि धूमिल करने का आरोप

याचिकाकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है. एक रिटायर्ड फौजी के तौर पर जो सम्मान उन्हें मिलता था वो घट गया. कई लोगों ने ताना मारते हुए कहा कि ये देखो चीन से पीटकर आ रहे हैं. यह केवल मेरी नहीं पूरी भारतीय सेना की प्रतिष्ठा पर चोट है. उन्होंने पहले यूपी पुलिस में शिकायत दी जहां से उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी गई. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को कानूनी नोटिस भेजा लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला.

उदय शंकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी उस समय जवाब दे देते या खेद प्रकट करते तो मुझे कोर्ट की चौखट पर नहीं जाना पड़ता. इस मामले में अदालत ने 11 फरवरी 2025 को राहुल गांधी को अभियुक्त घोषित किया और 24 मार्च 2025 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया. लेकिन, राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद से पांच सुनवाई हो चुकी हैं, जिनमें वो हमेशा अनुपस्थित रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तीन बार कहा कि वह कोर्ट आएंगे लेकिन, हर बार कोई न कोई वजह बताकर गैरहाजिर रहे. एक बार वो रायबरेली में डीएम की मीटिंग में व्यस्त थे. क्या एक नेता कोर्ट के आदेश को मीटिंग से भी हल्का समझता है? अगर राहुल गांधी आज कोर्ट में आते हैं तो यह न्याय की जीत होगी. देश के बड़े नेताओं को यह समझना चाहिए कि उनके शब्द करोड़ों लोगों को प्रभावित करते हैं और सेना जैसे संस्थान पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी बरतनी चाहिए.

Read also : Tesla ने भारत में जारी की पहली कार की कीमतें, जानिए कब होगी Model Y की डिलीवरी?

यूपी में एक और छांगुर! 18 लड़कियों का किया शोषण, गर्भपात के बाद बनाता था धर्मांतरण का दबाव
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक साथ डेढ़ दर्जन से अधिक युवतियों को अपने जाल में फसाने वाले लव जिहादी का मामला सामने आया है. चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मोहम्मद नावेद उर्फ कासिब पठान पर फर्जी पहचान के जरिए प्रेमजाल में फंसाने, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस सनसनीखेज मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है.

युवती के अनुसार, दो वर्ष पूर्व फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘शिव वर्मा’ नाम की फर्जी आईडी से उसकी मुलाकात कासिब पठान से हुई. कासिब ने खुद को हिंदू बताते हुए माथे पर तिलक, हाथ में काला धागा और देवी-देवताओं की कसमों से विश्वास जीत लिया. युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और छिपे कैमरे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा.

सिंजई मोहल्ले में किराए के कमरे में दुष्कर्म

शिकायत पत्र के अनुसार, आरोपी ने मोहल्ला सिंजई में किराए पर कमरा लिया और वहां बार-बार शिव वर्मा बनकर युवती से जबरन संबंध बनाता रहा. एक दिन मोबाइल की जांच में यह खुलासा हुआ कि कासिब, उसका भाई कैफ और एक अन्य युवक अखिल (पुत्र फिरोज उर्फ गुड्डू) मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण व यौन शोषण की साजिश रच रहे हैं. आरोपी के फोन में अन्य कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं.

गर्भपात और धर्मांतरण का दबाव, जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी कासिब, उसका भाई, पिता, बहन और मां – सभी ने मिलकर उस पर गर्भपात का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे तीन महीने का गर्भ गिर गया. इसके बाद उससे जबरन मुस्लिम बनने और एक रखैल की तरह रहने के लिए कहा गया. इनकार पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

हिंदू संगठनों का धरना, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मामला सामने आने के बाद कई हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने इसे “लव जिहाद” का संगठित षड्यंत्र बताया और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

स्थानीय लोग बोले – हो निष्पक्ष जांच, मिले न्याय

स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Read alos : कितने भारतीयों को विदेश में दी जा चुकी है फांसी? निमिषा प्रिया नहीं है पहला मामला

लखनऊ, कानपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल
इन दिनों पूरे उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर चल रही है. वहीं एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज 12 जुलाई 2025, को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक, 12 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही कुछ इलाको में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ-कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बरसात के दिनों में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ग्रस्त और निचले इलाकों से दूर रहें. इसके साथ ही आकस्मिक बाढ़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें और पेड़ों का सहारा लेने से बचें.

यूपी के इन शहरों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया और जालौन के लिए चेतावनी जारी किया है. इसके अलावा कन्नौज, इटावा, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, अमरोहा, मेरठ और बिजनौर में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर सहित अन्य जिलों का मौसम आज सामान्य रहेगा.

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

इसके अलावा बात करें यूपी के मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, गोंडा और अयोध्या के मौसम को लेकर स्थिति देखने वाली है. यहां तेज हवाओं से साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. फिलहाल बारिश और बदलते हुए मौसम को देखते को आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

Read also : आपने मुझपर ढाई करोड़ खर्च किए...', राधिका यादव पिता से कहती थी यह बात, 15 दिन से सोया नहीं था आरोपी दीपक

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़, 3 की मौत, 50 घायल
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार (29 जून, 2025 ) की सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इसके साथ ही करीब 50 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से 5-6 लोगों की हालत काफी नाजुक है.

यह घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे, जो जगन्नाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर है, जहां से यात्रा शुरू हुई थी.

रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे पवित्र रथ श्री गुंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे. दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. जैसे ही रथ पास पहुंचा तो भीड़ और तेजी से बढ़ने लगी. कुछ लोग गिर गए और भगदड़ मच गई. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग ओडिशा के ही रहने वाले हैं और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे.

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन भव्य रथों को भक्तों की भारी भीड़ खींचती है. पवित्र रथों को गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है. जगन्नाथ मंदिर लौटने से पहले तीनों देवता एक सप्ताह वहां बिताते हैं.

इस बार रथ यात्रा शुरू होने में देरी को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया था. बीजेडी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे भयानक गड़बड़ी करार दिया था. उन्होंने कहा, 'हम बस प्रार्थना कर सकते हैं. महाप्रभु जगन्नाथ उन सभी को माफ करें जो इस साल इस दिव्य उत्सव पर हुई भयानक गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं.' ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने श्री पटनायक का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक बयान देने के लिए बीजेडी की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'अतीत में बीजेडी सरकार ने गलतियां कीं और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है.'

Read Also : शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार पर क्यों मीडिया पर बरसे थे पारस छाबड़ा?

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, "मैं सारधाबली पुरी में हुई दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले तीन भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं महाप्रभु जगन्नाथ से इस विनाशकारी घटना में घायल हुए भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. आज की भगदड़, रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन की भयावह विफलता के ठीक एक दिन बाद हुई जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए. भक्तों के लिए एक शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने में सरकार की स्पष्ट अक्षमता को उजागर करता है.