Weather - Nirpakh Post

अमृतसर में बारिश से छत गिरी:12 साल की बच्ची की मौत
अमृतसर जिले के हल्का बाबा बकाला के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में सोमवार को भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गांव निवासी राजविंदर सिंह के घर की कच्ची छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गई।

हादसे में अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सब-डिविजनल अस्पताल, बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाबा बकाला साहिब के विधायक दलबीर सिंह टौंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। विधायक ने कहा कि बच्ची की मौत का गहरा सदमा कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन प्रशासन और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

Read Also; मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

विधायक टौंग ने इलाके के लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। वे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्क रहें और निचले क्षेत्रों में व नदियों के करीब बिल्कुल न जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन सरकार इसकी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ और बारिश से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

पंजाब में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 8 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है।

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा।

फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं।

पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

पंजाब में बाढ़ में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक बाढ़ में फंसे 7,689 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

वहीं, पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से पानी निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के आदेश के बाद यहां सफाई का काम जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आई तबाही के बाद आज भी पंजाब से गुजरने वाली 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 47 ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई हैं। जबकि चार ट्रेनें संबलपुर-जम्मूतवी को अंबाला कैंट, जम्मू-तवी वाराणसी को अंबाला कैंट और जम्मूतवी- टाटा नगर को अमृतसर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह में एक मकान की छत गिर गई। बीते दिन शुक्रवार सुबह बलकार सिंह के घर में पहले एक कमरे की छत गिरी। लेकिन आज दोपहर दूसरे कमरे की छत भी ढह गई। हालांकि इसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। इस घटना का असर पड़ोसी मकानों पर भी पड़ा है। आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं।

फाजिल्का के सरहदी इलाके में लगते सतलुज नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। आज भी सतलुज के पुल पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। लोगों में रोष है कि उन्हें नांव नहीं मिल पाई। जिस वजह से उन्हें पानी में पैदल चलकर सतलुज से बाहर निकलना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन का कहना है कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की जा रही है ।

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में 1 सितंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ ये यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

पंजाब में बारिश को लेकर आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ये अलर्ट जारी है और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी है।

Read Also ; हरियाणा ने पंजाब से नहर का पानी कम करने की मांग की

वहीं, बीते दिन पंजाब के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली थी, जबकि कई जिलों में बादल भी छाए रहे। जिसके चलते तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है।

अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो,17 रिहायशी क्षेत्रों में घुसा पानी
पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ है। आज और अगले तीन दिन तक और पानी बढ़ने का खतरा है। सुखना लेक के फ्लड गेट भी खोल दिए गए हैं जिससे घग्गर में वाटर लेवल बढ़ गया है। वहीं भाखड़ा के भी चार गेटों से सतलुज में पानी छोड़ा जा रहा है।

शुक्रवार सुबह से आर्मी बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर रही है। ड्रोन से राशन पहुंचाया जा रहा है। अमृतसर के अजनाला में लोग कंधों पर लादकर घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं।

बाढ़ के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लोग मिसिंग हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले तीन दिन के लिए जिला मोहाली, नवांशहर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पठानकोट में यलो अलर्ट है।

पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में 2 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर फिर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में जमकर बादल बरसे तो उसका नुकसान सीधा पंजाब को उठाना पड़ सकता है।

गुरुवार (28 अगस्त) को राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई थी। जिसके चलते रावी का जलस्तर कुछ कम हुआ है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण पंजाब से गुजरने वाली 38 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण तीन दिन से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी है। कई समाजसेवी वोट के जरिए लोगों को निकाल रहे हैं।

पंचकूला में रात को हुई बारिश से टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया है। इसके बीच का हिस्सा बह गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों के वहां से आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा मोरनी हिल्स इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। जिस वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। मोरनी हिल्स का पंचकूला शहर से संपर्क कट गया है।

Read also : हिमाचल में हुई हत्या में शामिल शूटर को पंजाब पुलिस ने मोहाली से किया गिरफ्तार

यमुनानगर में छछरौली के रायपुर गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पानी भर गया। सुबह बच्चे स्कूल आए तो उन्हें उसी वक्त स्कूल में छुट्टी कर घर भेज दिया गया।

इस सीजन में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां आंकड़ा 900 एमएम के करीब पहुंच चुका है, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी,येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज 28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जानकारी दी है कि चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. वहीं राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी गर्जन के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग ने 28 अगस्त से अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है.29 अगस्त को कुमाऊं मंडल, विशेषकर बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है. जिसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के अपील की गई है. वहीं सुरक्षा को इंतजामों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है.

वहीं देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 और 31 अगस्त को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के आला अधिकारियों की तरफ से सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.

राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को भी प्रशासन ने जरूरी होने पर ही यात्रा करने की हिदायत दी है.

Read Also ; बीवी के आगे बेबस हुए गौरव खन्ना, बेऔलाद होने छलका दर्द, बोले- निभाना तो पड़ेगा

वहीं प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही है. इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भी जिलों के अधिकारियों से हालातों को जायजा ले रहे हैं. सीएम की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं.

पंजाब में माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूटा, 50 लोग फंसे
पंजाब में बारिश के कारण और डैमों से छोड़े जा रहे पानी से 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बुधवार शाम को पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया। इससे रावी नदी उफान पर आ गई है। फ्लड गेट टूटने से 50 लोग पानी में फंस गए हैं। हेडवर्क्स के एक कर्मचारी के मिसिंग होने की भी सूचना है।

उधर, CM भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित पठानकोट और गुरदासपुर के गांवों का दौरा किया। CM ने कहा कि वह अपना हेलिकॉप्टर यहीं छोड़कर जा रहे हैं। इसे लोगों को बचाने के काम में लगाया जाए।

मान ने कहा कि अब वह कार से लौटेंगे। ये हेलिकॉप्टर लोगों ने ही 92 सीटें जितवाकर दिलाया था और अब जनसेवा में ही इसे दे रहा हूं।

बुधवार को रावी-ब्यास और सतलुज नदी उफान पर रही। इससे पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का के 150 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। यहां से NDRF, SDRF और सेना 92 लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है। बचाव कार्य लगातार जारी है।

पानी आने से गुरदासपुर के नवोदय स्कूल में 400 स्टूडेंट्स-टीचर फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। उधर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर और पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में भी पानी भर गया है।

संगरूर जिले में सीएम भगवंत मान का गांव सतौज भी पानी की चपेट में है। बुधवार सुबह पठानकोट-जम्मू हाईवे के पास नहर टूटने से पानी हाईवे के ऊपर बहने लगा।

AAP सरकार ने बाढ़ प्रभावित एरिया में कर्मचारियों -अधिकारियों की छुटि्टयां कैंसिल करने के साथ 30 अगस्त तक स्कूलों में छुट्‌टी कर दी है। लोगों की मदद के लिए पंजाब के सभी 23 जिलों में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं।

मौके का जायजा लेने CM भगवंत मान गुरदासपुर पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से मुलाकात की है। उन्होंने अपना हेलिकॉप्टर प्रशासन को बाढ़ कार्य में मदद के लिए सौंपा है। ताकि लोगों को समय पर जरूरी मदद पहुंचाई जा सकें।

जम्मू क्षेत्र में पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने करीब 45 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 25 से अधिक ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन, पठानकोट और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने बुधवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, संगरूर और मनसा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वैष्णो देवी में अर्धकुमारी में लैंडस्लाइड, 5 की मौत:14 घायल
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड हो गई। हादसे में 5 लोग मारे गए, 14 घायल हैं। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

इधर, जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क घंस गई। हादसे में कई गाड़ियां गिर गईं। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अभी नुकसान को लेकर अपडेट नहीं आया है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई जगह नेटवर्क न होने की वजह से लोग इंटरनेट और कॉल कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों में समा चुके हैं। नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया। इससे मनाली का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की प्रसिद्ध बेताब घाटी में शेषनाग नाला अपने अब तक के उच्चतम जलस्तर को पार कर गया है। अधिकारियों के अनुसार, नाले का जलस्तर 6.02 फीट तक बढ़ गया है। नाले के लिए बाढ़ की चेतावनी का स्तर 4.59 फीट है।

Read Also : जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे भारी

नाले में खतरे का निशान 5.09 फीट के ऊपर है। ऐसे में 6 फीट का जलस्तर खतरनाक माना जा रहा है। आसपास के इलाकों में तबाही की आशंका पैदा हो गई है। अधिकारियों ने पहलगाम के निवासियों, पर्यटकों और ट्रेकर्स से सावधानी बरतने और स्थिति सामान्य होने तक नदियों, नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, अगले 24 घंटे भारी
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. कई जगह बाढ़ के हालात हैं. जम्मू के भगवती नगर पर बने तवी के पुल का एक हिस्सा बह गया है. वहीं मौजूदा गंभीर मौसम की स्थिति के बीच, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए भारी हैं, क्योंकि सभी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते नदियों में भारी जलस्तर बढ़ सकता है.

कश्मीर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर बढ़ गया है क्योंकि क्षेत्र में बारिश जारी है और अगले 6-8 घंटों के दौरान और बारिश होने की संभावना है. अगले 12 घंटों तक जलस्तर बढ़ता रहेगा. हालांकि, बारिश रुकने के बाद जलस्तर फिर से कम हो जाएगा.

मुख्तार अहमद ने कहा कि कश्मीर के विपरीत, जम्मू में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों में औसतन 200 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से जम्मू में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को निचले इलाकों से दूर रहना चाहिए और सुरक्षित व सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कभी भी बाढ़ आ सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि ज्यादा बारिश से भीषण बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है.

इस बीच, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों जगहों पर अधिकारियों ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है और लोगों को अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है.

इन जिलों में SDRF तैनात
एसडीआरएफ की टुकड़ियां और उप-टुकड़े कश्मीर घाटी के सभी जिला मुख्यालयों - श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, काजीगुंड, सोपोर और गुंड जिलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने कारगिल में भी एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें निवासियों, खासकर नदियों, नालों और झरनों के पास रहने वालों को सतर्क रहने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के पास जाने से बचने को कहा गया है. लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तक बाहरी गतिविधियों को सीमित रखने की भी सलाह दी गई है.

एडवाइजरी में कहा गया है, "सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों, तहसीलदारों और संबंधित विभागों को आपातकालीन स्थितियों पर कड़ी निगरानी रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी और मशीनरी तैयार रहें."

इस बीच, श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने एक अलग एडवाइजरी जारी कर 26 अगस्त से 1 सितंबर के बीच श्रीनगर सहित कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज के साथ बौछारें, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है.

Read Also : पंजाब में सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद, CM मान का बड़ा फैसला

एडवाइजरी में फकीर गुजरी, खोनमौह और आसपास के पहाड़ी इलाकों के निवासियों से आग्रह किया गया है कि हालात सुधरने तक ढलानों और जलाशयों के पास जाने से बचें. पर्यटकों, स्थानीय शिकारा संचालकों और रेत खननकर्ताओं को भी स्थिति की पुष्टि किए बिना झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों को पार करने के प्रति आगाह किया गया है.

आपात स्थिति में, जनता से जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) श्रीनगर, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) या पुलिस नियंत्रण कक्ष से 0194-2457543; 0194-2483651; 9103998355; 9103998356; 9103998357; 01942477567; 0194-2457552 और 112 पर संपर्क करने को कहा गया है.

इस बीच, दोनों क्षेत्रों के अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई है और जनता से मौजूदा मौसम की स्थिति में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है.

पंजाब में सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद, CM मान का बड़ा फैसला
पंजाब में 30 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर अब पंजाब पर भी दिख रहा है। राज्य के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

स्थिति गंभीर होते देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला और रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है।

वहीं, फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्‌टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है।

अमृतसर में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 27 अगस्त की छुट्‌टी घोषित कर दी है। यह फैसला डीसी साक्षी साहनी की तरफ से लिया गया है। इस संबंधी उनकी तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है।

Read Also : जापान दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए क्यों अहम होगी यह यात्रा

पठानकोट के बमियाल सेक्टर स्थित कजला गांव से ध्रुव हेलिकॉप्टर की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण कजला और ताश पत्तन गांवों के लोग फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरएफ लगातार बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी।

पंजाब में बारिश से बाढ़ का खतरा ,तीन जिलों में अलर्ट जारी
पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों के लिए है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा मौसम 19 अगस्त तक बने रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

पट्टी क्षेत्र के गांव राम सिंह वाला के पास सतलुज नदी का धुंसी बांध टूट गया। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण बांध का लगभग 10-12 फुट हिस्सा नदी में बह गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी उन्होंने प्रशासन से बांध को मजबूत करने की मांग की थी, लेकिन अनदेखी की गई। अब पानी का स्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन तुरंत कदम नहीं उठाता है, तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में बीते दिन कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में लगभग 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जो सामान्य के करीब है। सुबह से शाम तक बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश हुई। वहीं, अमृतसर का तापमान 31.2°C, लुधियाना 34°C, पटियाला 33.8°C और बठिंडा 33°C दर्ज किया गया।

मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोवा पुल में दरार आ गई है, जो मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। यह पुल 2016 में बादल सरकार के दौरान बना था।

पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। कई गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Read Also : मुख्यमंत्री ने 26 प्रमुख हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया

लगभग 100-200 एकड़ फसलें डूब चुकी हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ब्यास किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल फसलों और घरों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

किश्तवाड़ हादसा अपडेट: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चुशोती इलाके में बादल फटने की घटना के बाद भारी तबाही हुई है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार चला रही है. एबीपी न्यूज की टीम ने भी चुशौती इलाके में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. डेड बॉ़डी के साथ लापता लोगों को भी तलाशने का काम जारी है. माता मचेल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गए थे और इस आपदा में फंस गए, उन्हें वैकल्पिक पुल बनाकर निकालने का काम किया जा रहा है.

एसडीआरएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री की टीम तैनात वहां थी. जब ये हादसा हुआ तो सबसे पहले रिस्पॉन्स करने वाली SDRF की टीम थी. उन्ही टीम के कॉस्टेबल अब्दुल गिनी ने बताया, ''मैं मौके पर तैनात था. जिस रूम में मैं था, वहां बिल्डिंग में अब कुछ नहीं रहा. सबकुछ खत्म हो गया. मैं सिर्फ 10 मिनट पहले जो पुल बना था, उसके ऊपर गया था. वहां बहुत सारे लोग थे, सेल्फी ले रहे थे. हम हर रोज बोलते थे कि यहां सेल्फी मत लो लेकिन लोग मानते ही नहीं थे. लेकिन हम भी अपनी तरफ से उन्हें इधर से निकालने की कोशिश करते थे.

उन्होंने आगे बताया, ''महज 10-15 मिनट हुए थे, हम खाना खाने के लिए ऊपर गए थे. 10 सेकंड लगे हैं फ्लड आने में, सारा कुछ नष्ट हो गया. जब फ्लड आया तो अंधेरा छा गया था, कुछ नजर नहीं आ रहा था. कहां कौन जा रहा है, कुछ पता नहीं चल रहा था. 10 मिनट के बाद पता चल रहा था कि यहां क्या हुआ है. हमने 20-25 जख्मी लोगों को इधर से उठाया था. एसडीआरएफ ने 10 की डेड बॉडी उठाई.''

Read Also : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया

जब उनसे पूछा गया कि ऐसे वक्त में ऑपरेशन कितना मुश्किल होता है? इस पर उन्होंने कहा, ''उस वक्त ऑपरेशन बहुत मुश्किल होता है, उस टाइम समझ में आता है कि क्या करना है? हर कोई बोल रहा था मुझे बचाओं, मुझे बचाओ. हमने लोगों को बचाने की बहुत कोशिश की. अपने आप को भी सेफ करना है और लोगों को भी सुरक्षित रखना है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी लगी है. हम लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. कहीं डेड बॉडी है या जो लोग लापता हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.''

किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों के शव मिले, रेस्क्यू जारी
जम्मू के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार को बदल फटने की घटना सामने आई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. बदल फटने के बाद इलाके में बाढ़ आ गई है.

इस लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से बादल फटने का संदेश मिलने के बाद, किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की.

उन्होंने बताया कि चशोती क्षेत्र में भीषण बादल फटने से भारी जनहानि हो सकती है. प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है.

जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा कार्यालय नियमित रूप से अपडेट प्राप्त कर रहा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

वहीं सुनील शर्मा ने कहा है कि किश्तवाड़ में भारी नुकसान हो सकता है. हमलोग वहीं पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है. फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है. यात्रा जारी होने के कारण, इलाका भीड़भाड़ वाला है. मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा."

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा, "किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है. बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है."

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया, "किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं.  शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया."

दूसरी तरफ श्रीनगर मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले 4-6 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.

कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, श्रीनगर, गांदरबल के कुछ स्थानों, बडगाम, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों, काजीगुंड-बनिहाल-रामबन अक्ष पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश हो सकती है.

इसके अलावा कुछ संवेदनशील स्थानों और पहाड़ी इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़/भूस्खलन/भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना है.  ढीली संरचनाओं/बिजली के खंभों, तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहने की सलाह लोगों की दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से वुलर झील, डल झील और अन्य जलाशयों में नौका विहार/शिकारा सवारी और अन्य गतिविधियों को स्थगित करने के लिए भी कहा गया है.

बता दें कि इससे पहले बीते 5 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना सामने आई थी. यह घटना इतनी भयावह थी कि धराली में लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान खराब मौसम के बीच गुरुवार को 10वें दिन भी जारी है.

आपदा प्रभावित क्षेत्र में खोजी कुत्तों के दल जहां-जहां भी संकेत दे रहे हैं, वहां खुदाई कर लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं. आपदा के बाद से ही नेपाल, बिहार तथा अन्य स्थानों के लोग अपने परिजनों की तलाश में धराली पहुंच रहे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 1,300 से ज्यादा श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

Read Also : कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला

पांच अगस्त को खीरगाड़ नदी में अचानक आयी भीषण बाढ़ से धराली में कई होटल, मकान और ‘होमस्टे’ जमींदोज हो गए थे. प्रशासन ने आपदा में एक की मृत्यु होने तथा 68 अन्य के लापता होने की पुष्टि की है. लापता लोगों में सेना के नौ जवानों के अलावा धराली गांव के आठ, आसपास के क्षेत्रों के पांच, टिहरी जिले का एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह, राजस्थान का एक और नेपाल के 25 नागरिक शामिल हैं.

कोल-डैम से फिर छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्ट :हिमाचल के 10 जिलों में आज बारिश की चेतावनी; कल भारी बरसात का ऑरेंज-अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से आज सुबह 6.30 बजे फिर पानी छोड़ा गया। इससे नदी का वाटर लेवल 4 से 5 मीटर बढ़ा है। डैम प्रबंधन ने बिलासपुर से पंजाब तक लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।

कोल-डैम से निकलने के बाद सतलुज का पानी पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) में प्रवेश करता है। रोपड़ से आगे, सतलुज नदी पंजाब में पश्चिम दिशा की ओर बहती हुई, लुधियाना जिले से होकर गुजरती है।

इसके बाद, यह हरिके-पत्तन के पास ब्यास नदी से मिलती है और फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुड़कर भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ बहती है। अंत में, यह नदी पाकिस्तान में प्रवेश करती है और बहावलपुर के पास चिनाब नदी में मिल जाती है।

आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं कल 4 जिले कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन चारों जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है। वहीं 30 जुलाई को कुल्लू, कांगड़ा और मंडी जिला में हल्की बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

31 जुलाई से कमजोर पड़ेगा मानसून

31 जुलाई से मानसून फिर कमजोर पड़ेगा और पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इस मानसून सीजन (20 जून 27 जुलाई) में अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस अवधि में 321.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 335.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

शिमला में सामान्य से 67% अधिक बरसे बादल

शिमला में नॉर्मल से 67 प्रतिशत ज्यादा, मंडी में 63 प्रतिशत, बिलासपुर में 23 प्रतिशत, हमीरपुर 32 प्रतिशत, कुल्लू व सिरमौर में 30-30 प्रतिशत, सोलन में 15 और ऊना जिला में सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं।

लाहौल स्पीति में नॉर्मल से 77% कम बारिश

लाहौल स्पीति में नॉर्मल से 77 प्रतिशत कम, चंबा में 37 और किन्नौर में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद जून में ज्यादा बारिश हुई है। जुलाई में सामान्य से 9 प्रतिशत कम बरसात हुई है।

Read also : 'युद्ध नशों विरुद्ध: पंजाब पुलिस ने पाँच महीने से भी कम समय में 1000 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की